IPL 2022, PBKS vs RR: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम, क्या बारिश बिगड़ देगी खेल?
IPL 2022, PBKS vs RR: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम, क्या बारिश बिगड़ देगी खेल?

आईपीएल 2022 (IPL) के 15वें सीजन का 52वां मुकाबला शनिवार यानी 7 मई 2022 को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टक्कर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से होने वाली है। यह डबल हेडर का पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं जिसमे 6 में जीत दर्ज़ कर पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। वहीं पंजाब ने 10 में से 5 मैचों में जीत कर पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर मौजूद है।

राजस्थान रॉयल्स के ये दो खिलाड़ी है ज़बरदस्त लय में, पंजाब किंग्स टीम की मुसीबत

राजस्थान रॉयल्स की टीम में जोस बटलर और युजवेंद्र चहल तहलका मचा रहे हैं। यही कारण है कि राजस्थान के यह दोनों खिलाड़ी पंजाब के खिलाफ कहर बनकर टूट सकते हैं। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात है कि पिछले दो मैचों में राजस्थान को करारी हार मिली है। ऐसे में राजस्थान की टीम यह मैच जीतकर हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी।

 

पंजाब किंग्स की प्लस पॉइंट है कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन बेहतरीन लय में दिख रहे है। पिछले मैच में गब्बर ने धमाकेदार पारी खेली थी। इसके साथ पंजाब टीम के लिए भानुका राजपक्षे और लिविंगस्टोन भी लगातार अच्छा खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। वही गेंदबाजी में कगीसो रबाडा ने पिछले मैच में शानदार चार विकेट अपने नाम किये थे। पंजाब टीम के लिए चिंता का विषय जॉनी बेयरस्टो की बल्लेबाजी है जो अब तक कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं। पिछले मैच में उन्हें बतौर सलामी बल्लेबाज का भी मौका मिला लेकिन वह मौके का फायदा उठाने नाक़ाम रहे।

जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Accuweather के अनुसार 7 मई शनिवार को मुंबई का मौसम काफ़ी गर्म रहने वाला है। लेकिन साथ ही यही भी अनुमान है कि आसमान में बादलों का ढकाव रहेगा। मैच के दिन शनिवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का उम्मीद है। इसके साथ ही 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा भी चलने का अनुमान जताया जा रहा है। इस हिसाब से पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले इस मज़ेदार मैच में बारिश के चलते रुकावट आना तकरीबन नामुमकिन है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *