उमरान मलिक ने रफ्तार से फैंस को किया दिवाना तो वहीं संजू सैमसन भी छाए
IPL 2022, RR vs SRH UMRAN MALIK SANJU SAMSON

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज मैच नंबर 5 खेला जा रहा है. पूणे के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीमें आमने-सामने नजर आ रही है. जहाँ पर केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 210 रन बनाए. सोशल मीडिया पर उमरान मलिक (UMRAN MALIK) और संजू सैमसन (SANJU SAMSON) का जलवा देखने को मिला है.

उमरान मलिक ने रफ्तार से फैंस को किया दिवाना तो वहीं संजू सैमसन भी छाए

उमरान मलिक ने रफ्तार से फैंस को किया दिवाना तो वहीं संजू सैमसन भी छाए
IPL 2022, RR vs SRH UMRAN MALIK SANJU SAMSON 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने शानदार अदांज में 35 रन बनाए. जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (YASHSVI JAISWAL) ने भी 20 रनों की पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान संजू सैमसन ने मात्र 27 गेंदो में ही 55 रन बना डाले. वहीं देवदत्त पडिक्कल (DEVDUTT PADIKKAL) ने 41 रनों की शानदार पारी खेली. शिमरॉन हेटमायर ने भी अंत में 32 रन बनाए.

जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम ने 20 ओवर में 210 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उमरान मलिक (UMRAN MALIK) और टी नटराजन ने 2-2 विकेट तो वहीं भुवनेश्वर कुमार (BHUVNESHWAR KUMAR) और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है. शानदार रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले उमरान के फैंस दिवाने बन गए. वहीं संजू की भी जमकर तारीफ हुई है.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/kingashu1008/status/1508820443960012801?s=20&t=f6OW0aJE-Exu_FXfATDLYA

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *