आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 42वां मुकाबला खेला गया. जहाँ लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम आमने -सामने थी. जहाँ मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद लखनऊ ने 20 ओवर में 153 रन बनाया था. जिस लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स (PBKS) नहीं कर पायी और 20 रनों से मैच हार गयी. क्रुनाल पांडया (KRUNAL PANDYA) ने इन्हें अपनी सफलता का श्रेय दिया है.
क्रुनाल पांडया ने इन्हें दिया अपनी सफलता का श्रेय

अपनी सफलता का श्रेय क्रुनाल पांडया (KRUNAL PANDYA) ने मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के मैनेजर को दिया है. मैन ऑफ द मैच पांडया ने इसके बारें में पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
“ मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और पिछले 7-8 महीनों से कड़ी मेहनत कर रहा हूं. राहुल सांघवी ने इसमें मेरी बहुत मदद की है, जिसका परिणाम हर कोई देख सकता है. मैंने कौशल में सुधार करने की कोशिश की है. कई बार जब आप छोटे फॉर्मेट में खेल रहे होते हैं तो आपको बहुत सी चीजों का एहसास नहीं होता है. मैं अब और खुलकर खेलने की कोशिश करूंगा। मैंने राहुल सांघवी की मदद ली और यह काम कर गया.”
बल्लेबाजी को लेकर बोले ऑलरांउडर क्रुनाल पांडया

गेंद के साथ पिछले कुछ मैचों में क्रुनाल पांडया (KRUNAL PANDYA) अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के लिए बल्लेबाजी में उनका बहुत बड़ा योगदान नहीं नजर आ रहा है. जिसके बारें में अब इस ऑलरांउडर खिलाड़ी ने बात की है. अपनी बल्लेबाजी को लेकर पांडया ने कहा कि-
“ बल्लेबाजी मेरे दिल के थोड़ा करीब है. मैं बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे रहा हूं लेकिन यह एक लंबा टूर्नामेंट है और आगे जाकर मैं बल्ले से योगदान देना चाहूंगा.”

