आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 48वां मुकाबला खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) आमने-सामने थी. हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात टाइटंस (GT) ने 20 ओवर में 143 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स (PBKS) 8 विकेट से कर लिया. जीत के बाद मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने इन 3 खिलाड़ियो को दिया जीत का श्रेय.
मंयक अग्रवाल ने इन 2 खिलाड़ियो को दिया जीत का श्रेय

लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) की जमकर तारीफ करते हुए कप्तान मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
” हम कुछ बैक-टू-बैक प्राप्त करना चाहते हैं, इसका यही सबसे बेहतर समय है. हम जॉनी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने अच्छी ओपनिंग की है, इसीलिए मैंने कहा, ठीक है मैं चार पर बल्लेबाजी करूंगा. लियाम को हमने खुलकर खेलने के लिए भेजा, ताकि शिखर अंत तक बने रहे. जिस तरह से उन्होंने खेला वह अच्छा था, जल्दी स्कोर प्राप्त कर लिया. जब हम उस स्थिति में पहुंचे जब लगा कि दो अंक लगभग स्पष्ट हैं, और हम मैच को जल्द से जल्द खत्म कर सकते हैं, तो हम नेट रन-रेट में भी सुधार कर सकते हैं.”
शिखर धवन की बल्लेबाजी पर बोले कप्तान मंयक अग्रवाल

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और भानुका राजपक्षे की जमकर तारीफ करते हुए कप्तान मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने कहा कि-
” मुझे लगा कि हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, हमने शुरुआती विकेट हासिल किए और उन्हें बीच में ही चोक कर दिया. इससे हमें वास्तव में उन्हें नीचे-बराबर स्कोर तक सीमित रखने में मदद मिली. शिखर और भानु की साझेदारी हमारे लिए अहम थी.”

