GOLD

Gold -silver today price: रूस-यूक्रेन वार(russia-ukrain war) का असर सबसे ज्यादा भारतीय बाजार में देखने को मिल रहा है. वार की वजह से भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल, खाने वाले तेल के साथ सोने(gold)-चांदी(silver) के भाव के भी इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. हालांकि बीते दिनों में सोने-चांदी की तेजी के बाद मंगलवार को बाजार थम गया है. GOLD के साथ चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है.

GOLD व चांदी के गिरे भाव

इस शादी में सीजन में आमजन को GOLD व चांदी की कीमतों ने खूब रुलाया है. आज GOLD के दामों में 0.10 फीसदी की कमी आई है. जिसके बाद बाजार में सोना 53,466 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है. वहीं GOLD के साथ चांदी ने भी अपनी चमक कम कर दी है. हालांकि की चांदी की कीमतों में मामूली की कमी देखने को मिली है. जिसके बाद आज यानी बुधवार को चांदी 69,964 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बेचा जा रहा है.

ऐसे में अगर इन दिनों अगर आप सोना लेने की सोच रहे हैं, लेकिन आपको सोना परखने नहीं आता तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि सरकार ने सोने की शुद्धता मापने के लिए एक ऐप बनाया है. बीआईएस ऐप (BIS Care app) जिससे ग्राहक सोने की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं. इस ऐप (App) के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:GOLD PRICE: सातवें आसमान पर पहुंचने वाला है सोना, सस्ता सोना खरीदने का है आखिरी मौका, जानिए क्या हैं नये दाम

जब भी आप मार्केट में GOLD का गहना लेंगे तो सभी पर कैरेट के हिसाब से हॉलमार्क बने होंगे. 24 कैरेट सोने के गहनों पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता हैं.

ऐसे में चेक करें अपने शहर का भाव

आप घर बैठे अपने शहर में GOLD के क्या दाम चल रहे हैं. जानना चाहते हैं तो बस आप अपने मोबाइल से इस दिए गए 8955664433 पर मिस्ड कॉल करें. जैसे ही आप अपने मोबाइल से इस पर मिस्ड कॉल करेंगे. आपके फोन पर मैसेज आएगा. जिसके जरिए आप 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड की नया भाव जान सकते हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *