स्मृति मंधाना

महिला विश्व कप 2022 में आज भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का सामना न्यूजीलैंड में पाकिस्तान के खिलाफ हो रहा है. जहाँ पर भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद भारतीय टीम ने 50 ओवर में 244 रन बनाए. शानदार बल्लेबाजी करने वाली स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) और ऑलरांउडर पूजा वस्त्राकार को सोशल मीडिया पर जलवा देखने को मिला. इन दोनों ने पाकिस्तान को चैलेंज किया.

स्मृति मंधाना और पूजा वस्त्राकार सोशल मीडिया पर छाई, पाकिस्तान को दिया चैलेंज

स्मृति मंधाना

टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो शुरूआत बेहद खराब रही. शेफाली वर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाई. वहीं दूसरी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) ने शानदार 52 रनों की पारी खेली. जबकि दीप्ति शर्मा ने भी 40 रन जोड़े. हालांकि इसके बाद मिताली राज (MITHALI RAJ), हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष बुरी तरह से फेल हो गई.

लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी स्नेह राणा (SNEH RANA) ने 56 रन तो वहीं दूसरी ऑलरांउडर पूजा वस्त्राकार ने 67 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने 50 ओवर में 244 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. सोशल मीडिया पर स्मृति मंधाना और पूजा वस्त्राकार (POOJA VASTRAKAR) का जलवा देखने को मिला है.

यहाँ पर देखें ट्वीट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *