IAS अधिकारी ने शेयर किया मजेदार छुट्टी का प्रार्थना पत्र, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे हंसी

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर अगर कोई भी चीज पड़ जाए तो वह सुर्खियों में आ ही जाती है सोशल मीडिया पर पड़ने वाली हर एक पोस्ट आदमी को एक ही रात में लाईमलाईट कर देती है। आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ मजेदार देखने को मिलता ही है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मजेदार आवेदन पत्र वायरल हो रहा है यह आवेदन पत्र छुट्टी का है जो एक IAS अधिकारी द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है। यह आवेदन पत्र इतना मजेदार है कि इसे पढ़ने वाला हर इंसान अपनी हंसी को रोक नहीं पाएगा। आइए देखते हैं आखिर क्या आईएएस अधिकारी ने शेयर किया ट्विटर पर…

आईएएस अधिकारी ने मांगी छुट्टी

आईएएस अधिकारी ने अपने टि्वटर हैंडल पर जो पत्र शेयर किया है वह काफी मजेदार है इन दिनों वह सुर्खियों में बना हुआ है आवेदन पत्र में लिखा है सेवा में.. श्रीमान मास्सब , माध्यमिक पाठशाला बुंदेलखंड महानुभव। तो मस्साब ऐसो है कि 2 दिन से चढ़ रओ है जो बुखार और ऊपर से जा नाक बह रह सो अलग। जेई के मारे हम स्कूल नई आ पाहे। तमाए पाई पर के निवेदन है कि 2 -4 दिना की छुट्टी दे देते, तो बड्डो अच्छो रहतो हम नई आए तो कोन सा तमाओ‌ स्कूल बंद हो जै तमाम….. आज्ञाकारी शिष्य… कलुआ..। यह आवेदन पत्र सोशल मीडिया आईएएस अर्पित वर्मा ने शेयर किया है। जैसे ही यह छुट्टी का प्रार्थना पत्र वायरल हुआ इस पर मजेदार तरीके से कमेंट भी आने लगे।

सात हजार से ज्यादा मिल चुके हैं लाइक्स

यह प्रार्थना पत्र भले ही बुंदेली भाषा में लिखा गया हो लेकिन पढ़ने में यह काफी मजेदार लग रहा है आपको बता दें इस प्रार्थना पत्र को पसंद भी काफी किया गया है। इस पर 7000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं वहीं हजारों कमेंट भी आ चुके हैं इस पत्र को पढ़ने वाला हर इंसान लोटपोट हो रहा है। इन दिनों आईएएस अर्पित वर्मा खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर इस प्रार्थना पत्र के जरिए खूब सुर्खियां बटोर रहे।

Read More- Pawan Singh ने अपनी दूसरी पत्नी से मांगा तलाक तो उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने साधा निशाना

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *