डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 58वां मैच खेला गया. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) एक दूसरे के खिलाफ थी. जिसमें ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 160 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 8 विकेट से कर लिया. इस मैच में 9 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) ने इतिहास रच दिया है.
इस मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, रविचंद्रन अश्विन ने रच दिया इतिहास

1. राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 26 बार आमने-सामने हुई है. जिसमें दोनों ही टीमें 13-13 बार जीती है.
2. जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने आज राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में 200 चौके पूरे कर लिए हैं.
3. ऋषभ पंत ने आज टी20 क्रिकेट में अपने 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं.
4. जोस बटलर ने आज आईपीएल में अपने 250 चौके पूरे कर लिए हैं.

5. मिशेल मार्श ने आज आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक लगाया है.
6. डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने आज आईपीएल में अपना 55वां अर्धशतक लगाया है.
7. रविचंद्रन अश्विन ने आज आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक लगाया है.

8. RR के लिए एक सीजन में सर्वाधिक विकेट
28 जेम्स फॉल्कनर (2013)
23 युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) (2022) *
22 सोहेल तनवीर (2008)
20 श्रेयस गोपाल (2019)/ जोफ्रा आर्चर (2020)
9. आईपीएल में 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाली सबसे अधिक पारियां
132 रवींद्र जडेजा
72 रविचंद्रन अश्विन * (RAVICHANDRAN ASHWIN)
61 हरभजन
31 स्टीवन स्मिथ

