आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लीग के आखिरी चरण में खिताब की जंब रोमांचक हो गई है। इसमें गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, लखनउ सुपर जायंट्स, रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर व दिल्ली कैपिटल्स के बीच खिताबी मुकाबला देखने को मिल रहा है। फैंस का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स (RR) इस बार खिताब की प्रबल दावेदार है। आज हम इस लेख में आपको बताने वाले हैं कि इन आईपीएल (IPL) के मेगा ऑक्शन में अन्य टीमों की इन 3 बड़ी गलतियों के कारण राजस्थान रॉयल्स खिताब जीतने में सफल होगी।
1- युजवेंद्र चहल और आरअश्विन को कम दामों में एक साथ जाने देना

आईपीएल (IPL) के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा कमाल किया था। फ्रेंचाइजी ने युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL)और आर अश्विन (R ASHWIN) को मात्र 11.5 करोड़ रुपए में खरीद लिया था। युजवेंद्र चहल 6.5 करोड़ और आर अश्विन 5 करोड़ रुपए में बिके थे। दोनों खिलाड़ियों के कई टीमो लिए फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई लेकिन दोनों खिलाड़ियों के बढ़ते दामों के बाद अन्य फ्रेंचाइजी पीछे हट गई और दोनों खिलाड़ियों को राजस्थान रॉयल्स खरीदने में कामयाब रही।
हालांकि विभिन्न टीमों की फ्रेंचाइजियां अगर चाहती तो यह खिलाड़ी दो अलग-अलग टीमों का हिस्सा हो सकते थे लेकिन फ्रेंचाइजियों ने इस बात पर गौर नहीं किया। अब दोनों स्पिनरों की यह जोड़ी रन रोकने के साथ मैच को जिताने में अहम भूमिका निभा रही है। यही कारण भी है कि राजस्थान रॉयल्स को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
2- प्रसिद्ध कृष्णा और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी को एक साथ जाने देना

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए प्रसिद्ध कृष्णा (PRSIDH KRISHNA) और ट्रेंट बोल्ट (TRENT BOULT) बेहतर प्रदर्शन कर रहें हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने अब तक 13 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। साथ ही ट्रेंट बोल्ट भी 12 विकेट ले चुके हैं। दोनों गेंदबाजों में दायें व बायें हाथ व गति में काफी अंतर होने से बल्लेबाजों को रोकने के साथ विकेट निकालने में कामयाब दिख रहे हैं।
आईपीएल के मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों से यह गलती हुई कि दोनों गेंदबाजों को एक साथ नहीं जाने देना चाहिए था। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बड़ी बोली लगाकर दोनों खिलाड़ियों को खरीदा था। राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने प्रसिद्ध कृष्णा को 10 करोड़ व ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड़ की उंची रकम खर्च करके खरीदा था।
सिमरॉन हेटमायर और देवदत्त पडक्किल पर राजस्थान रॉयल्स ने खर्च की बड़ी रकम

आईपीएल (IPL) के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स (RR) की फ्रेंचाइजी ने अपनी खिलाड़ियों का चुनाव काफी समझबूझ के साथ किया है। टीम के फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के लिए फिनिशर का चुनाव वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के युवा बल्लेबाज शिमरॉन हेटमॉयर (SHIMROM HETMYER) के रूप में किया। यह अब तक अपनी भूमिका में खरे उतरे हैं। इनको टीम ने 8.5 करोड़ रुपए खर्च किए। यह किरोन पोलार्ड से भी मंहगे बिके थे।
मेगा आक्शन में यह बात फ्रेंचाइजियों के समझ में नहीं आई थी लेकिन अब फ्रेंचाइजियों को लग रहा था कि इस खिलाड़ी पर और रकम खर्च की जानी चाहिए थी। यही हाल दूसरे बल्लेबाज देवदत्त पडक्किल का भी है। यह 7.75 करोड़ रुपए में बिके थे लेकिन अब अन्य टीमों की फ्रेंचाइजी को एहसास होगा कि देवदत्त को अपनी टीम में शामिल करने के लिए इन पर और रकम खर्च की जानी चाहिए थी।

