मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 8वां मुकाबला खेला गया. जहाँ पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीमें एक दूसरे के खिलाफ थी. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. जहाँ पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 137 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. श्रेयस अय्यर ने उमेश यादव (UMESH YADAV) को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है.
स्पिन गेंदबाजी को लेकर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर

लगातार जीत दर्ज कर रही कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम के सफलता का बड़ा श्रेय स्पिनरों को जाता है. जिसके बारें में बात करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
“ पंजाब के रवैये से हम दंग रह गए. हमें उम्मीद नहीं थी कि शुरुआती ओवरों में विकेट गंवाने के बाद पंजाब किंग्स हमारे लिए मुश्किल खड़ी कर देगी. सच कहूं तो रसेल को हिट करते हुए देखना बहुत अच्छा था. मेरी योजना अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को पंजाब किंग्स के हार्ड-हिटर्स के सामने उतारने की थी, इसलिए मैंने वरुण और सुनील को देर तक रखा. उन्होंने मेरा काम आसान कर दिया. वे अपनी रणनीति के साथ गेंदबाजी करने आते हैं. उन्हें पता है कि बल्लेबाजों के लिए उनकी क्या योजना है, वे जानते हैं वे क्या कर रहे हैं.”
उमेश यादव की तारीफ में बोले श्रेयस अय्यर

तेज गेंदबाज उमेश यादव (UMESH YADAV) की तारीफ करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने कहा कि-
” उमेश ने मुझे बताया कि अब उनकी भी उम्र बढ़ रही है, वो बूढ़े हो रहे हैं. लेकिन मैंने उससे कहा कि वह पहले से ज्यादा फिट नजर आ रहा है. मैं जहां भी जाता हूं मुझे वो वहां पर नजर आते हैं, उमेश को मैं जिम में भी देखता हूं और वह बहुत मेहनत कर रहे हैं. वह एक अद्भुत सहयोगी भी रहे हैं.”

