मयंक अग्रवाल
मयंक अग्रवाल

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 16वां मुकाबला खेला गया. जहाँ पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने थी. जहाँ हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. मंयक अग्रवाल ने हार की सबसे बड़ी वजह बतायी है.

कप्तान मंयक अग्रवाल ने बताया हार की सबसे बड़ी वजह

लियाम लिविंगस्टोन सोशल मीडिया पर छाए, वहीं जॉनी बैरेस्टो हुए जमकर ट्रोल
ipl-2022-pbks-vs-gt LIAM HIT

जीते हुए मैच में पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम अंत में हार गयी. जिसके बारें में बात करते हुए पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने कहा कि-

” यह एक कठिन खेल था लेकिन हमने वास्तव में कड़ा संघर्ष किया. हम 5-7 रन कम थे लेकिन हमने शुरुआत के बाद उसे वापस खींच लिया. हमारे लिए बहुत सारी सकारात्मक चीजें थीं. इतने विकेट गंवाने के बाद हमने खुद को उस स्कोर तक पहुंचाने के लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया, इसलिए हम इससे बहुत खुश थे. हमने मैदान पर काफी कड़ा संघर्ष किया.”

उन्होंने आगे कहा कि-

” यह उन दोनों (रबाडा और अर्शदीप) द्वारा शानदार निष्पादन था, खेल को खींचने के लिए उनके द्वारा शानदार प्रयास, उन्होंने वास्तव में हमें खेल में ला दिया.आखिरी ओवर किसी का भी गेम हो सकता था.”

ओडियन स्मिथ के प्रदर्शन पर बोले मंयक अग्रवाल

ipl-2022-pbks-vs-gt POINTS TABLE

20वें ओवर में सबसे खराब गेंदबाजी करते हुए ओडियन स्मिथ (ODEAN SMITH) हार की सबसे बड़ी वजह बने. जिसके बारें में बोलते हुए कप्तान मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने कहा कि-

” हम ओडियन स्मिथ का पूरी तरह से समर्थन करते हैं, यह ठीक है, उसके पास शायद एक कठिन खेल था लेकिन यह ठीक है. हम उसे 100% बैक करते हैं. यह सिर्फ क्रिकेट का खेल है, यह निगलने में कड़वा हो सकता है लेकिन यह ठीक है. टीम में बात यह है कि हम हमेशा लोगों का समर्थन करते हैं. अगर उसका दिन खराब है, तो उसका दिन खराब है, कोई चिंता नहीं, हम उसका 100% समर्थन करते हैं.”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *