PETROL

Petrol- diesel today price: रूस व यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया पर हो रहा है. अगर समय रहते ये युद्ध शांत नहीं हुआ था इसका असर और भी बुरा होगा. वहीं इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में उछाल देखने को मिली है. हालांकि कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बाद भी भारतीय सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल व डीजल(diesel) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. PETROL व डीजल की कीमतों में बदलाव न होने की वजह से आम लोगों ने राहत की सांस ली है.

इन महानगरों में जाने PETROL व डीजल के दाम

बीते तीन महीने से सरकारी तेल कंपनियों में पेट्रोल व डीजल के भाव स्थिर रखें हैं. हालांकि पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव न होने की वजह से आम लोगों को थोड़ी राहत है. वहीं इस दौरान अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर के भाव से बेचा जा रहा है. ऐसे में दिल्ली के बाद लखनऊ में PETROL 95.28 रुपये जबकि डीजल 86.80 रुपये के भाव से बेचे जा रहे हैं. ऐसे में अगर हम मुंबई की बात करें तो गुरुवार को वहां पेट्रोल के भाव 109.98 रुपये व डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिक रहे हैं.

ये भी पढ़ें:PETROL & DIESEL PRICE: कच्चे तेल के दामों में आई तेजी, जानें भारत में पेट्रोल व डीजल की क्या हैं नई कीमतें

इसी कड़ी में अगर हम दिल्ली मुंबई के अलावा कोलकाता(Kolkata),चेन्नई(Chennai), भोपाल(Bhopal) और बेंगलुरु(bengluru) में PETROL  की बात करें तो वहां इन दिनों पेट्रोल 100 के पार जबकि डीजल 90 के पार बेचा जा रहा है. बता दें PETROL व डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जुड़ने के बाद उसकी कीमत दोगुनी हो जाती है.

बस इस तरह चेक करें पेट्रोल व डीजल के भाव

अगर आप घर से निकलने से पहले पेट्रोल व डीजल की कीमत जानना चाहते हैं तो इस तरह चेक कर सकते हैं. PETROL व डीजल की नए दाम रोजाना 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां जारी करती हैं. ऐसे में अगर PETROL व डीजल के दाम जानना चाहते हैं तो एसएमएस के जरिए जान सकते हैं.

आप अपने फोन से इंडियन ऑयल(IOCL) के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी पा सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल (HPCL) कस्टमर HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर आसानी से भाव पता कर सकते हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *