IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की अब तक की सबसे बड़ी ताकत टीम के सलामी बल्लेबाज़ी ही रही है। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज़ है डेविड वॉर्नर (David Warner) और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)। इस विस्फोटक जोड़ी ने बीते 4 मैचों में पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ 50 से अधिक रन की पार्टनरशिप की है। ख़ास बात है कि पृथ्वी शॉ खेल शुरू होने से ही एकदम खुलकर खेल रहे हैं जिससे टीम के साथ साथ वॉर्नर को भी बड़ा फायदा मिल रहा है।
ग़ौर करने वली बात है कि वॉर्नर ने यह बात ख़ुद कही है स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान। वॉर्नर ने कहा कि शॉ की तूफ़ानी बल्लेबाजी के वज़ह से उन्हें तेजी से दौड़कर ज्यादा रन बनाने की ज़्यादा जरूरत नहीं पड़ रही है।
दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर ने पृथ्वी शॉ पर कही ये बात

टीवी चैनल से बातचीत के दौरान वॉर्नर (David Warner) ने आगे कहा,
“वह (शॉ) लगातार चौके- छक्के लगाते रहते है, जिससे तेजी से दौड़कर दो रन लेने की जरूरत ही नहीं पड़ रही है। यह अच्छा है कि मुझे दौड़कर ज्यादा रन नहीं बनाने पड़ रहे हैं। वह पहली गेंद से ही हमारे लिए लय बना देते है। आम तौर पर ऐसा कम ही होता है कि दोनों छोर से विस्फोटक बल्लेबाजी हो रही हो। यह हमारे दिमाग में है कि हम सकारात्मक और अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलें।”
पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए बनाए हैं सबसे अधिक रन

पृथ्वी शॉ आईपीएल के इस मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज है। पृथ्वी शॉ ने 9 मैच में दो अर्धशतक की मदद से 259 रन बनाए हैं। शॉ के बल्ले से इस दौरान 29 चौके और 8 छक्के निकले हैं। दूसरे स्थान पर वॉर्नर हैं। उन्होंने 4 मैच में 63 की औसत से 191 रन बनाए हैं।
वॉर्नर तीन मैच में पचास या उससे अधिक रन बना चुके हैं। इन्हीं दो बल्लेबाजों ने ही इस सीजन में दिल्ली के लिए अर्धशतक जड़ी है। आईपीएल 2022 शुरू होने से पहले पृथ्वी शॉ की फिटनेस को लेकर बीच में काफी प्रश्न खड़े हो रहे थे और अभी टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे हैं।

