पिछली बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) गुरुवार की शाम को अपना दूसरा मैच खेलेगी। टीम अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हार चुकी है। वीजा में देरी के चलते मोईन अली (MOEEN ALI) टीम में शामिल नहीं हो पाए थे। अब वो क्वारंटीन नियमों को पूरा कर चुके हैं । आज के मैच में उनका टीम में खेला जाना बिल्कुल तय है। आइए जानते हैं अब क्या होगी चेन्नई की प्लेइंग इलेवन
पहली जीत के लिए भरपूर प्रयास करेगी चेन्नई सुपर किंग्स

गुरुवार की लखनउ सपुर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का दूसरा मैच है। दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं। दोनों टीमों को अंक तालिका में अंक हासिल करने के लिए जीत की जरूरत है। जहां तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सवाल है तो रवींद्र जडेजा(RAVINDRA JADEJA) की कप्तानी में टीम के बाहर रहा आलराउंडर खिलाड़ी टीम मोईन अली (MOEEN ALI) टीम से जुड़ रहे हैं। इनके आ जाने से टीम मजबूत होगी।
मोईन अली (MOEEN ALI) धाकड़ बल्लेबाज होने के साथ अच्छे गेंदबाज भी है। पिछले आईपीएल (IPL) के सीजन में उन्होंने ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 मैचों में 357 रन बनाते हुए 7 विकेट लिए थे। लखनउ सुपर जायंट्स (LSB) के खिलाफ उनका टीम में शामिल होना तय माना जा रहा है।
आज चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में मिचेल सैंटनर व डेवॉन कॉनवे में किसी एक को मिलेगी जगह

गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैच में मोईन अली (MOEEN ALI) के टीम में आ जाने से मिचेल सैंटनर व डेवॉन कॉन्वे में किसी एक को हटना तय माना जा रहा है। मिचले सैंटनर ऑफ स्पिंग गेंदबाज हैं। साथ ही डेवॉन कॉनवे टीम में एक बल्लेबाज के रूप में है। माना यह जा रहा है कि टीम डेवाॅन कॉन्वे को ही बाहर बैठना पड़ सकता है। कॉन्वे ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मात्र तीन रन बनाकर आउट हो गए थे। मिचेल सैंटनर में अपनी गेंदबाजी की वजह से टीम में स्थान बनाने में कामयाब हो सकते हैं।
यह हो सकती है आज के मैच की प्लेइंग इलेवन
ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, मोईन अली, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने और तुषार देशपांडे ।

