IPL 2022 Final, RR vs GT: राशिद खान ने लखनऊ के इस युवा खिलाड़ी को बताया भारत का अगला सुपरस्टार, जानिए उनका नाम
IPL 2022 Final, RR vs GT: राशिद खान ने लखनऊ के इस युवा खिलाड़ी को बताया भारत का अगला सुपरस्टार, जानिए उनका नाम

आईपीएल 2022 का फाइनल सीजन की दो सबसे सफल और मजबूत टीम गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच शाम 8 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में शुरू होने वाला हैं। गुजरात टाइटंस के स्टार खिलाड़ी राशिद खान (RASHID KHAN) ने हाल ही में अपनी आईपीएल टीम के साथ अपने जर्नी और कौन सा भारतीय खिलाड़ी अगला क्रिकेट जगत का सुपरस्टार होगा इस पर अपने विचार साझा किए हैं।

रवि बिश्नोई भारत के लिए बड़ा स्टार होगा- राशिद खान

Rashid Khan Made A Big Prediction About Ravi Bishnoi

राशिद खान ने क्रिकेट डॉट कॉम के साथ बात करते हुए लेग स्पिनर भारतीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई को भारत का अगला सुपरस्टार करार दिया हैं, रवि बिश्नोई आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जाइंट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। बिश्नोई ने 14 मैचों में 13 विकटें अपने नाम किए हैं। इस पर बात करते हुए राशिद ने कहा-

“बिश्नोई एक युवा प्रतिभा है। मैंने उनसे काफी बार बात की है। आने वाले सालों में वह भारत के लिए एक बड़े स्टार साबित होंगे। यदि वह अपने कौशल पर भरोसा करता है और उनका समर्थन करना जारी रखता है, तो वह निश्चित रूप से भारत के लिए एक बड़ा गेंदबाज होगा।”

भारतीय टीम के खिलाड़ी और राजस्थान रॉयल्स के जादूगर खिलाड़ी युजवेंद्र चहल पर बात करते हुए राशिद खान ने कहा-

“निश्चित रूप से उन्होंने आरसीबी और भारत के लिए जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं। उन्होंने भारत और आरसीबी के लिए कठिन ओवर फेंके, जो बहुत मुश्किल है। उन्होंने ज्यादातर मैच बैंगलोर में खेले हैं, जो एक छोटा मैदान है, और उन्होंने अपने कौशल को शानदार ढंग से दिखाया।”

गुजरात की टीम में हमेशा पॉजिटिव माहौल रहा हैं- राशिद खान

IPL 2022: Rashid Khan becomes second overseas spinner to achieve massive milestone in Indian Premier League - Sports News

गुजरात टाइटंस के साथ अपनी जर्नी को लेकर बात करते हुए राशिद खान ने कहा-

“टीम में हमेशा पॉजीटिव माहौल रहा. टीम के कोच नेहरा जी हमेशा टीम के हर एक खिलाड़ी को साथ लेकर चलते हैं, वो आपको अपके स्किल पर छोड़ते हैं, आपपर दबाव नहीं बनाते और अपनी बात खिलाड़ी के ऊपर नहीं थोपते हैं, जिससे टीम के खिलाड़ियों को इसका पूरा फायदा मिला. खिलाड़ी बिना किसी दबाव के खेलते हैं और अपने परफॉर्मेंस को निखारते हैं।”

राशिद का गुजरात के लिए प्रदर्शन अच्छा रहा हैं। उन्होने 15 मैचों में टीम के लिए 18 विकटें चटकाई हैं। और अपनी टीम के कठिन समय में अपनी प्रतिभा से टीम के उबारा भी हैं।