ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 30वां मुकाबला खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) एक दूसरे के खिलाफ थी. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 217 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा केकेआर नहीं कर पायी और 7 रनों से कर गई. युजवेंद्र चहल ने अपने हैट्रिक लेने के पीछे का राज खोला है.
युजवेंद्र चहल ने बताया कैसे उन्होंने लिया हैट्रिक

एक समय मैच में केकेआर (KKR) जीत रही थी, लेकिन युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने अपने ओवर में 4 विकेट के साथ हैट्रिक भी लिया. जिसके कारण ही उनकी टीम ने मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. मैन ऑफ द मैच बनने के बाद चहल ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
“ मुझे इस मैच में परिणाम बदलने के लिए विकेट लेने पड़े. मैंने अपनी गेंदबाजी पर काम किया. मैंने कोचों और कप्तान से बात की. मैं एक गुगली के बारे में सोच रहा था लेकिन फिर मैं कोई चांस नहीं लेना चाहता था. मेरी हैट्रिक गेंद पर डॉट बॉल से भी खुशी होती. मेरी गुगली अच्छी निकल रही थी और वेंकटेश अय्यर को भेज दी.”
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगला मैच खेलेगी राजस्थान रॉयल्स

युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) की राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) टीम का अगला मुकाबला 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के खिलाफ होना है. जो मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाना है. हालांकि इस मुकाबले पर अब खतरा मंडरा रहा है, क्योकिं दिल्ली की टीम पर कोविड को खतरा आ चुका है. मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH) को कोविड हो गया है. अब सबकी नजरें आईपीएल गवर्निंग कांउसिल के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं. अगले मैच में जीत दर्ज करके टीम पॉइंटस टेबल में टॉप पर जा सकती है.

