IPL 2022: रवींद्र जडेजा बने चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान तो पुराने साथी सुरेश रैना ने दी बधाई, सही हुई उनकी भविष्यवाणी

By Shadab Ahmad On March 24th, 2022
रवींद्र जडेजा

महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) के कप्तानी छोड़ते व रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के कप्तान बनते ही सोशल मीडिया पर रिएक्सन का दौर शुरू हो गया है। फैंस की मिली जुली प्रतिक्रियाएं आ रही है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CENNAI SUPER KINGD) के पूर्व खिलाड़ी व रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के पुराने दोस्त सुरेश रैना (SURESH RAINA) ने भी को रिएक्ट किया है। उन्होंने ट्वीटर अकाउंट पर रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को बधाई दी है। साथ ही कप्तानी बदले जाने पर अपनी राय को पेश किया है। आइए जानते हैं क्या है सुरेश रैना ने ….

रवींद्र जडेजा के लिए यह बोले सुरेश रैना

सुरेश रैना (SURESH RAIANA) ने रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के कप्तान बनाए जाने पर काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने अपने ट्वीटर अकांउट पर लिखा कि

‘मेरे भाई के लिए रोमांचित हूं। हम दोनों जिस फ्रैंचाइज़ी में पले-बढ़े थे, उसकी बागडोर संभालने के लिए मैं किसी के बारे में इससे बेहतर नहीं सोच सकता। ऑल द बेस्ट जडेजा।  यह एक रोमांचक चरण है और मुझे यकीन है कि आप सभी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और प्यार  #csk #WhistlePodu’

बता दें 2016 और 2017 में चेन्नई के सस्पेंड होने के बाद दोनों खिलाड़ी गुजरात लायंस की टीम का हिस्सा थे। जडेजा ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स (RAJISTHAN ROYALS) के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। वे दो साल तक टीम का हिस्सा थे। इसके बाद 2010 में आईपीएल (IPL) के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से उन्हें बैन किया गया था। 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल से खेलने के बाद 2012 में वे चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) से जुड़े थे।

सुरेश रैना ने पहले ही थी रवींद्र जडेजा के भविष्यवाणी

रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA)अब सीएसके कप्तान के रूप में सामने आ चुके हैं लेकिन रैना ने दो दिन पूर्व ही इसकी भविष्यवाणी कर दी थी।  सुरेश रैना ने एक चैनल बातचीत में बताया था कि ‘रवींद्र जडेजा, अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा और ड्वेन ब्रावो टीम की अगुवाई कर सकते हैं। रैना ने इस बात को जोर देकर कहा था कि इन खिलाड़ियों में विशेष रूप से जडेजा टीम का नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। रैना और जडेजा काफी समय से एक साथ खेले हैं। रैना को इस साल नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा। वहीं जडेजा को चेन्नई ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

सुरेश रैना ट्वीट…  

Tags: आईपीएल 2022, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना,