PETROL

Petrol- diesel today price : रूस व यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में हो रहा है. इस युद्ध की वजह से महंगाई भी अपने चरम है. ऐसे में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल(petrol)डीजल के दामों(diesel price) में कोई बदलाव नहीं किया है. ऐसे में पिछले कई महीनों से कई शहरों में PETROL के दाम 100 के पर चल रहे हैं.

इन महानगरों में जाने पेट्रोल व डीजल के भाव

आज करीब तीन महीने बाद भी PETROL व डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में PETROL की कीमत 95.41 रुपये जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर के भाव से बेचा जा रहा है.

वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में PETROL 95.28 रुपये जबकि डीजल 86.80 रुपये की कीमत से बेचे जा रहे हैं. ऐसे में अगर हम मुंबई की बात करें तो गुरुवार को वहां PETROL के भाव 109.98 रुपये व डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर के दाम से मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें:PETROL & DIESEL PRICE: चुनाव के बीच आई राहत की खबर, जल्दी फुल करा लें गाड़ी की टंकी, यहाँ सबसे सस्ता मिल रहा पेट्रोल

इसी कड़ी में अगर हम दिल्ली मुंबई के अलावा कोलकाता(Kolkata),चेन्नई(Chennai), भोपाल(Bhopal) और बेंगलुरु(bengluru) में PETROL  की बात करें तो वहां इन दिनों पेट्रोल 100 के पार जबकि डीजल 90 के पार बिक रहा है. जानकारी के मुताबिक PETROL व डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जुड़ने के बाद उसकी कीमत दोगुनी हो जाती है.

घर बैठे ऐसे चेक करें पेट्रोल व डीजल की कीमत

अगर आप घर से निकलने से पहले पेट्रोल व डीजल के भाव जानना चाहते हैं तो इस तरह चेक कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक PETROL व डीजल की नए दाम रोजाना 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां जारी करती हैं. ऐसे में अगर PETROL व डीजल की कीमत जानना चाहते हैं तो एसएमएस के जरिए जान सकते हैं.

आप अपने फोन से इंडियन ऑयल(IOCL) के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी पा सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल (HPCL) कस्टमर HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर आसानी से भाव पता कर सकते हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *