युजवेंद्र चहल हैट्रिक लेकर सोशल मीडिया पर छाए, जोस बटलर का दिखा जलवा
kkr-vs-rr yuzvendra chahal hit

आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 30वां मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीमें आमने-सामने थी. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 217 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा केकेआर (KKR) नहीं कर पायी और 7 रनों से कर गई. इस मैच में रनों की बारिश हुई है. युजवेंद्र चहल और जोस बटलर (JOS BUTTLER) को सोशल मीडिया पर जलवा देखने को मिला.

युजवेंद्र चहल हैट्रिक लेकर सोशल मीडिया पर छाए, जोस बटलर का दिखा जलवा

केकेआर को रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से मिली हार, चहल बने राजस्थान के हीरो

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने 103 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने मात्र 19 गेदों में ही 38 रनों की अच्छी पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम ने 20 ओवर मे 217 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए आरोन फिंच (AARON FINCH) ने 58 रनों की पारी मात्र 28 गेंदो में ही खेली. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 85 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके बाद भी केकेआर की टीम ये मैच 7 रनों से हार गई. राजस्थान रॉयल्स के लिए युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने हैट्रिक सहित 5 विकेट अपने नाम किया. सोशल मीडिया पर जोस बटलर और युजवेंद्र चहल का जलवा नजर आया.

यहाँ पर देखें ट्वीट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *