रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा

आईपीएल (IPL) के 7 वें मैच में  महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को मिली हार अभी तक फैंस भुला नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर जो ट्रोल हुए हैं उनमें आरोप लगा है कि महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) ने शिवम दूबे (SHIVAM DIBEY) को गेंदबाजी का जिम्मा दे दिया था। जडेजा ने भी इसको सही मानते हुए नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्योंं कप्तानी कर रहे हैं।

अजय जडेजा ने माना कि महेंद्र सिंह धोनी की गलती

महेंद्र सिंह धोनी से इस बात को लेकर गुस्सा हो गए हैं जडेजा, कहा कर रहे हैं गलत काम
MS DHONI CSK IPL 2022 RAVINDRA JADEJA

दरअसल शिवम दूबे (SHIVAM DUBEY) को दिया गया 19 वां ओवर अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। शिवम दूबे (SHIVAM DUBEY)ने इस ओवर में 25 रन देकर मैच के रुख को बदल दिया था। इस पर पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा (AJAY JADEJA) ने सवाल खड़ा किया है कि इस प्रकार का कार्य कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) को नहीं करना चाहिए।

अगर वो कप्तानी छोड़ चुके हैं तो फिल्डिंग सेट करना, गेंदबाजी कराना यह सब कुछ उनकी जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने लिखा है कि जब धोनी शिवम दूबे को गेंद दे रहे थे तो वींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) बाउंड्री पर खड़े थे। उन्होंने कहा यह सब कुछ होना गलत है।

अजय जडेजा बोले यह करो या मरो वाली होती तो बात समझ में आती

महेंद्र सिंह धोनी से इस बात को लेकर गुस्सा हो गए हैं जडेजा, कहा कर रहे हैं गलत काम
MS DHONI CSK IPL 2022 RAVINDRA JADEJA

अजय जडेजा (AJAY JADEJA) ने महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि

“कई बार धोनी मैच की कमान हाथ में ले लेते हैं। अगर जरूरत है तब समझ में आता है। लेकिन दूसरे ही मैच में ही। मैं रविंद्र जडेजा की तरफदारी नही कर रहा हूं लेकिन एक क्रिकेट फैन होने के नाते, रविंद्र जडेजा बाउंड्री पर खड़े थे और आप (महेंद्र सिंह धोनी) पूरा गेम चलाते रहें। वो बहुत बड़े खिलाड़ी हैं, मुझे ऐसा बोलते हुए अच्छा नहीं लग रहा, लेकिन मैच में जो हुआ वो कतई सही नहीं था।

जितना भी मैच मैने देखा वो गलत था, इस बात में कोई शक नहीं है। मुझसे बड़ा धोनी का कोई फैंस नही होगा, लेकिन दो ही मैच में अगर आप कप्तानी छोड़ चुके हैं, नए कप्तान को कप्तानी दे चुके हैं। ये कोई आखिरी मैच नही था कोई करो या मरो वाला स्थिति होती तो समझ में आता”।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *