Tag: मोहम्मद सिराज

  • IPL 2022, RCB vs PBKS: खराब फॉर्म के बाद भी फैंस ने किया विराट कोहली को सपोर्ट, वहीं मोहम्मद सिराज जमकर हुए ट्रोल

    IPL 2022, RCB vs PBKS: खराब फॉर्म के बाद भी फैंस ने किया विराट कोहली को सपोर्ट, वहीं मोहम्मद सिराज जमकर हुए ट्रोल

    आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 60वां मुकाबला खेला गया. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) आमने-सामने थी. जहाँ फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) ने 209 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा आरसीबी (RCB) नहीं कर सकी और 54 रनों से मुकाबला हार गई. विराट कोहली (VIRAT KOHLI) को फैंस जमकर सपोर्ट कर रहे हैं. वहीं मोहम्मद सिराज (MOHAMMED SIRAJ) जमकर ट्रोल हो रहे हैं.

    विराट कोहली को मिला फैंस का सपोर्ट, वहीं मोहम्मद सिराज जमकर हुए ट्रोल

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए सलामी बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो (JONNY BAIRSTOW) ने 29 गेंदो पर 66 रनों की शानदार पारी खेली. लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVIGSTONE) ने 42 गेंदो पर 70 रनों की अच्छी पारी खेली. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम ने 20 ओवर में 209 रन बनाए.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) के लिए विराट कोहली (VIRAT KOHLI) सिर्फ 20 रन तो वहीं  ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) ने जरूर 35 रन बनाए. जिसके कारण ही आरसीबी (RCB) की टीम 54 रनों से मुकाबला हार गई. कोहली को अब भी फैंस सपोर्ट कर रहे हैं. वहीं मोहम्मद सिराज जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/Virushka__11/status/1525179249304301568?s=20&t=RGJNthNv489dOTXKILAQXg

    https://twitter.com/itz_weis/status/1525140861650055168?s=20&t=RGJNthNv489dOTXKILAQXg

    https://twitter.com/VinayShu1998/status/1525147324170633216?s=20&t=RGJNthNv489dOTXKILAQXg

    https://twitter.com/mahifangirl07/status/1525180094360064001?s=20&t=RGJNthNv489dOTXKILAQXg

  • RCB vs PBKS: मोहम्मद सिराज को सोशल मीडिया पर फैंस ने किया जमकर ट्रोल, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का भी उड़ा मजाक

    डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का तीसरा मुकाबला खेला गया. जहाँ पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) की टीम आमने-सामने थी. कप्तान मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 20 ओवरों में 205 रन बनाए. इस मैच को पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीत लिया. सोशल मीडिया पर फैंस ने मोहम्मद सिराज (MOHAMMED SIRAJ) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) को जमकर ट्रोल किया.

    मोहम्मद सिराज और चेन्नई सुपर किंग्स का फैंस ने सोशल मीडिया पर बनाया मजाक

    पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम ने 20 ओवर में 205 रन बनाए. जिसमें फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने 88 रन बनाए तो वहीं विराट कोहली ने 41 रन बनाए. अंत में दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने भी 32 रन बनाए. जबकि इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन और भानुका राजपक्षे ने 43-43 रन बनाए.

    जबकि अंत में शाहरूख खान (SHAHRUKH KHAN) ने नाबाद 24 तो वहीं ओडियन स्मिथ ने 25 रन बनाए. जिसके कारण ही इस बड़े लक्ष्य को 5 विकेट गंवाकर पा लिया. मोहम्मद सिराज (MOHAMMED SIRAJ) ने 4 ओवरों में 59 रन दिए, जिसके कारण उनका मजाक बना. वहीं फाफ की पारी को लेकर फैंस ने चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) को जमकर ट्रोल किया.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/ambuj_jii/status/1508101920984289283?s=20&t=mN5kq6AlRgBD8F8as7PfqQ

  • विराट कोहली को इस खिलाड़ी ने दिया अपनी सफलता का पूरा श्रेय, कहा उनकी जगह से भारतीय टीम के लिए खेला

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) को नंबर एक के पायदान पर पहुँचाने और उस स्थान को बरकरार रखने में भारतीय कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का विशेष योगदान रहा है. जहाँ विराट ने कई युवा बल्लेबाजों को और गेंदबाजों को मौका दिया. इन्हीं गेंदबाजों में एक गेंदबाज जिसको किंग कोहली ने विशेष तौर पर उसके गिरते प्रदर्शन के बावजूद उसे कई मौके दिए और उस गेंदबाज ने अपने आपको साबित करके दिखाया. इस गेंदबाज ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय विराट कोहली को दिया है.

    इस गेंदबाज का बड़ा सहारा बने थे विराट कोहली

     

    मोहम्मद सिराज (MOHAMMED SIRAJ) ने विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की कप्तानी में 2021 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. आईपीएल में लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद कोहली सिराज के लिए सहारा बने और उन्हें भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के एक अहम किरदार के रूप में देखा. मोहम्मद सिराज का कहना है कि

    ” आरसीबी के लिए खेलते हुए 2018 परफॉर्मेंस के मामले में मेरे लिए सबसे खराब साल था. अगर किसी और फ्रेंचाइजी में होता तो मुझे रिलीज कर दिया गया होता. कोई और मुझे ड्रॉप कर देती मगर विराट कोहली ने सपोर्ट करते हुए मुझे रिटेन किया. मैं आज जहां हूं इसका पूरा श्रेय विराट भाई को जाता है. मेरी गेंदबाजी में जो कॉन्फीडेंस है वो सिर्फ विराट की वजह से ही हो पाया है.”

    मैदान पर मोहम्मद सिराज और विराट की जोड़ी

     

    लगातार गिरते प्रदर्शन के चलते मोहम्मद सिराज (MOHAMMED SIRAJ) को चारों तरफ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था. आईपीएल 2018 (IPL 2018) के सीजन में सिराज ने 367 रन खर्च करके 11 विकेट झटके जिसके बाद उनको आरसीबी (RCB) द्वारा रिटेन होने की उम्मीद नहीं थी, मगर टीम ने एक बार फिर से भरोसा दिखाया और अपने गेंदबाज को रिटेन किया. सिराज की क्षमताओं को विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने बहुत बारीकी से समझा है.

    सिराज जब भी विराट की कप्तानी में मैदान  पर उतरे हैं तो उनके चेहरे पर एक अलग ही रोमांच होता है. दोनों की एक दूसरे के प्रति समझ दिखाती है कि कहीं न कहीं दोनों एक दूसरे के प्रति झुकाव रखते हैं और वहीं सिराज विराट कोहली के प्रति हर वक़्त अपना सम्मान प्रकट करते हैं. ऐसी ही गिरते प्रदर्शन के बीच एक वक़्त तो सिराज को रिक्शा चलाने तक को कह दिया गया. ऐसे दौर से गुजरना इस गेंदबाज  के लिए बेहद असहनीय था, मगर हिम्मत न हराते हुए सिराज ने अपने खेल में सुधार किया जिसके चलते आज सिराज भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के ‘सर ताज ‘ बन चुके हैं.

     

  • IND vs SL: मोहम्मद सिराज को मौका नहीं के कारण रोहित शर्मा पर बुरी तरह भड़के फैंस, मंयक अग्रवाल का दर्शको ने उड़ाया मजाक

    मोहाली टेस्ट मैच में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने पारी और 222 रनों से जीत दर्ज की थी. अब सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच बैंगलोर में पिंक बॉल टेस्ट (PINK BALL TEST) मैच में आज से शुरू हुआ है. जहाँ पर टॉस जीतकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी है. प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद सिराज (MOHAMMED SIRAJ) को नहीं देखकर फैंस कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) पर बुरी तरह से भड़क गए हैं. वहीं रन आउट होने वाले मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) का दर्शको ने मजाक उड़ाया है.

    मोहम्मद सिराज को मौका नहीं के कारण रोहित शर्मा पर बुरी तरह भड़के फैंस

    पिंक बॉल टेस्ट (PINK BALL TEST) मैच में भारतीय टीम ने एक बड़ा बदलाव किया. कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने जंयत यादव को टीम से बाहर करके उनकी जगह अक्षर पटेल को मौका दिया. जिससे एक बार फिर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (MOHAMMED SIRAJ) को बाहर बैठना पड़ा. जिससे फैंस बहुत ज्यादा कप्तान से नाराज हैं. वहीं पारी के शुरू में ही नो बॉल पर मंयक अग्रवाल रन आउट हो गए.

    वहीं उसके बाद कप्तान रोहित भी 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जिसके कारण पहला सेशन खत्म होने तक भारतीय टीम (INDIAN TEAM)ने 4 विकेट गंवाकर 93 रन बना लिया है. विराट कोहली (VIRAT KOHLI) मात्र 23 रन तो वहीं हनुमा विहारी (HANUMA VIHARI) 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. सोशल मीडिया पर फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/AyanMusk/status/1502557408127639558?s=20&t=tjw9s-M7YqXe39AbNzMdSQ

    https://twitter.com/ImNIKDYA/status/1502559140702728197?s=20&t=lfGNiX9zinFSYJXPNAjfGw

    https://twitter.com/sg_birdomaniac/status/1502568897299550209?s=20&t=lfGNiX9zinFSYJXPNAjfGw

    https://twitter.com/w88indiateam/status/1502567922102902785?s=20&t=tjw9s-M7YqXe39AbNzMdSQ

  • IND vs SL: बैंगलोर के पिंक बॉल टेस्ट मैच में इस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेंगे रोहित शर्मा, टीम में दिखेगा बड़ा बदलाव

    मोहाली टेस्ट मैच में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने श्रीलंका को पारी और 222 रनों से हारा दिया. अब सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच बैंगलोर में खेला जाने वाला है. जहाँ पर पिंक बॉल टेस्ट (PINK BALL TEST) मैच में भारतीय टीम जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी. जिसके लिए कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेंगे. टीम में बहुत बड़ा बदलाव कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) कर सकते हैं.

    बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं करेंगे कप्तान रोहित शर्मा

    सलामी बल्लेबाजी के रूप में कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) का नजर आना तय है. वो इस मैच में बड़ी पारी खेलने का प्रयास करेंगे. वहीं उनके साथी के रूप में मंयक अग्रवाल को मौका मिलना तय है. नंबर 3 पर एक बार फिर से हनुमा विहारी (HANUMA VIHARI) ही नजर आयेंगे. जो अपनी जगह पक्की करने के लिए उतरेंगे. जबकि नंबर 4 पर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ही खेलेंगे.

    जो अपने शतक का इंतजार खत्म करना चाहेंगे. नंबर 5 पर श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) का खेलना भी पक्का है, जो अपनी जगह पक्की करना चाहतें हैं. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में तो ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ही खेलेंगे. बल्लेबाजी क्रम एकदम पक्का नजर आ रहा है. वहीं लगभग हर खिलाड़ी फॉर्म में ही नजर आ रहा है. जो कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के लिए बहुत अच्छा है.

    गेंदबाजी विभाग में नजर आयेगा बहुत बड़ा बदलाव

    नंबर 7 पर एक बार फिर से स्पिन गेंदबाजी ऑलरांउडर रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ही नजर आयेंगे. वहीं उनके जोड़ीदार के रूप में रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) खेलते हुए नजर आयेंगे. दोनों ही खिलाड़ी अपने पिछले मैच की फॉर्म को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे.

    तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का नजर आना तय है. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) अब जंयत यादव को हटाकर उनकी जगह मोहम्मद सिराज (MOHAMMED SIRAJ) को मौका दे सकते हैं. पिंक बॉल टेस्ट मैच होने के कारण टीम में 3 तेज गेंदबाज नजर आयेंगे. जिससे टीम को मजबूती मिलेगी.

    यहाँ पर देखें भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा (कप्तान), मंयक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान).

  • IND vs SL: रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मैच से पहले ले सकते हैं बहुत बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को कर सकते हैं प्लेइंग इलेवन से बाहर

    श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने मोहाली टेस्ट मैच में पारी और 222 रनों से जीत दर्ज की है. अब टीम सीरीज का दूसरा मैच बैंगलोर के मैदान पर पिंक बॉल टेस्ट (PINK BALL TEST) होगा. जहाँ पर भारतीय टीम जीत के बाद भी अपनी टीम में बड़ा बदलाव कर सकती है. कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) इस मैच में बहुत बड़ा फैसला ले सकते हैं. वो प्लेइंग इलेवन से इस अहम खिलाड़ी को बाहर कर सकते हैं.

    रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मैच से पहले लेंगे बहुत बड़ा फैसला

    मोहाली टेस्ट मैच में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने बहुत शानदार प्रदर्शन करके खुद तो साबित किया था. जहाँ पर हर विभाग में ही टीम ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 8 विकेट गंवा कर 574 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है. वहीं श्रीलंका की टीम पहली पारी में 174 तो वहीं दूसरी पारी में 178 रन ही बनाए. जिसके कारण ही उनकी टीम को पारी और 222 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

    जहाँ पर जिस भी खिलाड़ी को मौका मिला, उसने इसका जमकर फायदा उठाया. लेकिन एक खिलाड़ी फेल हुआ और वो जंयत यादव (JAYANT YADAV) रहे. जो बल्ले से मात्र 2 रन बना सके, वहीं गेंद से एक भी विकेट नहीं हासिल कर सके. जिसके कारण रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) बड़ा फैसला लेकर उन्हें टीम से बाहर कर सकते हैं.

    जंयत यादव की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगी जगह

    भारतीय टीम ने अगर जंयत यादव (JAYANT YADAV) को बाहर किया तो उनकी जगह लेने के लिए मोहम्मद सिराज तैयार नजर आ रहे हैं. पिंक बॉल टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजो को मदद मिलती रही है. जिसके कारण ही कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) 2 स्पिनर और 3 तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं. जिसमें जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ सिराज की जोड़ी श्रीलंका को बड़ी मुसीबत में डाल सकती है. वहीं स्पिन गेंदबाजी में तो रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) और रविचंद्रन अश्विन का जलवा एक बार फिर से देखने को मिलेगा.

  • 3 खिलाड़ी जो विराट कोहली के थे पंसदीदा लेकिन अब रोहित शर्मा की कप्तानी में हो सकते हैं गायब

    बीसीसीआई (BCCI) ने भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के कप्तानी में बड़ा बदलाव किया है. पहले टी20 फॉर्मेंट की कप्तानी अनुभवी रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को दी. जिसके बाद अब वनडे फॉर्मेंट की कप्तानी भी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) से लेकर हिटमैन को दे दी गई हैं. अब कप्तान बदलने के बाद टीम के अंदाज में भी बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है. जिससे कुछ नए खिलाड़ियो को मौका मिल सकता है, वही कुछ खिलाड़ियो को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है. विराट कोहली के पंसदीदा 3 खिलाड़ियो को अब रोहित शर्मा की कप्तानी में शायद ही मौका मिल पाए.

    1. मोहम्मद सिराज

    तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (MOHAMMED SIRAJ) मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. लेकिन वनडे और टी20 फॉर्मेंट में उनका रिकॉर्ड अच्छा नही रहा है. एक वनडे मैच में उन्होंने 76 रन दे दिए लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके. वहीं 4 टी20 मैच में उन्होंने 11.69 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं. जबकि विकेट मात्र 4 ही हासिल किए हैं. अब ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में शायद ही उन्हें मौका मिल सके. सिराज विराट कोहली के करीबी हैं. वो आईपीएल में भी कोहली के साथ ही खेलते हुए नजर आते हैं.

    2. वाशिंगटन सुंदर

    आईपीएल (IPL) में अब तक रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले स्पिन ऑलराउडर वाशिंगटन सुंदर (WASINGTON SUNDER) भी कप्तान कोहली के बहुत करीबी रहे हैं. पिछले कुछ समय से वो चोटिल होने के काऱण टीम से बाहर चल रहे हैं. विश्व कप के दौरान वो चोटिल थे, जिसकी वजह से ही टीम में अनुभवी रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई. जहाँ पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जगह पक्की कर ली है. कप्तान रोहित शर्मा अश्विन को पंसद करते हैं जिसकी वजह से अब शायद ही सुंदर की वापसी हो पाए.

    3. युजवेंद्र चहल

    कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) पिछले कुछ समय से टीम के अंदर बाहर हो रहे हैं. फॉर्म के कारण ही उन्हें टी20 विश्व कप 2021 की टीम से भी बाहर किया गया था. जिसके बाद चहल ने टीम में वापसी जरूर की लेकिन वो अब टीम की पहली पंसद नहीं रहे हैं. अब रविंद्र जडेजा और आर अश्विन की जोड़ी फिर से एक साथ नजर आने लगी है. जिसके कारण ही चहल को शायद ही अब रोहित शर्मा मौका दे. वहीं युवा लेग स्पिनर राहुल चाहर भी रोहित के करीबी है जिसके कारण अब उन्हें ज्यादा मौके मिल सकते हैं. वहीं विराट कोहली के चहल  बहुत करीबी हैं.

Exit mobile version