भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा (RAJKUMAR SHARMA) का दिल्ली रणजी की टीम के कोच के पद से हटाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसा दिल्ली के टीम के लिए कुछ विशेष न कर पाने की वजह से हो रहा है। टीम को फिर से पटरी पर लाने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन कर लिया गया है। यह टीम फिर से दिल्ली की टीम को पटरी पर लाने के लिए कार्य करेगी।
दिल्ली का खराब प्रदर्शन है राजकुमार शर्मा को हटाए जाने की वजह

दो साल पहले दिल्ली का कोच राजकुमार शर्मा (RAJKUMAR SHARMA)को इस वजह से कोच बनाया गया कि टीम में कुछ नया करेंगें लकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया है। दिल्ली की टीम का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है।
पिछले साल दिल्ली को विजय हजारे(VIJAY HAZARE) और सैयद मुश्ताक अली (SYED MUSTAK ALI) ट्राफी में बुरी तरह से हार मिली। बड़े टूर्नामेंटाें में टीम नॉकआउट राउंड से आगे नहीं बढ़ सकी। गुजरे सेशन में दिल्ली को झारखंड के हाथों हार झेलनी पड़ी। इसके लिए कोच को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है।
राजकुमार शर्मा पर अच्छे खिलाड़ियों की अनदेखी का आरोप

राजकुमार शर्मा (RAJKUMAR SHARMA) पर दिल्ली टीम के लिए रणजी खेलने वाले राजकुमार शर्मा नॉन परफॉरमेंसों को मौका दिए जाने का आरोप है। रेडबॉल के अच्छे खिलाड़ी आयुष बडोनी (AYUSH BADONI) और पेसर सिमरजीत सिंह (SIMARJEET SINGH) अनदेखी की गयी जबकि युवा प्रतिभाशाली मंयक यादव (MAYANK YADAV) को एक भी मैच में नहीं खिलाया गया। इसके लिए दिल्ली क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहन दिल्ली टीम को फिर से आक्रामक बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।
इसके लिए मदनलाल (MADANLAL) की अध्यक्षता में विनय लांबा (VINAY LAMBA) और सुनील वाल्सन (SUNEEL VAALSN) की सदस्यता वाली कमेटी का गठन किया गया है, जो आगे की रणनीति बनाएगी। वास्तव में जेतली दीर्घकालिक क्रिकेट के लिए सौ दिन का प्लान शुरू करना चाहते हैं। इसमें अंडर-16 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना भी शामिल है।

