जम्मू-कश्मीर के आतंकवादी यासीन मलिक को सपोर्ट कर बुरे फंसे शाहिद अफरीदी, सोशल मीडिया में उड़ रही है धज्जियां
जम्मू-कश्मीर के आतंकवादी यासीन मलिक को सपोर्ट कर बुरे फंसे शाहिद अफरीदी, सोशल मीडिया में उड़ रही है धज्जियां

भारत (INDIA)  और पाकिस्ताान (PAKISTAN)  सिर्फ दो देश नहीं आजादी के इतने सालों बाद भी दोनों देश के बीच संघर्ष कम होने का नाम नहीं लेता हैं। पाकिस्तान हमेशा अपनी नापाक हरकतों से भारत को परेशान करने की कोशिश करता रहता हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कश्मीर के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की। ऐसा करते हुए उन्होने पूर्व आतंकवादी यासीन मलिक का साथ देते हुए एक ट्वीट किया। उनके इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया में लोग काफी ज्यादा आक्रोश में आ गए हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

आतंकवादी यासिन मलिक का साथ देकर बुरे फंसे शाहिद अफरीदी

Shahid Afridi did hate tweet about Yasin Malik Amit Mishra gave classic reply - यासीन मलिक को लेकर शाहिद अफरीदी ने किया नफरत फैलाने वाला ट्वीट, अमित मिश्रा ने कर दी बोलती

जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी और आतंकवादी यासिन मलिक को आज टेरर फंडिंग केस में सजा सुनाई जानी हैं। यासिन मलिक को सपोर्ट करते हुए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपने ट्वीटर हैंडल में एक ट्वीट किया-

“अपने ज़बरदस्त मानवाधिकार हनन के खिलाफ आलोचनात्मक आवाज़ों को चुप कराने के भारत के निरंतर प्रयास निरर्थक हैं।                 #YasinMalik के खिलाफ मनगढ़ंत आरोप #कश्मीर की आजादी के संघर्ष को रोक नहीं पाएंगे। कश्मीर के नेताओं के                            खिलाफ  अनुचित और अवैध ट्रेल्स का नोटिस लेने के लिए #UN से आग्रह करना।”

शाहिद अफरीदी (SHAHID AFRIDI) के इस ट्वीट पर भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने उनकी जमकर क्लास लगाई। और उन्हें ट्रोल करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर लिखा-

” प्रिय शाहिद अफरीदी उन्होंने खुद अदालत में रिकॉर्ड पर दोषी ठहराया है। आपकी जन्मतिथि की तरह सब कुछ भ्रामक नहीं है।”

शाहिद अफरीदी को सोशल मीडिया में लोग जमकर सुना रहे है खरी-खोटी

Shahid Afridi: Former Pakistan captain tests positive for coronavirus | Cricket News | Sky Sports

जब से शाहिद अफरीदी ने यासिन मलिक का पक्ष लेते हुए टि्वट किया हैं। तब से ही वो ट्रोलर्स के निशाने में आ गए हैं। सोशल मीडिया में लोग उन्हें जमकर लताड़ लगा रहे हैं।

इसी कड़ी में फैंस के टि्वट कुछ इस प्रकार हैं-