Tag: विजय शंकर

  • World Cup 2023 के लिए ये है 18 सदस्यीय टीम इंडिया, विजय शंकर और वरुण चक्रवर्ती को मिलेगा बड़ा मौक़ा

    World Cup 2023 के लिए ये है 18 सदस्यीय टीम इंडिया, विजय शंकर और वरुण चक्रवर्ती को मिलेगा बड़ा मौक़ा

    World Cup 2023: इंग्लैंड के ओवल मैदान में WTC फाइनल चल रहा है. इस फाइनल की शुरुवात 7 जून को हुई थी. फाइनल में टीम इंडिया फ्लॉप होते हुए नज़र आ रही है. ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन काफी बेहतर दिख रहा है. वहीं टीम इंडिया के ख़राब प्रदर्शन की वजह से टीम के कप्तान रोहित शर्मा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. उनकी कप्तानी तक छीन सकती है. आइए आपको बताते हैं की आने वर्ल्ड कप में कैसी होगी टीम इंडिया.

    World Cup 2023 में ऐसी होगी टीम इंडिया

    टीम इंडिया का पूरा रंग रूप बदला हुआ नज़र आएगा. इस बार होने वाले वर्ल्ड कप (World Cup 2023) की मेजबानी भारत कर रहा है. भारत के परिपेक्ष से ये वर्ल्ड कप बहुत ही अहम होने वाला है. फ़िलहाल तो WTC फाइनल में टीम इंडिया हालत बहुत ही ज्यादा ख़राब नज़र आ रही है.

    बता दें की, टीम इंडिया में बताया जा रहा था की वर्ल्ड कप के लिए रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल को जगह मिल सकती है. रिंकू सिंह ने आईपीएल में इतिहास रच दिया था. इसी के साथ यशस्वी जायसवाल ने भी शानदार प्रदर्शन किया था.

    विजय शंकर को मिलने जा रहा ये खास मौका

    वैसे तो इंडियन क्रिकेट टीम खेलना अपने आप में ही सौभाग्य की बात है. टीम इंडिया की जर्सी का बहुत ही ज्यादा महत्व है. ऐसे में अब वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के लिए विजय शंकर को खास मौका मिलने जा रहा है.

    मिली जानकारी के मुताबिक, अगर आप क्रिकेट लवर हैं तो विजय शंकर के नाम से अनजान नहीं होंगे. साल 2019 वर्ल्ड कप में इन्हें 3D प्लेयर कहकर भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया था. जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था. उसके बाद से कभी वह टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए.

     

    ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: भारत में कितने बजे से देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच का फाइनल, नहीं देने होंगे 1 भी रूपया ऐसे देखें फ्री में लाइव

  • टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में मचाया बल्ले से तहलका, लगातार 3 शतक लगाकर ठोका वापसी का दावा

    टीम इंडिया के खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर टीम में अपनी जगह पक्की करते हैं। इसके कारण उन्हें टीम इंडिया में जगह मिलती है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताएंगे, जिसने रणजी में शानदार पारी खेली है, लेकिन उन्हें वनडे वर्ल्ड में जगह नहीं मिलेगी। दिलचस्प है कि वह भारत के लिए वर्ल्ड कप भी खेल चुका है।

    विजय शंकर के नाम को लेकर चर्चा

    टीम इंडिया के खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिलना मुश्किल कहा जा रहा है, उसने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तूफान ला दिया है। जिस भारतीय खिलाड़ी का जिक्र किया जा रहा है, वह कोई और नहीं बल्कि विजय शंकर हैं। विजय शंकर ने 4 साल पहले टीम इंडिया के लिए मैच खेला था। अब आगामी वनडे वर्ल्ड कप में भी उनका खेलना नामुमकिन ही कहा जा सकता है।

    हालांकि विजय शंकर रणजी ट्रॉफी में बल्ले से कमाल दिखा रहे हैं, उन्होंने लगातार तीसरे मैच में शतक जमाया। आपको बता दें कि तमिलनाडु के लिए खेल रहे विजय शंकर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार तीसरा शतक जड़ा। उन्होंने असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी मैच में 187 गेंदों पर 112 रन बनाए हैं।

    कुछ ऐसा है विजय शंकर का करियर

    आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप-2019 का हिस्सा रहे विजय शंकर उस टूर्नामेंट के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाए हैं। जब उन्हें वर्ल्ड कप में शामिल किया गया तो काफी आलोचना हुई थी। 32 वर्षीय खिलाड़ी अपने करियर में अभी तक 12 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे में कुल 223 जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में 101 रन बनाए हैं। वनडे में वह 4 जबकि टी20 इंटरनेशनल में कुल 5 विकेट भी ले चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 2500 से ज्यादा रन हैं। फिर भी उनको टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिल रहा है।

     

     

  • 3 साल से वापसी की उम्मीद लगाए इस ऑलरांउडर ने जड़ दिया शतक, टीम इंडिया में वापसी के लिए ठोका दावा

    टीम इंडिया के खिलाड़ी इन दिनों रणजी ट्रॉफी के लिए मैच खेल रहे हैं। इसी रणजी ट्रॉफी के लिए तमिलनाडु और मुंबई की टीम के बीच मैच खेला गया। तमिलनाडु के खिलाड़ी ऑलराउंडर विजय शंकर ने मुंबई के खिलाफ इस मुकाबले में लाजवाब शतक लगाया है। उन्होंने 165 गेंदों पर शतक लगाकर 13 चौके भी लगाए हैं। विजय शंकर इन दिनों टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं।

    विजय शंकर ने लगाया छठा शतक

    विजय शंकर ने घरेलू मैच के लिए छठा शतक लगाया है। अपनी पारी के दौरान विजय शंकर काफी अच्छी लय में नज़र आए। उन्होंने मुबंई के गेंदबाजों की अच्छे से क्लास लगाई, यहां शंकर ने अपनी टीम को मुश्किलों से निकालकर 60.24 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वह इस साल आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते नजर आएंगे। उनका फॉर्म में रहना टीम के लिए अच्छा रहेगा।

    कैसा रहा मुबंई और तमिलनाडु के बीच मैच

    रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई और तमिलनाडु के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। तमिलनाडु अपनी पहली इनिंग में महज 144 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद मुंबई ने सरफराज खान की 162 रनों की शानदार पारी के दम पर 481 रन बनाए। तमिलनाडु की टीम 548 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद मुंबई ने अपनी दूसरी पारी में चौथे दिन 3 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए जिसके बाद मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

    मुंबई की टीम मैच में स्ट्रॉग नजर आ रही थी, लेकिन तमिलनाडु की टीम ने अच्छा परफॉर्मेंस देकर मैच को ड्रॉ करा दिया। इस मैच में तमिलनाडु के लिए कप्तान बाबा इंद्रजीत, प्रदोष रंजन पॉल और विजय शंकर ने शतक ठोक दिया जिसके दम पर टीम ने अच्छी वापसी कर ली। वहीं, मुंबई की पारी के दौरान पृथ्वी शॉ और कप्तान अजिंक्य रहाणे बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे। युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने 66 रनों की शानदार पारी खेली।

  • भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी जिन्होंने नही किया मिले मौके का सही इस्तेमाल, खुद ही बर्बाद कर लिया अपना करियर

    भारतीय टीम: हर क्रिकेटर का सपना होता है देश के लिए नेशनल टीम में खेलना. कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो अपने इस सपने को पूरा करने में कामयाब हो जाते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जिनके बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी ये सपना सपना ही रह जाता है. इनमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जिन्हें मौके तो मिलते हैं लेकिन मिले मौका का सही उपयोग करना इन खिलाड़ियों को नहीं आ पता है और इसी वजह से ये टीम में अपनी पकड़ नहीं बना पाते हैं.

    भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी जिन्होंने नही किया मिले मौके का सही इस्तेमाल

    • वेंकटेश अय्यर

    इस सूची में सबसे पहला नाम भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर का है. वेंकटेश अय्यर को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के कारण कई बार टीम में मौके मिले हैं, लेकिन वेंकटेश इन मौकों का सही उपयोग करने से चूक गए हैं. वेंकटेश अय्यर ने अब तक 9 टी20 मैच केहेक हैं और 2 वनडे, और दोनो ही फॉर्मेट में वेंकटेश को कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं. न तो गेंदबाजी और न ही बल्लेबाजी किसी में भी वेंकटेश अय्यर का घातक फॉर्म देखने नहीं मिला है. यही वजह है की फिलहाल वेंकटेश अय्यर भारतीय टीम के बाहर हैं.

    • शिवम दुबे

    इस सूची में दूसरा नाम भारतीय खिलाड़ी शिवम दुबे का है. शिवम दुबे को भारतीय टीम जगह बेहद जल्दी मिली थी लेकिन उसी रफ्तार से को अब टीम से बाहर भी हो गए हैं. शिवम भी उन्हें खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने मिले मौके का सही उपयोग न करते हुए अपनी प्रतिभा का सही प्रदर्शन नहीं किया. शिवम दुबे के डेब्यू के वक्त हर किसी को उनके फॉर्म में प्रभावित किया था, लोगों ने तो उनकी तुलना युवराज सिंह से भी कर डाली थी.

    लेकिन अब शिवम भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं. शिवम दुबे ने अब तक अपने करियर में 21 वनडे मैच और 13 टी20 मैच खेले हैं और दोनो ही फॉर्मेटमे उनका प्रदर्शन कुछ खास प्रभावित नहीं रहा है.यही वजह है की साल 2020 के बाद से इन्हें भारत के लिए एक भी इंटरनेशनल मैच खेलना का अवसर नहीं प्राप्त हुआ है.

    • विजय शंकर

    इस सूची में तीसरा नाम भारतीय टीम के ऑलराउंडर विजय शंकर. विजय शंकर ने टीम में मिले मौके का सही तरह से इस्तेमाल नहीं किया और खुद को साबित करने से चूक गए. उन्होंने न तो बल्लेबाजी और न ही गेंदबाजी में किफायती प्रदर्शन किया. उन्होंने अब तक भारत के लिए 12 वनडे खेले हैं वहीं 2 टी20 खेले हैं, और अब साल 2019 से अभी तक अपने मौके का इंतजार ही कर रहे हैं.

  • टीम इंडिया के वो 3 खिलाड़ी जो अब भारत के लिए कभी टी20 फॉर्मट में नहीं आएंगे नज़र, कर लेना चाहिए अब संन्यास का फैसला

    क्रिकेट का टी20 फॉर्मेट बीते कुछ सालो से क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय फॉर्मेट बन चुका है। क्रिकेट की दुनिया का हर खिलाड़ी इस फॉर्मेट में खेलने का सपना देखता है। खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस को भी ये फॉर्मेट काफी पसंद आता है। टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी भी इस फॉर्मेट में अपना जलवा बिखेरने के लिए हमेशा तैयार रहे हैं।

    टी20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप के 8वें सीजन का आयोजन इसी महीने की 16 तारीख से ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे कि टीम इंडिया (Team India) के वो कौन 3 ऐसे खिलाडी है, जिनकी टीम (Team India) की टी20 फॉर्मेट में अब कभी वापसी नहीं हो पायेगी। तो आइये जानते है।

    1. शिखर धवन

    भारतीय क्रिकेट टीम के दिनों वनडे फॉर्मेट के कप्तान शिखर धवन (Shikar Dhawan) का इस लिस्ट में पहला नाम है। शिखर का प्रदर्शन आईपीएल में गजब का हैं। वह हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शुमार रहते हैं। लेकिन उन्हें भारत के टी20 टीम में जगह मिल ही नहीं पा रही हैं। चयनकर्ताओं ने शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी उन्हें हर बार नजरअंदाज किया हैं।

    शिखर ने अपना आखिरी टी20 मैच साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। टी20 विश्व कप में उन्हें नज़रअंदाज किया गया हैं। अब शिखर धवन की वापसी नजर भी नहीं आ रही हैं। क्योंकि एक से बढ़कर एक युवा बल्लेबाज इस वक्त लाइन में हैं। जो आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन दिखा रहें हैं।

    2. मनीष पांडे

    मनीष पांडे

    टीम इंडिया के बल्लेबाज मनीष पांडे (Manish Pandey) भी लंबे समय से टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें पिछले कई सालों से नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्हें न तो वनडे टीम में जगह मिल रही है और न ही टी20 टीम में। मनीष ने टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू साल 2015 में किया था, इसके बाद उन्हें पांच साल तक टीम में जगह दी गई।

    लेकिन 2020 के बाद से उन्हें टी20 टीम में जगह ही नहीं दी गई। मनीष ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर 2020 में भारत की ओर से आखिरी टी20 मुकाबला खेला था।

    आईपीएल 2022 में मनीष का बेहतरीन प्रदर्शन देखने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें अब टीम इंडिया में वापस जगह मिल जाए, मगर ऐसा नहीं हुआ। मनीष ने भारत की ओर से 33 टी20 मुकाबलोंमें बल्लेबाजी की है, जहां उन्होंने 125 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 709 रन बनाए हैं। इतने सालों तक टीम से बाहर रहने के बाद उनकी टी20 टीम में वापसी अब न के बराबर ही लग रही है।

    3. विजय शंकर

    विजय शंकर

    भारतीय खिलाड़ी विजय शंकर (Vijay Shankar) ने अपना डेब्यू किया था जब उनके ऑलराऊंड खेल से सब प्रभावित होते दिखे थे। लेकिन उन्हें टीम में ज्यादा मौके नहीं मिले। वह शुरूआत में अच्छे रहे लेकिन बाद में मिले मौकों में वह पूरी तरह से फ्लॉप होते हुए नजर आए जिसके बाद भारतीय टीम में उनके दरवाजे बंद होते हुए नजर आए।

    विजय शंकर ने साल 2019 में अपना डेब्यू किया था। 4 मुकाबलों में बल्लेबाजी करते हुए विजय ने 101 रन और 5 विकेट अपने नाम किए हैं। अभी भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या जैसे ऑलराऊंडर हैं जिसके चलते अब उनकी जगह मुशिकल ही दिख रही है।

  • कभी कपिल देव से तुलना किए जाने वाले इन 4 क्रिकेटरों का आज हैं बुरा हाल, चयनकर्ताओं ने भी नहीं दिया दूसरा मौका

    पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव (KAPIL DEV) का भारतीय क्रिकेट में योगदान गिनाए नहीं गिना जा सकता हैं। कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाईयां दी हैं। 1983 का विश्व कप भारत (INDIA) को जीतवाकर क्रिकेट को भारत में उच्च स्थान का दर्जा उन्हीं के वजह से मिला हैं। आज भारतीय क्रिकेट उन्हीं के पथ प्रदर्शन पर आगे बढ़ रहा हैं।

    एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर कपिल देव हमेशा अव्वल रहें हैं। लेकिन समय-समय पर नए खिलाड़ियों से कपिल देव की तुलना होना शुरू हो जाती हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहें हौं जिनकी कपिल देव से तुलना तो हुई हैं लेकिन वो अपने करियर में फ्लॉप साबित हुए हैं। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-

    1. वेंकटेश अय्यर

    साल 2021 के आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के तरफ से खेलने वाले वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) ने अपने प्रदर्शन से तहलका मचा दिया था। टीम को फाइनल तक ले जाने में उन्होने बड़ी भूमिका निभाई थी। उस साल आईपीएल के दूसरे हॉफ में वह टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे। महज 10 पारियों में उन्होने 41 की औसत से 390 रन बनाए थे। जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला।

    वह एक शानदार ऑलराऊंडर के रूप में नजर आ रहे थे। इसलिए उनकी तुलना कपिल देव से होनी शुरू हो गई। लेकिन जब हार्दिक पांड्या ने टीम में वापसी की तब उनका टीम से पत्ता कट गया। साल 2022 का आईपीएल हार्दिक के लिए शानदार और वेंक्टेश के लिए बुरे सपने से कम नहीं था। वेंकटेश आईपीएल के बीद कुछ सीरीजों में भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली और अब हार्दिक पांड्या के परमानेंट वापसी से वह बाहर ही बैठे हैं।

    2. शिवम दुबे

    शिवब दुबे (SHIVAM DUBEY) ने साल 2019 में भारत के लिए डेब्यू किया था। आईपीएल लीग में अच्छा प्रदर्शन दिखाने वाले शिवम दुबे को भारत का टिकट मिला था।  एक ऑलराऊंडर के खिलाफ तो वह शानदार नजर आ रहे थे। उन्होने 12 वनडे और टी20 मैचों में भारत के लिए 114 रन और 5 विकेट लिए हैं। लेकिन लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के चलते वह बाहर ही रहें। चयनकर्ताओं ने उनके खराब प्रदर्शन के चलते ही उन्हें वापस से भारतीय टीम में आने का मौका नहीं दिया।

    3. स्टुअर्ट बिन्नी

    भारत के हरफनमौला खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी (STUVART BINNY) ने साल 2014 में भारत के लिए डेब्यू किया था। साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच खेलते हुए उन्होने 4 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे और फिर इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 12 रन देकर 6 विकेट लेकर उन्होने अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

    उनके ऐसे प्रदर्शन के चलते उनकी तुलना कपिल देव से होने लगी।  लेकिन उनका करियर वनडे के अलावा किसी में बिल्कुल भी शानदार नहीं रहा हैं। जिसके चलते वह ज्यादा समय टीम से बाहर होते गए। और फिर उन्होने साल 2016 में सन्यास का मन बना लिया।

    4. विजय शंकर

    विजय शंकर (VIJAY SHANKAR) ने साल 2018 में भारत के लिए डेब्यू किया था। अपने डेब्यू टी20 मैच में उनका प्रदर्शन निराशाजनक था। इस मैच के बाद उन्होने 6 मैचों में गेंदबाजी की जहां उन्होने 5 विकेट अपने नाम किए थे। टी20 में बल्लेबाजी करते हुए उन्होने 4 मैचों में 101 रन बनाए थे।

    वहीं बात वनडे फॉर्मेट की करें तो उन्होने 9 मैचों में 4 विकेट और 223 रन बनाए। ऐसे प्रदर्शन वह चयनकर्ताओं को बिल्कुल भी प्रसन्न नहीं कर पाए। जिसके चलते वह टीम से बाहर होते चले गए अब तो भारतीय टीम में नए युवाओं की तादाद बढ़ती जा रही हैं। जिसके चलते अब उनकी वापसी नजर नहीं आ रही हैं।

  • भारतीय क्रिकेट ये 3 खिलाड़ी जिन्होंने Team India में नहीं कायम रख पाई जगह, आज भी देख रहे हैं रास्ता

    हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में खेलता हुआ नजर आए। भारत में एक से बढ़कर एक क्रिकेट खिलाड़ी है ।लेकिन कुछ खिलाड़ियों का सपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट क्रिकेट टीम इंडिया (Team India) में आने का सपना तो पूरा हो गया। लेकिन हर खिलाड़ी अपनी जगह कायम नहीं रख पाता है। हर खिलाड़ी चाहता है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए क्रिकेट से अलविदा ले लेकिन हर खिलाड़ी का यह सपना पूरा नहीं हो पाता है।

    आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में मेहनत तो बहुत की लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह नहीं कायम रख पाये हैं। आज तक उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है। आइए देखते हैं उन खिलाड़ियों की लिस्ट…

    केदार जाधव

    केदार जाधव भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं। हालांकि केदार जाधव ने भारतीय टीम में जगह नहीं कायम रख पायी। मुश्किल ही केदार जाधव को मौका मिल पाए। अब उन्हें दोबारा टीम इंडिया में जगह नहीं दी जाएगी।

    विजय शंकर

    पिछले साल विजय शंकर को इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था। लेकिन उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। जिसके बाद उन्होंने टीम इंडिया में कई बार मौका दिया गया लेकिन उन्होंने अपनी जगह कायम नहीं रख पाई।अब उन्हें टीम इंडिया में वापसी मिल पाना बहुत मुश्किल लगता है।

    दिनेश कार्तिक

    पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक हो जगह दी गई लेकिन इन्होंने की जगह काम नहीं रख पाई। जब उन्होंने बेहद ही घटिया प्रदर्शन किया तो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी पर सवाल खड़े किए जाने लगे। अब इनकी दोबारा वनडे फॉर्मेंट में टीम इंडिया में जगह मिल पाना बहुत ही मुश्किल लग रहा हैं हालांकि टी20 क्रिकेट ये खेल रहे हैं.

    Read More-एशिया कप 2022 के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, लगातार नजरअंदाज हो रहे इन दो खिलाडियों को आख़िरकार मिला मौका

     

  • Mahendra Singh Dhoni ने की कप्तानी में इन 5 खिलाड़ियों का करियर हुआ बर्बाद, एक मैच खिलाकर कर दिया बाहर

    महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भारतीय टीम के बेहतरीन कप्तान साबित हो चुके हैं उन्होंने अपने कप्तानी करियर में भारतीय टीम को दो वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाई है। महेंद्र सिंह धोनी भले ही अब टीम इंडिया में खेलते हुए नजर ना आते हो लेकिन इन्होंने अपना नाम क्रिकेट के इतिहास महान कप्तानों में दर्ज करा लिया है। वही आपको बता दें आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभालते हुए नजर आते हैं।

    दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अपनी कप्तानी में कुछ खिलाड़ियों को एक ही मैच खिलाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें सीएसके की टीम में एक ही मैच खिलाकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।

    अरूण कार्तिक


    2010 में सीएसके अनुकृति को खेलने का मौका मिला था उन्होंने डेब्यू मैच राजस्थान के खिलाफ खेलकर किया था। वहीं जब उन्हें खिलाया गया तो उन्होंने 5 गेंदों में सिर्फ 3 रन ही बनाए थे जिसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया फिर दोबारा शामिल नहीं किया गया।

    मार्क वुड

    मार्क वुड ने 2018 में सीएसके की तरफ से मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ आईपीएल मैच खेला था जिसमें उन्होंने चार ओवरों में 49 रन खर्च करके विकेट लेने का लक्ष्य नहीं पूरा कर पाए थे। जिसके बाद इन्हें खेलने का मौका नहीं दिया गया।उसके बाद यह इंग्लैंड के बेहतरीन गेंदबाज माने जाते हैं।

    थिसारा परेरा


    श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने सीएसके की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 1 ओवर में 19 रन खर्च कर दिए थे लेकिन उन्होंने एक भी विकेट नहीं चटकाया पाया था।

    जॉन हेस्टिंग्स

    2010 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से होने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज जाॅन हेस्टिंग्स ने अपने इकलौते मैच में 3 ओवरों में गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर एक भी विकेट अपने नाम नहीं किया था जिसके बाद धोनी ने इन्हें दोबारा मौका नहीं दिया।

    विजय शंकर

    धोनी की कप्तानी में सीएसके में अपने करियर की शुरुआत करने वाले ऑलराउंडर विजय शंकर ने सिर्फ एक ही मैच खेला था जिसमें उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे उसके बाद उन्हें कभी भी टीम में मौका नहीं दिया गया हालांकि 2014 में इन्हें राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए देखा गया था।

    Read More-MI Capetown: आईपीएल के बाद अफ्रीकी लीग में मचेगा तूफान, ये 5 धाकड़ खिलाड़ी अब खेलेंगे एमआई केपटाउन से

  • 3 खिलाड़ी जिनकी वापसी भारतीय टीम में अब है नामुमकिन, जल्दी कर लेना चाहिए संन्यास का फैसला

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आईपीएल 2022 के बाद ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में होने वाले टी 20 विश्वकप की तैयारियां में जुट जाएगी। टी 20 वर्ल्डकप (T 20 WORLD CUP) में जीत सुनिश्चित करने के लिए युवा खिलाड़ियों का चयन, टीम के स्थाई खिलाड़ियों की फिटनेस, स्थाई खिलाड़ियों के फार्म समेत कई तथ्यों को ध्यान में रखते हुए टीम का चयन किया जाएगा। ऐसे में कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो कई वर्षों से बेहतर खेल का प्रदर्शन न कर पाने के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। अब इनकी वापसी के भी आसार बहुत कम हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों को संन्यास ले लेना चाहिए।

    1- मुरली विजय

    कभी भारतीय टीम का हिस्सा रहे मुरली विजय (MURLI VIJAY) पिछले 3 वर्षों से टीम में वापसी नहीं कर सके हैं। पिछले वर्षों में इनका बल्ला लगातार खामोश रहा। यहां तक कि इनके खराब फार्म की वजह से इनको आईपीएल (IPL) में पिछले दो वर्षोा से अनसोल्ड पर हैं लेकिन अभी तक मुरली विजय ने संन्यास की घोषणा नहीं की है।

    फैंस का मानाना है कि अब इस खिलाड़ी को संन्यास ले लेना चाहिए। इनकी उम्र अब 38 के करीब हो गई है। अब इनकी आईपीएल (IPL) समेत भारतीय टीम (INDIAN TEAM)में  वापसी काफी मुश्किल है। मुरली विजय ने आईपीएल के 106 मैचों में 2619 रन बनाए हैं। (more…)

  • IPL 2022, RR vs GT: हार्दिक पांडया लगातार अर्धशतक लगाकर सोशल मीडिया पर छाए, विजय शंकर हुए जमकर ट्रोल

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज 24वां मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहाँ पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम नजर आ रही है. जहाँ संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. जहाँ पर गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 192 रन बनाए. सोशल मीडिया पर हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) का जलवा देखने को मिला है. वहीं विजय शंकर (VIJAY SHANKAR) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया है.

    हार्दिक पांडया ने सोशल मीडिया पर लगाया आग, विजय शंकर हुए ट्रोल

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (MATTHEW WADE) ने 12 रन बनाए तो वहीं सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने भी मात्र 13 रन ही जोड़े. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए विजय शंकर भी सिर्फ 2 रन ही जोड़ कर पवेलियन लौट गए. कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए.

    अभिनव मनोहर ने इस दौरान 43 रन जोड़े. जबकि डेविड मिलर (DAVID MILLER) ने भी अंत में 31 रन बनाए. जिसके कारण गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 192 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स के लिए कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL)और रियान पराग ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है. शानदार बल्लेबाजी करने वाले कप्तान पांडया सोशल मीडिया पर छाए रहे. वहीं विजय शंकर (VIJAY SHANKAR) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/kyalikhuyar_/status/1514608186963070983?s=20&t=-l6ZA7JC3eI8Ok4J0Sqorg

    https://twitter.com/Ritik800/status/1514613659108261895?s=20&t=-l6ZA7JC3eI8Ok4J0Sqorg

    https://twitter.com/urmilpatel30/status/1514622750094147595?s=20&t=-l6ZA7JC3eI8Ok4J0Sqorg

    https://twitter.com/k_p_7773/status/1514609236264726551?s=20&t=-l6ZA7JC3eI8Ok4J0Sqorg

    https://twitter.com/kingashu1008/status/1514622100111527938?s=20&t=-l6ZA7JC3eI8Ok4J0Sqorg

Exit mobile version