डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 48वां मुकाबला खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) एक दूसरे के खिलाफ थी. हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने 20 ओवर में 143 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स (PBKS) 8 विकेट से कर लिया. इस मैच में 8 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. जिसमें लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) ने इतिहास रच दिया है.
इस मैच में बने 8 बड़े रिकॉर्ड, लियाम लिविंगस्टोन ने रच दिया एक नया इतिहास

1. रिद्धिमान साहा (WRIDDHIMAN SAHA) ने आज 1 चौका लगाते ही टी20 क्रिकेट में 350 चौके पूरे कर लिए हैं.
2. गुजरात टाइटंस की टीम को आईपीएल में हराने वाली पंजाब किंग्स दूसरी टीम बनी है.
3. साईं सुदर्शन (SAI SUDHARSAN) ने आज आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया है.

4. शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने आज आईपीएल करियर का 48वां अर्धशतक लगाया है.
5. लियाम लिविंगस्टोन ने आज आईपीएल 2022 का सबसे लंबा छक्का लगाया है. जोकि 117 मीटर का है.
6. IPL में सर्वाधिक 4+ विकेट लेने का कारनामा
8 सुनील नरेन (144 मैच)
7 लसिथ मलिंगा (122)
6 कगिसो रबाडा (LASITH MALINGA) (59*)
5 अमित मिश्रा (154)

7. टाइटंस ने इस सीजन में डेथ ओवरों (16-20) में बल्लेबाजी की
बल्लेबाजी पहली: रनरेट 9.24 | औसत 12.83
दूसरी बल्लेबाजी: रनरेट 13.04 | औसत 44.71
8. गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम अब तक 2 बार आमने-सामने हुई है. जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 मैच अपने नाम किया है.

