वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 13वां मैच खेला गया. जहाँ राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीमें आमने-सामने थी. फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 5 विकेट से कर लिया. फाफ डू प्लेसिस ने इस खिलाड़ी को जीत का श्रेय दिया है.
फाफ डू प्लेसिस ने इन खिलाड़ियो को दिया जीत का श्रेय

दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) और शाहबाज अहमद (SHAHBAJ AHMAD) के साथ अपने गेंदबाजो की तारीफ कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
“ यह कमाल का मैच था. ऐसे मैच को दूसरी टीम के जबड़े से खींचने के लिए आपको दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है, जो कि ऐसे पलों में अपना कैरेक्टर दिखा सकें. वह बहुत शांत थे जिससे सामने वाले खिलाड़ियों पर भी दबाव नहीं बना. हमने गेंदबाज़ी भी अच्छी की थी लेकिन, जॉस ने 19वें ओवर में बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और उन्हें सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. हमें वैसी शुरुआत नहीं मिली, जैसी मिलनी चाहिए थी. लेकिन, हममें विश्वास था कि हम मैच को जीत सकते हैं. शाहबाज़ के पास अपना गेमप्लान था और वह भविष्य में गेंदबाज़ी में भी अपना योगदान दे सकते हैं.”
अगले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी आरसीबी

पहले मैच में हार के बाद ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम ने लगातार 2 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है. अब इस सीजन में टीम का अगला मुकाबला 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के खिलाफ होने वाला है. जो मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में शाम 7.30 को खेला जाना है. आरसीबी (RCB) के कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) अब अपनी टीम की लय को इसी तरह से बरकरार रखना चाहेंगे.

