SHAMITA SHETTY

आम लोगों के साथ बॉलीवुड से टीवी स्टार्स ने भी पार्टनर्स के साथ वेलेंटाइन डे(valentine day) सेलिब्रेट किया है. वहीं इस बार एक्ट्रेस व बिग बॉस फेम शमिता शेट्टी(shamita Shetty) ने भी एक्टर राकेश बापट(rakesh bapat) के साथ अपना वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया है. SHAMITA SHETTY व राकेश बापट के बीच बिग बॉस ओटीटी के दौरान नजदीकियां बढ़ी थीं. हालांकि अभी इस कपल ने अपने रिलेशनशिप(relationship) को ऑफिशियल नहीं किया है. बता दें शमिता शेट्टी व राकेश वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए अपने परिवार व दोस्तों के साथ अलीबाग़ गए थे. चलिए जानते हैं दोनों ने कैसे किया अपना फर्स्ट वैलेंटाइन सेलिब्रेट.

वैलेंटाइन डे पर SHAMITA SHETTY संग रोमांटिक हुए राकेश

शमिता शेट्टी व राकेश बापट अपना फर्स्ट वेलेंटाइन डे(first valentine day) अपने परिवार व दोस्तों संग अलीबाग़ मनाने पहुंचे हैं. इस दौरान इस कपल ने एक-दूजे संग रोमांटिक टाइम स्पेंड किया. राकेश ने अपनी लकीचार्म के साथ बिताए गए स्पेशल मोमेंट्स को अपने इन्स्टा अकाउंट(insta account) पर शेयर किया है, जिस पर उनकी एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा(Riddhi Dogra) का भी रिएक्शन आया है. वीडियो में आप देखेंगे कि राकेश और शमिता दोनों एक-दूसरे को प्यार से देख रहे हैं और फिर किस करने ही वाले होते हैं कि तभी कैमरा दूसरी तरफ कर दिया जाता है.

ये भी पढ़ें:फेमस कोरियोग्राफर FARAH KHAN ने अपने से 8 साल छोटे शख्स से 3 बार की थी शादी, शाहरुख खान ने किया था कन्यादान

वीडियो शेयर करते हुए राकेश ने लिखा, जिंदगी में एक बार प्यार आपको एक परी की कहानी से रूबरू करवाता है. शमिता शेट्टी हैप्पी वैलेंटाइन डे. राकेश के इस पोस्ट पर रिद्धि ने नजर ना लगने वाले इमोजी पोस्ट किए और लिखा, आप दोनों हमेशा ऐसे साथ रहें. वहीं शमिता ने राकेश के साथ एक बूमरैंग शेयर किया था और लिखा था, मेरे वैलेंटाइन राकेश बापट. आप मेरी बेस्ट फीलिंग हो. हैप्पी वेलेंटाइन डे.

जानिए कैसे हुई थीं दोनों की पहली मुलाकात

राकेश और SHAMITA SHETTY शो बिग बॉस ओटीटी(big boss OTT) में मिले. पहले ही दिन शमिता ने राकेश को अपना पार्टनर चुना था क्योंकि बिग बॉस के घर में तभी एंट्री मिलनी थी जब आप किसी एक को अपना पार्टनर चुनो. घर के अंदर एंट्री लेने के बाद दोनों एक-दूजे के करीब आ गए. वहीं बिग बॉस ओटीटी के दौरान इन लोगों के बीच कई सारे रोमांटिक सीन्स भी देखने को मिले थे. वहीं बिग बॉस ओटीटी खत्म होने के बाद कई बार इन्हें साथ में स्पॉट किया गया था. तब से खबर थी ये एक-दूजे को डेट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:AMITABH BACHCHAN का सूर्यवंशम वाला पोता हो गया जवान, बन गया साउथ का सुपरस्टार, अब दिखने लगा है ऐसा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *