Tag: ‘हीरोपंती 2’

  • KGF 2 की सफलता का कारवां 27वें दिन भी तेजी से आगे बढ़ा, वहीं बंद होने के कगार पर आ गई है हीरोपंती 2 और रनवे 34

    KGF 2 की सफलता का कारवां 27वें दिन भी तेजी से आगे बढ़ा, वहीं बंद होने के कगार पर आ गई है हीरोपंती 2 और रनवे 34

    साउथ की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 KGF 2  का जादू खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. रिलीज़ से लेकर अब तक इस फिल्म ने अपना दबदबा बना कर रखा हुआ है. KGF 2 कमाई के मामले में हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है. साऊथ की फिल्म KGF 2 के सामने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (AJAY DEWGAN) की फिल्म रनवे 34 और टाइगर श्रॉफ (TIGER SHROFF) की फिल्म हीरोपंती 2 बॉक्स ऑफिस पर एकदम ध्वस्त हो गयी है.

    27वें दिन भी KGF 2 ने की इतने करोड़ की कमाई 

    KGF

    प्रशांत नील के दारा निर्देशित फिल्म KGF 2 ने अपने रिलीज के चौथे हफ्ते में भी अपनी तेज रफ़्तार नहीं छोड़ी है. KGF 2 ने रिलीज के पहले हफ्ते में 720.31 करोड़, वहीं दूसरे हफ्ते में 223.51 करोड़ और तीसरे हफ्ते 140.55 करोड़ रुपये की कमाई अपने नाम की है अब इस फिल्म ने अपने चौथे हफ्ते के पांचवे दिन यानी मंगलवार को कुल 8.07 करोड़ रुपये की कमाई हासिल कर ली है. जिसके बाद से अब फिल्म की कुल कमाई 1162.87 करोड़ रुपये की हो गयी है.  इसके बाद फिल्म 1100 करोड़ के क्लब में दाखिल हो गयी है. अब जल्द ही ये फिल्म 1200 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली है.

    KGF 2 अपने किया एक और रिकॉर्ड

    सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर भी धमाल मचाने को तैयार है KGF 2, डील की रकम जानकर आपको नहीं होगा विश्वास

    केजीएफ 2 साउथ कोरिया में रिलीज होने वाली पहली कन्नड़ फिल्म बन गयी है. वहां पर भी इस फिल्म को काफी अच्छा  रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग दिल खोलकर इस फिल्म को प्यार दे रहे है. इसके के चलते फिल्म ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बता दे पोस्ट- पेंडेमिक साउथ कोरिया में रिलीज की जाने वाली पहली इंडियन फिल्म भी बन चुकी है.

    वहीं बॉलीवुड के अजय देवगन(AJAY DEWGAN) की फिल्म रनवे 34 और टाइगर श्रॉफ (TIGER SHROFF) की फिल्म हीरोपंती 2  सिनेमाघरों में धूल खाती हुई नज़र आ रही है. फिल्म रनवे 34 की कमाई की बात करें तो इसने बीते दिन 0.07 करोड़ का बिजनेस अपने नाम किया. वहीं फिल्म हीरोपंती ने बीते दिन 0.50 करोड़ की कमाई अपने नाम की.

  • KGF 2 के सामने पूरी तरह से नाकाम रही रनवे 34 और हीरोपंती 2, फिल्म ने 26वें दिन भी किया इतने करोड़ का बिजनेस

    KGF 2 के सामने पूरी तरह से नाकाम रही रनवे 34 और हीरोपंती 2, फिल्म ने 26वें दिन भी किया इतने करोड़ का बिजनेस

    कन्नड़ फिल्म अभिनेता यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने अपने 26वें दिन भी जोर दार कमाई कर सबको चौंका दिया है. फिल्म KFG 2 ताबड़तोड़ कमाई कर बाकी फ़िल्मों को धूल चटा रही है. एक तरफ जहाँ KGF 2 बिना रुके बस कमाई करती जा रही है वहीं अजय देवगन (AJAY DEWAGAN) की फिल्म रनवे 34 और टाइगर श्रॉफ (TIGER SHROFF) की हीरोपंती 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ध्वस्त होती हुई नज़र आई है. KGF 2 ने हॉलीवुड फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ को भी तगड़ी टक्कर दी है.

    KGF 2 बनी 200 करोड़ कमाने वाली दूसरी फिल्म

    फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के लिए बीता दिन भी काफी धुआंदार कमाई लेके आया.  बता दे फिल्म ने अपने रिलीज के चौथे सोमवार को हिंदी संस्करण में करीब 2.50 करोड़ रुपये की कमाई अपने नाम की. इसी के साथ फिल्म KGF 2 का हिंदी कलेक्शन 415 करोड़ के पार निकल गया है. अब, इस फिल्म को लेकर अगला पड़ाव 425 करोड़ रुपये हैं. वहीं KGF 2 फिल्म ‘बाहुबली 2’ के बाद ऐसी पहली फिल्म बन गई है जिसने 200 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर ली है.

    KGF 2 ने सोमवार को किया करीब पांच करोड़ का बिजनेस

    रनवे 34 और हीरोपंती 2 ईद के दिन भी नहीं दिखा पाई अपना कमाल, KGF 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहा बरकरार

    फिल्म का सोमवार का नेट कलेक्शन करीब पांच करोड़ रुपये का रहा और फिल्म की कुल घरेलू कमाई अब तक 818.85 करोड़ रुपये तक पहुँच गयी है. वहीं अगर बॉलीवुड के अजय देवगन( AJAY DEWAGAN) की फिल्म रनवे 34 की बात करें तो इस फिल्म का बीते दिन का कलेक्शन 0.70 करोड़ रूपये था. वहीं इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30.27 करोड़ रुपये था.

    रिपोर्ट्स की माने तो टाइगर श्रॉफ (TIGER SHROFF) की फिल्म हीरोपंती 2 ने बीते दिन केवल 50 लाख रुपये की कमाई की जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 25 करोड़ रुपये का हुआ है. बॉलीवुड की ये दोनों फ़िल्में केजीएफ 2 के सामने बिलकुल भी नहीं टिक पायी. इसीलिए ये कहना गलत नहीं होगा की इन फिल्मों को दर्शको ने कुछ ख़ास पसंद नहीं किया.

  • KGF 2 का जलवा बॉक्सऑफिस पर 25वें दिन भी रहा बरकरार, रनवे 34 और हीरोपंती 2 मिलकर भी नहीं दे रही हैं टक्कर

    KGF 2 का जलवा बॉक्सऑफिस पर 25वें दिन भी रहा बरकरार, रनवे 34 और हीरोपंती 2 मिलकर भी नहीं दे रही हैं टक्कर

    कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को रिलीज हुए काफी समय हो गया है. लेकिन ये फिल्म अभी भी लोगो के सर चढ़ कर बोल रही है. साथ ही इस फिल्म ने बॉलीवुड के अजय देवगन (AJAY DEVGAN) की रनवे 34 और टाइगर ( TIGER) की हीरोपंती 2 को भी बुरी तरह से पछाड़ दिया है. पिछले कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम करने वाली केजीएफ 2 ने किसी भी फिल्म को अपने सामने जमने नहीं दिया. साथ ही फिल्म हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना कर सभी को चौंका रही है.

    पिछले दिन KGF 2 का इतने करोड़ का किया बिजनेस

    KGF 2 का हिंदी कलेक्शन पहुंचा 400 करोड़ के पार, वहीं रनवे 34 और हीरोपंती साबित हुई सबसे बड़ी फ्लॉप

    कमाई की बात करें KGF 2 ने शनिवार को 4.75 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं बीते दिन इस फिल्म ने 6.25 करोड़ की कमाई अपने नाम की. इसी के चलते फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के पार निकल गयी है. ‘केजीएफ चैप्टर 2’ KGF 2 ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल और एसएस राजामौली की ‘बाहुबली’ के बाद ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली ये चौथी इंडियन फिल्म बन गई है.

    KGF 2 ने बीते शनिवार बनाया ये रिकॉर्ड

    'KGF 2' के सामने मुहं के बल गिरी 'रनवे 34' और 'हीरोपंती 2', जानिए तीनों फिल्मों ने की कितने करोड़ो की कमाई

    आपको बता दें वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़ों में अभी तक आमिर खान(AMEER KHAN) की फिल्म ‘दंगल’ 2070 करोड़ का बिजनेस कर सबसे ऊपर बनी हुई है. नंबर 2 की बात करें तो इसमें 1788 करोड़ कमाने वाली फिल्म ‘बाहुबली 2’ विराजमान है. इसके बाद तीसरे नंबर पर है 1112 करोड़ कमाने वाली राजमौली की आरआरआर थी . जिसे बुरी तरह से पछाड़ते हुए अब ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने शनिवार को ये स्थान अपने नाम कर लिया है.

    अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 की बात करें तो फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में कुल 23.35 करोड़ का बिजनेस किया है. टाइगर श्रॉफ (TIGER SHROFF) की फिल्म हीरोपंती ने एक हफ्ते में कुल 23.25 करोड़ का ही आकड़ा पार किया है.  इसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा की केजीएफ 2 के सामने ये फिल्म पानी ही भरती रह गयी.

  • ‘KGF 2’ के सामने मुहं के बल गिरी ‘रनवे 34’ और ‘हीरोपंती 2’, जानिए तीनों फिल्मों ने की कितने करोड़ो की कमाई

    ‘KGF 2’ के सामने मुहं के बल गिरी ‘रनवे 34’ और ‘हीरोपंती 2’, जानिए तीनों फिल्मों ने की कितने करोड़ो की कमाई

    बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की ‘रनवे 34’ और टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’ सुपरस्टार यश की ‘केजीएफ चैप्टर 2′( KGF 2) के सामने एकदम फीकी पड़ती हुई नज़र आ रही है. फिल्म ‘केजीएफ 2’ KGF 2 अपने चौथे हफ्ते भी बिना रुके कमाई करती ही जा रही है. वहीं अब इस फिल्म ने हिंदी की सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी बड़ी फिल्म का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि KGF 2 ने ‘रनवे 34’ और ‘हीरोपंती 2’ को मुहं के बल गिरा दिया है.

    बुरी तरह से नाकाम हुई रनवे 34′ और ‘हीरोपंती 2’ 

     

    एक्टर अजय देवगन की थ्रिलर मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कछुवे की तरह कमाई करना शुरू किया था. बता दे अब फिल्म का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे जाता ही दिखाई दे रहा है. बीते दिन ‘रनवे 34’ ने कुल 1.70 करोड़ रुपए ही कमाएं. वहीं फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो इसने 24.36 करोड़ रुपए का ही बिजनेस किया. अगर इसी तरह से रनवे 34 का ग्राफ नीचे गिरता रहा तो इस फिल्म का सिनेमा घरों में साँस लेना भी मुश्किल हो जाएगा.

    टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’ की हालत तो और भी ज्यादा ख़राब नजर आ रही है. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है. लेकिन फिल्म की कमाई में कोई भी इजाफा नहीं नज़र आ रहा है. बता दे बीते दिन फिल्म ने केवल 1.25 करोड़ रुपए का आकड़ा ही पार किया. वहीं फिल्म का टोटल कलेक्शन लगभग 21 करोड़ रुपए का ही रहा है. कन्नड़ के सुपरस्टार यश की फिल्म KGF 2 ने इस फिल्म को कई सारे थिएटरों में रिप्लेस कर इसे धूल चटा दी है.

    ‘KGF 2 ‘ ने तोड़े कई रिकॉर्ड

    सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2′(KGF 2) अब इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है. इस फिल्म ने कई सारी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. हिंदी वर्जन में बीते दिन KGF 2 ने 8 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं वर्ल्‍डवाइड बुधवार को इस फिल्म की कमाई 18.85 करोड़ रुपये की थी. इतना ही नहीं, इस फिल्म का हिंदी वर्जन में कलेक्शन 391.65 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है.

  • रनवे 34 और हीरोपंती 2 ईद के दिन भी नहीं दिखा पाई अपना कमाल, KGF 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहा बरकरार

    रनवे 34 और हीरोपंती 2 ईद के दिन भी नहीं दिखा पाई अपना कमाल, KGF 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहा बरकरार

    बॉक्स ऑफिस पर अभी इसी हफ्ते एक्टर अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 और टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 रिलीज हुई है. वहीं,  दूसरी तरफ कन्नड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को रिलीज हुए पूरे 20 दिन हो चुके हैं. इसके बावजूद भी KGF 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाकर खूब कमाई कर रही है. वहीं कल ईद के दिन रनवे 34 और हीरोपंती 2 की रफ्तार कुछ बढ़ने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. KGF 2 धड़ल्ले से कमाई कर रही है सबको पीछे छोड़ रही है.

    रनवे 34 और हीरोपंती 2 ईद पर भी पड़ी फीकी

    KGF 2

    आपको बता दे रनवे 34 और हीरोपंती 2 सिनेमाघरों में 5 दिन पहले रिलीज़ हुई थी. लेकिन इन पांच दिनों में दोनों ही फिल्मों ने कुछ ख़ास कमाल नहीं किया है. अगर बात करें अजय की रनवे 34 और टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 के कल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो कल यानी ईद के दिन अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 की कमाई में थोड़ा सा उछाल सामने आया है.

    अजय की फिल्म रनवे 34 ने अपने पांचवें दिन कुल 4 करोड़ रुपये की कमाई की है. इससे पहले इस फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 2.5 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया था. उस हिसाब से ईद पर रनवे 34 की अच्छी कमाई देखने को मिली. वहीं, दूसरी ओर बात करें अगर टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती की तो इस फिल्म ने अपने चौथे दिन कुल 1 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो की पांचवें दिन बढ़कर 2.50 करोड़ तक पहुँच गयी थी.

    KGF 2 ने अपने 19वें  दिन भी किया इतने का बिजनेस

    'KGF 2' के आगे नहीं टिक सकी रनवे 34 और हीरोपंती 2, दोनों फिल्मों के बराबर ही यश की फिल्म ने हिंदी में कमाया, जानिए आकड़ा

    अब अगर बात करें कन्नड़ फिल्म KGF 2 की तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है साथ ही बिना रुके कमाई भी करती जा रही है. इस फिल्म ने अपने 19वें दिन पूरे 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जो कि फिल्म रनवे 34 और हीरोपंती 2 की कमाई से ज्यादा है. KGF 2 पिछले महीने रिलीज़ हुई थी उसके बाद भी ये फिल्म काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रही है.

     

     

  • KGF 2 ने लगातार 19वें दिन भी मचाई बॉक्स ऑफिस पर धूम, रनवे 34 और हीरोपंती 2 चौथे दिन ही हो गई बुरी तरह फ्लॉप

    KGF 2 ने लगातार 19वें दिन भी मचाई बॉक्स ऑफिस पर धूम, रनवे 34 और हीरोपंती 2 चौथे दिन ही हो गई बुरी तरह फ्लॉप

    सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2 (KGF 2)’ ने पूरी दुनियाभर में धूम मचा रखी है. हर तरफ यश की धांसू एक्टिंग की चर्चा की जा रही है. केजीएफ 2 (KGF 2) के बाद आने वाली कई सारी फ़िल्में फीकी पड़ती हुई नज़र आ रही. इन सब को देखते हुए ऐसा कह सकते है इस फिल्म का दूसरा पार्ट पहले पार्ट से भी ज्यादा सक्सेसफुल रहा है. साथ  ही फिल्म पूरे पैन इंडिया में जबरदस्त बिजनेस करती जा रही है. फिल्म ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रूपये का आकड़ा पार कर लिया है.

    KGF 2′ के सामने नहीं टिकी ये फ़िल्में

    बता दे पिछले हफ्ते अजय देवगन कीरनवे 34 और टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’ भी सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है. लेकिन इसका असर यश की फिल्म KGF 2 पर नहीं पड़ा है. बल्कि  ये फिल्म तो आंधी की तरह फैंस के दिलो में राज कर कमाई करती ही जा रही है. वहीं अजय देवगन की फिल्म ‘रनवे 34’ और टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’  धीमी रफ़्तार से  बढती हुई दिखाई दे रही है.

    वहीं दूसरी ओर ‘केजीएफ चैप्टर 2 (KGF 2)’ ने जिस तरह से अपनी रफ़्तार पकड़ी है उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म ना जाने कितने और रिकॉर्ड तोड़ देगी. KGF 2 हर दिन नए रिकॉर्ड्स बनाने से पीछे नहीं हट रही है. वहीँ बॉलीवुड की ‘रनवे 34’ और ‘हीरोपंती 2’ जैसी फिल्मो ने लोगो को काफी ज्यादा निराश किया है.

    KGF 2 ने रविवार को इतने करोड़ का किया था बिजनेस 

    KGF 2

    वैसे तो ‘केजीएफ चैप्टर 2 पूरी दुनियाभर में छाई हुई लेकिन अगर बात करें सिर्फ हिंदी संस्कण कि तो उसमे इसमें फिल्म ने 369.58 करोड़ की कमाई अपने नाम की थी. बस इतना नहीं फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF 2)  के विदेश में कमाई भी जल्दी ही 200 करोड़ रुपये का आकड़ा पार करने वाली है. अब इस फिल्म का हिन्दी वेल्ट का कलेक्शन भी सामने आ गया है. फिल्म ने रविवार के दिन 9.27 करोड़ का कारोबार किया था. सोमवार के दिन जहाँ केजीएफ ने 4 करोड़ तो वहीं रनवे 34 ने 2.5 करोड़ की कमाई की है. जबकि हीरोपंती 2 ने मात्र 1 करोड़ का ही कारोबार किया है.

     

     

     

  • ‘KGF 2’ के आगे नहीं टिक सकी रनवे 34 और हीरोपंती 2, दोनों फिल्मों के बराबर ही यश की फिल्म ने हिंदी में कमाया, जानिए आकड़ा

    ‘KGF 2’ के आगे नहीं टिक सकी रनवे 34 और हीरोपंती 2, दोनों फिल्मों के बराबर ही यश की फिल्म ने हिंदी में कमाया, जानिए आकड़ा

    अजय देवगन की फिल्म ‘रनवे 34’ और टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’ रिलीज चुकी है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनका कोई ख़ास जादू नहीं चल पाया है। वहीं इन दोनों फिल्मों से पहले रिलीज हुई ‘केजीएफ चैप्टर 2’ धुआंधार कमाई कर रही है। ऐसा कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा की 3 हफ्ते पहले रिलीज़ हुई फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF 2) ने बॉलीवुड की इन फिल्मो को धूल चटा दी है।

    ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने रनवे 34′ औरहीरोपंती 2′ को चटाई धूल

    KGF 2

    बता दे कन्नड़ के सुपरस्टार यश गौड़ा की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2 (KGF 2) ‘ ने लगातार अपने तीसरे सनडे को भी बेहतरीन कलेक्शन करके बॉलीवुड को पीछे छोड़ दिया है। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को लोग इतना ज्यादा पसंद कर रहे है कि सिनेमाघरों में इस फिल्म के लिए भीड़ लगी हुई है, वहीं दूसरी ओर रनवे 34 और ‘हीरोपंती 2’ फिल्म की कुछ ही टिकटे बिकी है। केजीएफ 2 (KGF 2)  ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के कई सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए है।

    रनवे 34′ औरहीरोपंती 2′ ने कितने का किया कलेक्शन?

    वहीं अगर बात करे फिल्म रनवे की तो इसने तीसरे दिन लगभग 7.50 करोड़ की कमाई की है। पहले दिन की इसकी कमाई 3.50 करोड़ थी तो वहीं दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 5.25 का बिजनेस किया था। ऐसी उम्मीद थी फिल्म रविवार को कुछ अच्छा प्रदर्शन करेगी लेकिन फिल्म रनवे 34 फ्लॉप होते हुए ही नज़र आ आ रही है।

    एक्टर टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती की बात करें तो, पहले दिन इस फिल्म ने  बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी सी उम्मीद दिखाते हुए 7 करोड़ का बिजनेस किया वहीँ दूसरे दिन ये फिल्म 5 करोड़ पर अटक गई। इसे देखते हुए ऐसा लगता है कि ये फिल्म भी फ्लॉप की तरफ बढ़ रही है।

    साउथ की फिल्म ‘KGF 2’ ने अपने रिलीज के 17वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 870 करोड़ का बिजनेस अपने नाम किया है। जबकि विश्व भर में इस फिल्म ने 1000 हजार करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अपने रिलीज से लेकर 18वें दिन यानी की तीसरे रविवार को भी दमदार कमाई कर कई फिल्मो को पीछे कर दिया है। केजीएफ के इस संडे पूरे देश में शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब-करीब 21.50 करोड़ रुपए की कमाई की है।