ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस को आयुष बदोनी और ड्वेन ब्रावो ने किया रोमांचक
ORANGE PURPLE CAP CSK VS LSG IPL

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज सीजन का 7वां मुकाबला खेला गया.  जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और लखनऊ सुपरजांयट की टीमें आमने-सामने थी. केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवरों में 210 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. इस मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस बहुत ज्यादा रोमांचक हो गई हैं.

ऑरेंज कैप की रेस में आयुष बदोनी ने मारी इंट्री

ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस को आयुष बदोनी और ड्वेन ब्रावो ने किया रोमांचक
ORANGE PURPLE CAP CSK VS LSG IPL

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) के कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ऑरेंज कैप की रेस में पहले स्थान पर अभी भी बने हुए हैं, उनके नाम 93 रन हैं. दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (ISHAN KISHAN) नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 81 रन बनाए हैं.

ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 3 पर अब चेन्नई सुपर किंग्स के रोबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) 78 रनों के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान युवा आयुष बदोनी (AYUSH BADONI) नंबर 4 पर 73 रनों के साथ पंहुच गए हैं. जो लगातार बल्ले से अपना योगदान देते हुए नजर आ रहे हैं. नंबर 5 पर मौजूदा समय में दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 68 रन बनाए हैं.

ड्वेन ब्रावो ने पर्पल कैप की रेस को किया रोमांचक

ड्वेन ब्रावो ने हारे हुए मैच में रच दिया एक नया इतिहास, मैच में बने कुल 12 रिकॉर्ड
IPL 2022 CSK vs LSG STAT DJ BRAVO

पर्पल कैप (PURPLE CAP) की रेस में अभी भी नंबर एक पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा (WANINDU HASARANGA) 5 विकेटों के साथ बने हुए हैं. जबकि दूसरे नंबर पर उमेश यादव (UMESH YADAV) अब 4 विकेट लेकर बने हुए हैं. आज के मैच में एक विकेट लेने वाले ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) अब लिस्ट में 4 विकेटे के साथ नंबर 3 पर पंहुच गए हैं.

जिससे उनका दावा मजबूत हुआ है. नंबर 4 पर भी आरसीबी (RCB) के आकाश दीप (AKASH DEEP) ही नजर आ रहे हैं. जिन्होंने 4 विकेट हासिल किए हैं. वहीं रेस में 5वें स्थान पर दिल्ली के कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) नजर आ रहे हैं. जिनके नाम कुल 3 विकेट हैं.

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *