IPL 2022, RCB vs GT: गुजरात टाइटंस और आरसीबी के मुकाबले में जाने कैसा रहेगा पिच का हाल, क्या पार होगा 200 का आंकड़ा
IPL 2022, RCB vs GT: गुजरात टाइटंस और आरसीबी के मुकाबले में जाने कैसा रहेगा पिच का हाल, क्या पार होगा 200 का आंकड़ा

आईपीएल 2022 का 67वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के बीच 19 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम (WANKHEDE STADIUM)  में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस पहले ही 20 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, तो वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 अंको के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। आरसीबी का रन रेट इस वक्त -0.323 हैं अगर उन्हें प्लेऑफ में जगह बनानी है तो गुजरात के खिलाफ बड़े रन के अंतर से यह मैच आरसीबी को जीतना होगा।

गुजरात टाइटंस और आरसीबी मैच के स्टेडियम का पिच रिपोर्ट

IPL 2022: CSK vs KKR: Wankhede Stadium Records | CSK vs KKR 2022 | IPL 2022 Latest News and Updates | IPL 2022 News

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर आरसीबी ने इस सीजन 3 मुकाबले खेले है जिसमें से उन्हें तीनों में ही टीम को जीत मिली है। गुजरात टाइटंस ने भी यहां 3 मुकाबले खेले है जिनमें उन्हें भी तीनों मुकाबलों में जीत मिली है। गुजरात और आरसीबी इस सीजन एक बार टकराई है जिसमें गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में 6 विकटो से जीत प्राप्त की थी।

यह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है, शॉर्ट बॉउंड्री, तेज़ आऊट फील्ड यहां बल्लेबाजों को फायदा पहुंचाती है। इस पिच का एवरेज स्कोर 180 रन है लेकिन अगर शुरूआत अच्छी हो तो टीम 200 का आंकडा भी पार कर सकती है। लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों से यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी दिखाई नहीं पड़ रही है जो भी टीमें पहले बैटिंग कर रही है उनका टोटल स्कोर बहुत कम ही रहा है। दोनों ही टीमों का गेंदबाजी क्रम बहुत मजबूत है इसलिए जो भी कप्तान टॉस जीते उन्हे गेंदबाजी ही चुननी चाहिए।

रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर और गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2022, RCB vs GT: गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच होने वाले मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम का हाल, कहीं बारिश ना बिगाड़ दे खेल
IPL 2022, RCB vs GT: गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच होने वाले मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम का हाल, कहीं बारिश ना बिगाड़ दे खेल

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर-     फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, अनुज रावत, आकाश दीप, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, शेफरन रदरफोर्ड, मोहम्मद सिराज।

गुजरात टाइटंस-  रिध्दिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सांई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, सांई किशोरे, अलजारी जोसैफ, प्रदीप सांगवान, मोहम्मद शमी।