Tag: शेन वार्न

  • ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न का 52 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, क्रिकेट जगत में दौड़ी शोक की लहर

    ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न का 52 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, क्रिकेट जगत में दौड़ी शोक की लहर

    क्रिकेट जगत में इस समय शोक की लहर दौड़ गई है. एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसपर किसी को भी यकिन नहीं हो रहा है. क्रिकेट जगत के महान स्पिनर और ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज शेन वार्न (SHANE WARNE) का मात्र 52 वर्ष की उम्र में ही निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक हुआ था, लेकिन अभी तक मौत की वजह को साफ नहीं किया गया है.

    ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न का 52 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

    ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट के लिए आज का दिन बेहद खराब रहा. दिन की शुरूआत रोड मार्श (ROD MARSH) के निधन से हुई तो शाम तक महान स्पिनर शेन वार्न (SHANE WARNE) का निधन हो गया. एक दिन में 2 दिग्गज खिलाड़ियो के निधन से सभी क्रिकेट प्रेमी बहुत ही दुखीं है.

    बताया जा रहा था कि वो थाईलैंड में थे, जहाँ पर पहले उन्हें बेहोशी के हालत में पाया गया तो डॉक्टर के पास ले जाया गया. लेकिन उन्हें वहाँ पर मृत घोषित कर दिया गया. महानतम लेग स्पिनर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले शेन वार्न उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे, जिसने लंबे समय तक क्रिकेट की दुनिया में राज किया था. वो पहले स्पिनर थे, जिन्होने एशिया का ना होने के बाद भी कई इतिहास रचे.

    शेन वार्न ने बनाए थे कई बड़े रिकॉर्ड

    अपने क्रिकेट करियर में शेन वार्न (SHANE WARNE) ने 145 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 25.41 के शानदार औसत से 708 विकेट अपने नाम किया. वहीं उन्होंने वनडे क्रिकेट में 194 मैच खेले, जिसमें 293 विकेट झटके थे. जो इस खिलाड़ी कद बता देता है. वार्न ने दुनिया भर के मैदानों पर जाकर अपना जलवा बिखेरा था. आईपीएल (IPL) में भी वो राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम का हिस्सा रहे थे. पहला आईपीएल ट्रॉफी इसी खिलाड़ी ने बतौर कप्तान अपने नाम किया था. जिसके कारण ही उन्हें भारत में भी बहुत ज्यादा प्यार मिलता है.

Exit mobile version