आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 68वां मुकाबला आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। जिसमें संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम आमने-सामने थी। महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने 20 ओवर में 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 5 विकेट से कर लिया।
चेन्नई के खिलाफ जीत पर बोले कप्तान संजू सैमसन

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अपनी प्लेऑफ की टिकट को कन्फर्म करा लिया है। राजस्थान रॉयल्स 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में आ गई है। इसका मतलब राजस्थान रॉयल्स को अब आईपीएल के फाइनल मुकाबले में एंट्री के लिए दो मौके मिलेंगे। जीत के बाद कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि,
“ हम लोगों ने लीग स्टेज़ में जिस तरीक़े का क्रिकेट खेला है, वह तारीफ़ योग्य है। आज मोईन अली शुरुआत में जैसा खेल रहे थे, एक बार के लिए लगा कि बड़ा स्कोर बनने वाला है। हालांकि उसके बाद हमारे गेंदबाज़ों ने बहुत बढ़िया वापसी की। आज अश्विन ने जैसी बल्लेबाज़ी की वह अदभुत था। इस सीज़न के शुरु होने से पहले वह नेट्स में काफ़ी बल्लेबाज़ी कर रहे थे।”
रविचंद्रन अश्विन के प्रदर्शन पर बोले कप्तान संजू सैमसन

जीत का श्रेय कप्तान संजू सैमसन ने अश्विन को दिया। रविचंद्रन अश्विन (R. Ashwin) के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान सैमसन ने कहा कि,
” लगभग हर खिलाड़ी ने टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हालांकि गेंदबाजी में मुझे इतनी अच्छी वापसी की उम्मीद नहीं थी। यह बहुत अच्छा प्रयास था, मैं अश्विन को पावरप्ले के बाद लाना चाहता था, उनके पास बहुत अच्छे वेरीऐशन है। क्रिकेट एक मजेदार खेल है, के चेन्नई के पास अच्छे गेंदबाज थे। लेकिन अश्विन ने हमारे लिए बहुत अच्छा काम किया है, वह हमारे लिए एक बेहतरीन ऑलराउंडर साबित हुए हैं।”

