आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 41वां मुकाबला खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीमे आमने-सामने थी. ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया था. केकेआर (KKR) की टीम ने 20 ओवर में 146 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 4 विकेट से कर लिया था. कुलदीप यादव ने बताया क्यों युजवेंद्र चहल को पर्पल कैप जीतना चाहिए.
कुलदीप यादव ने खोला अपने सफलता का राज

अपनी सफलता का राज खोलते हुए मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव ने कहा कि-
“ शायद से मैं एक बेहतर और मानसिक तौर पर मज़बूत गेंदबाज़ बन गया हूं. आप चीज़ों से डरते नहीं हो क्योंकि आपने उनका सामना कर लिया है. मुझे अब असफल होने का कोई डर नहीं है. रसेल की विकेट मुझे अच्छी लगी क्योंकि मैंने कोण में बदलाव करते हुए उन्हें अपने जाल में फंसाया. दो डॉट गेंदों के बाद मुझे लगा था कि वह बड़े शॉट के लिए कदमों का इस्तेमाल करेंगे. यह मेरे लिए आईपीएल करियर का सबसे अच्छा सीज़न है.”
खुद नहीं बल्कि चहल को पर्पल कैप जीताना चाहते हैं कुलदीप यादव

युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) को पर्पल कैप जीताने की बात पर कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने कहा कि-
“ मैं अपनी कला पर विश्वास कर रहा हूं और अपने खेल का आनंद ले रहा हूं. मुझे लगा था कि श्रेयस के बल्ले पर वह गेंद लगी थी. लेकिन, पंत ने कैच नहीं लपका. लेकिन उन्होंने जब अपील की तब मुझे समझ आया कि कैच लपका गया. वह विकेट का श्रेय ऋषभ को जाना चाहिए. मेरे और चहल के बीच में कोई प्रतियोगिता नहीं है.”
उन्होंने आगे कहा कि-
” उसने मुझे बहुत प्रोत्साहन दिया है. वह मेरे बड़े भाई जैसा है और जब मैं चोटिल भी था तब भी उसने मेरा साथ दिया. मैं दिल से चाहता हूं कि वह (चहल) पर्पल कैप जीते क्योंकि पिछले चार सालों में उसने बढ़िया गेंदबाज़ी की हैं.”

