GOLD

GOLD PRICE: रूस व यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत के सर्राफाबाजार पर साफ़ दिख रहा है. 26 फरवरी यानी शनिवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना(gold)चांदी(silver) के भाव में कमी देखने को मिली है. दो दिन पहले GOLD के दाम 50 के पार थे, वहीं आज सोने के दाम औधे मुंह गिर गया है.

GOLD के साथ गिरे चांदी के भाव

GOLD व चांदी की कीमतों में लगातार उतार- चढाव देखने को मिल रहे हैं. रोजाना सर्राफा बाजार में सोने व चांदी की कीमतों में बढ़त देखी जा रही थी, हालांकि आज GOLD व चांदी कीमतों ने सभी को राहत पहुंचाई है. आज बाजार में 22 कैरेट गोल्ड 800 रुपये की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम 48,800 रुपये पर आ गया है. चांदी की चमक भी बाजार में फीकी पड़ गई है.

जिसके बाद चांदी भी 1500 रुपये की नरमी के साथ 67,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है. हालांकि 25 फरवरी को GOLD और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिली थी. शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 1100 रुपये की तेजी के साथ 49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी भी सीधा 2000 रुपये की उछाल के साथ 69,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा था.

ये भी पढ़ें:GOLD PRICE: सस्ता सोना खरीदने का है अंतिम मौका, आसमान छूने वाली है कीमत, जानिए क्या है 1 तोला GOLD की कीमत

ऐसे में अगर आप सोने की शुद्धता(gold purity) जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की तरफ से एक ऐप  बनाया गया है. बीआईएस केयर ऐप(BIS care app) से कस्टमर सोने की प्यूरिटी की जांच आसानी से कर सकते हैं. इस ऐप के माध्यम से आप सिर्फ गोल्ड की प्यूरिटी नहीं बल्कि उससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं.

मिस कॉल देकर जाने सोने व चांदी के दाम

देशभर में GOLD की ज्वैलरी की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज की वजह से बदलती रहती है. ऐसे में अगर आप अपने शहर में पीली धातु की कीमत जानना चाहते हैं तो अपने मोबाइल से भी जान सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भाव जान सकते हैं.

आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा. इस तरह आप घर बैठे GOLD की नए दाम आसानी से जान जाएंगे.

यह भी पढ़ें: इन 7 वेब सीरीज में बोल्डनेस की है भरमार, OTT पर फ्री में हैं मौजूद, परिवार से दूर रहकर ही देखें

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *