JAYA BACHCHAN

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) और उनका परिवार हमेशा चर्चा में रहता है. अक्सर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन(abhishek Bachchan) को कहते सुना होगा उनके घर की बॉस जया बच्चन(jaya Bachchan) है. बच्चन परिवार के घर के हर छोटे-बड़े फैसले JAYA BACHCHAN ही करती हैं. घर में वही होता है जो जया कहती हैं. वहीं जब लाडले के लिए बहू चुनने की बात आई तो भी JAYA BACHCHAN का फैसला ही माना गया. बता दें बच्चन खानदान की बहू ऐश्वर्या व करिश्मा कपूर से पहले ये एक्ट्रेस बनने वाली थी. चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कौन है जिसे जया बच्चन इतना पसंद करती थी. फिर ऐसा क्या हुआ जो नहीं बनी वह बच्चन खानदान की बहू.

JAYA BACHCHAN इन्हें बनाना चाहती थीं अपने घर की बहू

अमिताभ बच्चन व JAYA BACHCHAN के लाडले अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने कई फिल्मों में साथ किया है. दोनों की युवा व बंटी और बबली सुपरहिट फिल्मों में से एक थी. दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी खूब पसंद करते थे. यही वजह है कि रानी मुखर्जी(Rani Mukerji) को अभिषेक की मां जया भी खूब पसंद करने लगी थीं. फिल्म ‘युवा’ के रिलीज होने के बाद अभिषेक और रानी की बेहतरीन ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक माना जाने लगा था. इस जोड़ी को ‘बंटी और बबली’ में एक साथ रखा गया था, जो एक कमर्शियल ब्लॉकबस्टर फिल्म थी.

इस वजह जया ने रानी को बहू बनाने से कर दिया था इनकार

बता दें JAYA BACHCHAN ने शुरू में रानी मुखर्जी और अभिषेक के रिश्ते के लिए हामी भर दी थी क्योंकि रानी, जया की तरह बंगाली थीं, लेकिन जब जया बच्चन, रानी मुखर्जी, और अभिषेक बच्चन को ‘लगा चुनरी में दाग’ के लिए एक साथ कास्ट किया गया तब जया और रानी के बीच सेट पर ऐसा कुछ हुआ की दोनों के बीच देखते-देखते तनाव बढ़ गया.

ये भी पढ़ें:छोटे कपड़े पहनकर सास के बर्थडे पार्टी में पहुंची MALAIKA ARORA, फिर हुआ कुछ ऐसा छिपाना पड़ा मुंह

जिसका असर अभिषेक व रानी के रिश्ते पर भी पड़ा. जिसके बाद दोनों ने एक-दूजे से बातचीत किए बिना ही शूटिंग पूरी थी. वहीं ये भी कहा जाता है जब एक्ट्रेस के घरवालों ने अमिताभ से दोनों के रिश्ते की बात की तो जया ने ऐसा कुछ कहा जो रानी व उनका परिवार सहन नहीं कर पाया. और इनका रिश्ता टूट गया. फिर जब अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में रानी को नहीं बुलाया गया तो यह बात और भी स्पष्ट हो गई कि दोनों परिवारों के बीच तनाव अब नहीं खत्म होगा.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *