RR VS DC
ipl-2022-rr-vs-dc no ball controvency

आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 34वां मुकाबला खेला गया. जहाँ राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम आमने-सामने थी. जिसमें ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 20 ओवर में 222 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली की टीम नहीं कर पायी और 15 रनों से मैच हार गई. विवादित फैसले के कारण ट्रोल हुए ऋषभ पंत तो वहीं शेन वॉटसन (SHANE WATSON) की फैंस ने की जमकर तारीफ.

ऋषभ पंत विवादित फैसले के कारण हुए ट्रोल, वहीं शेन वॉटसन की फैंस ने की तारीफ

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने 116 रनों पारी मात्र 65 गेंदो में खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने भी मात्र 19 गेंदो पर नाबाद 46 रन बनाए. जिसके कारण ही राजस्थान की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 222 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने 44 रन बनाए तो अंत में ललित यादव (LALIT YADAV) ने भी 37 रन बनाए. वहीं रॉवमैन पॉवेल ने भी 36 रन जोड़े. जिसके बाद भी दिल्ली की टीम 15 रनों से मैच हार गई.  विवादित फैसले के कारण ट्रोल हुए ऋषभ पंत तो वहीं शेन वॉटसन (SHANE WATSON) की फैंस ने की जमकर तारीफ हुई है.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/Nikhilx15/status/1517569776918286341?s=20&t=MxmlsSGLfgd6U5QsfxnGgw

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *