RRR के बाद अब राम चरण की फिल्म ‘Acharya’ दूसरे दिन बुरी तरह हुई फेल, जानिए कमाई में आई कितने की गिरावट
RRR के बाद अब राम चरण की फिल्म ‘Acharya’ दूसरे दिन बुरी तरह हुई फेल, जानिए कमाई में आई कितने की गिरावट

टॉलीवुड के सुपरस्टार चिरंजीवी और राम चरण की फिल्म आचार्य (Acharya) का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था। एक लंबे इंतजार के बाद फिल्म थियेटर में रिलीज़ हो गयी है। आरआरआर की बंपर कमाई के बाद ये राम चरण की अगली फिल्म थी। वहीं जहाँ एक तरफ आरआरआर ने लोगो के दिलो में राज़ कर धुआंधार कमाई की तो वहीं फिल्म Acharya लोगो को कुछ ख़ास पसंद नहीं आ रही है। हांलाकि लोग राम चरण की इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक थे।

दूसरे दिन आचार्य (Acharya) की कमाई में आई कमी 

RAM CHARAN TEJA

 

कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मो के निर्देशक कोरताला शिवा की इस फिल्म से भी लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें थी लेकिन फिल्म कुछ ख़ास कमाल करती हुई नज़र नहीं आ रही है। बता दे फिल्म आचार्य ने जहां तेलुगु राज्यों में पहले दिन करीबन 29.5 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी वहीं दूसरे दिन फिल्म ने कुल 5.2 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया।

वर्ल्डवाइड स्तर पर चिरंजीवी और राम चरण स्टारर वाली इस फिल्म की कमाई में दूसरे दिन 75 फीसदी तक की कमी दिखाई दी है। जो की काफी ज्यादा  निराशाजनक आंकड़ा है। एक तरफ जहाँ आचार्य (Acharya) ने वर्ल्डवाइड स्तर पर पहले दिन 51.7 करोड़ रुपये की कमाई कर अपना खाता खोला था। तो दूसरे दिन फिल्म की इस कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। दूसरे दिन ये फिल्म वर्ल्डवाइड स्तर पर केवल 12.43 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई।

Acharya ने तेलुगु राज्यों में इतने करोड़ का किया बिजनेस

Acharya'

वहीं, अगर इस फिल्म के केवल तेलुगु राज्यों के कलेक्शन की बात की जाएँ तो यहां भी दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार चिरंजीवी और राम चरण की इस फिल्म ने तेलुगु राज्यों में पहले दिन 29.5 करोड़ रुपये के आस-पास की कमाई की वहीं दूसरे दिन फिल्म ने कुल 5.2 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। इन सब को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि अभी तक फिल्म की रफ़्तार कुछ धीमी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *