IPL 2022: रवि शास्त्री ने ऋषभ पंत को बताया मैच जीतने का फार्मूला, बताया किसकी तरह शुरू करें बल्लेबाजी

ऋषभ पंत

आईपीएल 2022 के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कोई ख़ास कमाल नहीं दिखा पा रहे है। यही कारण है जिससे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस सीजन में अभी तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा पाए है। इस बीच उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) इस बार प्लेऑफ की दौड़ में भी फंसी हुई नजर आ रही है। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने पंत को बेखौफ होकर बैटिंग की सलाह दे डाली है।

रवि शास्त्री की ऋषभ पंत को सलाह

रवि शास्त्री ने ऋषभ पंत को सलाह दी है कि टी20 फॉर्मेट में उन्हें आंद्रे रसेल की तरह बैटिंग करनी चाहिए। एक बार लय में आने के बाद उन्हें अपना स्टाइल नहीं बदलना चाहिए। सिर्फ़ इसी की बदौलत ही पंत अपनी टीम को मैच जिता सकते है। वहीं पंत ने इस आईपीएल सीजन में अब तक 10 पारियों में 152.71 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 281 रन ही बना पाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 44 रन है।

पंत की समस्या है कि वह अपनी के अच्छी शुरुआत को एक बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रहे हैं। इस 24 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने आक्रामक तेवरों की झलक तो दिखाई है लेकिन वह अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका नहीं निभा पाएं हैं।

रवि शास्त्री ने कहा आंद्रे रसेल की तरह बिना गेंदबाज़ देखे करें बल्लेबाजी

रवि शास्त्री ने कहा,

‘मुझे लगता है कि पंत को रसेल की शैली में बल्लेबाजी करनी चाहिए। एक बार लय में आने के बाद आपकी निगाहें जम जाती हैं, आप अच्छी तरह से शॉट मार रहे हो तो ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। यह मायने नहीं रखता कि सामने कौन गेंदबाज है, कितना बड़ा उसका नाम है। यदि आपको बडा शॉट लगाना है तो लगाओ। कौन जानता है कि ऐसा करने से आप लोगों की अपेक्षा से अधिक मैच जितवा सकते हो। उन्होंने कहा, आंद्रे रसेल का स्टाइल अपने खेल को लेकर स्पष्ट है। जब वह लय में होते हैं तो ये नहीं देखते की सामने गेंदबाज़ कौन है इस वजह से उन्हें रोकना सबके लिए मुश्किल हो जाता है।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *