विराट कोहली फिर से गोल्डन डक पर हुए आउट तो फैंस ने जमकर किया ट्रोल
ipl-2022-rcb-vs-srh virat kohli

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 36वां मैच आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहाँ पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीमें आमने- सामने नजर आ रही है. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद आरसीबी (RCB) की टीम मात्र 68 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. लगातार दूसरी बार गोल्डन डक पर आउट हुए विराट कोहली (VIRAT KOHLI) सहित पूरी टीम को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

विराट कोहली फिर से गोल्डन डक पर हुए आउट तो फैंस ने जमकर किया ट्रोल

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) के अनुज रावत और दिग्गज विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाए. जहाँ कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने भी 5 रन जोड़े तो दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) भी अपना खाता नहीं खोल सके. ग्लेन मैक्सवेल ने जहाँ 12 रन तो वहीं सुयश प्रभुदेसाई ने भी 15 रन जोड़े. इनके अलावा कोई और खिलाड़ी दहाई का आकड़ा भी पार नहीं कर सके.

जिसके कारण आरसीबी (RCB) की टीम मात्र 68 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टी नटराजन (T NATRAJAN) और मार्को यान्सिन ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. वहीं उमरान मलिक (UMRAN MALIK) और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट झटके. जगदीश सुचित ने भी 2 विकेट हासिल किया. सोशल मीडिया पर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/lohpurush_stark/status/1517882504157724677?s=20&t=NNWQ9_I9JkSmPPQrXqnThQ

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *