IPL 2022, KKR vs RR: 'इतना गलत कैसे हो सकते हो भाई', अंपायरो को फैंस ने जमकर किया ट्रोल, रिंकू सिंह का दिखा जलवा
IPL 2022, KKR vs RR: 'इतना गलत कैसे हो सकते हो भाई', अंपायरो को फैंस ने जमकर किया ट्रोल, रिंकू सिंह का दिखा जलवा

आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 47वां मुकाबला खेला गया. जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) आमने-सामने थी. जहाँ श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 152 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने 7 विकेट से कर लिया. अंपायरो को फैंस ने जमकर किया ट्रोल तो वहीं रिंकू सिंह (RINKU SINGH) की हुई जमकर तारीफ.

अंपायरो को फैंस ने जमकर किया ट्रोल, रिंकू सिंह का सोशल मीडिया पर दिखा जलवा

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने आज 54 रनों की बेहद अहम पारी खेली. अंत में शिमरॉन हेटमायर (SHIMRON HETMYER) ने आक्रामक अंदाज में 27 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 152 रन बनाए थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए जिसके बाद नीतीश राणा (NITISH RANA) ने 48 रनों की पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए रिंकू सिंह ने भी 42 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 7 विकेट से मैच जीता दिया. रिंकू सिंह (RINKU SINGH) का सोशल मीडिया पर जलवा दिखा तो वहीं अंपायरों को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/ImSury09/status/1521190831067385856?s=20&t=3UH5NXUjguTXRCqQ8gafZw

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *