IPL 2022, LSG vs MI: ईशान किशन के खराब फॉर्म पर फैंस ने नीता अंबानी को किया ट्रोल, तिलक वर्मा की इस खिलाड़ी से हुई तुलना
IPL 2022, LSG vs MI: ईशान किशन के खराब फॉर्म पर फैंस ने नीता अंबानी को किया ट्रोल, तिलक वर्मा की इस खिलाड़ी से हुई तुलना

आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 37वां मुकाबला खेला गया. जिसमें लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद लखनऊ सुपरजांयट (LSG) ने 20 ओवर में 168 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MI) नहीं कर पायी और 36 रनों से मैच हार गई. खराब फॉर्म से गुजर रहे ईशान किशन (ISHAN KISHAN) की वजह से नीता अंबानी ट्रोल हो गई. वहीं तिलक वर्मा (TILAK VARMA) की इस दिग्गज से तुलना हो रही है.

ईशान किशन की वजह से ट्रोल हुई नीता अंबानी, तिलक वर्मा बने फैंस के पंसदीदा

ISHAN KISHAN VS LSG IPL 2022

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के लिए कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने नाबाद 103 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 12 चौके और 4 छक्के भी शामिल हैं. जिसके कारण ही लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम ने 20 ओवर में 168 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के लिए कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने आज 39 रनों की बेहद अहम पारी खेली.

अंत में तिलक वर्मा (TILAK VARMA) ने जरूर 36 रन बनाए. जिसके बाद भी उनकी टीम मैच 36 रनों से हार गई. खराब फॉर्म से गुजर रहे ईशान किशन (ISHAN KISHAN) की वजह से टीम की मालकिन नीता अंबानी ट्रोल हो गई. वहीं तिलक वर्मा (TILAK VARMA) की सुरेश रैना से तुलना हो रही है.

यहाँ पर देखें ट्वीट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *