Tag: मिचेल मार्श

  • ऑस्ट्रेलिया की रणनीति का हुआ खुलासा! टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत दौरे में इस वजह से इन 4 मैच विनर को नहीं किया गया शामिल

    ऑस्ट्रेलिया की रणनीति का हुआ खुलासा! टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत दौरे में इस वजह से इन 4 मैच विनर को नहीं किया गया शामिल

    ऑस्ट्रेलिया और भारत (IND vs AUS) के बीच टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से पहले तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज़ आज यानी 20 सितंबर से मोहाली में हो रहा है। दोनों ही देशों के बीच यह सीरीज वर्ल्ड कप के तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में सब यही अनुमान लगा रहे थे कि दोनों ही टीमें मैदान पर अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगी। लेकिन आस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज की शुरुआत के पहले ही खेल शुरू कर दिया है।

    ऑस्ट्रेलिया की टीम से टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले इन 4 स्टार खिलाडियों को भारत दौरे यानी इस सीरीज से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जिनमें डेविड वॉर्नर (David Warner) , मिचेल मार्श (Mitchell Marsh), मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc), और मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) जैसे मैच विनर खिलाड़ी शामिल है।

    कहा जा रहा है, कि इस सीरीज के दौरान वॉर्नर रेस्ट करेंगे, और मार्श, स्टार्क और स्टोइनिस चोट के चलते भारत नहीं आये हैं। अगर अभी कुछ दिन ही पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में यह खिलाड़ी खेल रहे थे तो अचानक से उन्हें कैसे चोट लग गई। यह बात कुछ पच नहीं रही है। क्या कारण है आखिर इसके पीछे का आइए 3 पॉइंट्स में जानते हैं।

    अपनी स्ट्रैटजी नहीं बताना चाहता ऑस्ट्रेलिया

    2021 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम रह चुकी है। यह मेगा टूर्नामेंट इस बार उसकी अपनी जमीन पर खेला जाने वाला है। ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया यही चाहेगा की ट्रॉफी उसी के नाम पर दर्ज हो। लेकिन वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार भारत माना जा रहा है।

    अब ऐसे में ऑस्ट्रेलिया यह कभी नहीं चाहेगा कि सीरीज के दौरान उसके मुख्य खिलाड़ियों द्वारा की गई प्लानिंग की जरा सी भी भनक टीम इंडिया को पता लग सके। अब ऐसी स्थिति में यही माना जा रहा है कि आस्ट्रेलिया द्वारा अपने चार मैच विनरों को भारत आने से रोक दिया गया है।

    मैच विनर एक्सपोज नहीं करना चाहते कंगारू

    ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 सितंबर को खेला गया था जिसमें टीम का हिस्सा मिचेल स्टार्क थे। उनके द्वारा 95 ओवर से गेंदबाजी करते हुए 60 रन और 3 विकेट भी लिए गए थे लेकिन भारत के खिलाफ सीरीज के लिए घुटने में चोट आई है ऐसा कहा गया।

    इस सीरीज से ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को आराम दे दिया गया है और उनके रिप्लेस पर टीम का हिस्सा कैमरून ग्रीन को बनाया गया है जोकि वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं है।

    2021 का वर्ल्ड कप आस्ट्रेलिया को दिलाने में मिचेल मार्श द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। लेकिन सीरीज का हिस्सा वह नहीं होंगे ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड द्वारा कहां गया कि टखने की चोट के कारण उन्हें खेलने में दिक्कत हो रही है। मार्श भी टीम के प्रमुख खिलाड़ी के साथ-साथ वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा भी हैं।

    इस वजह से इन चारो मैच विनर को किया गया बाहर

    मार्कस स्टोइनिस भी बाहर कर दिए गए हैं। बताया गया है कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है जबकि उनके द्वारा अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी 8 सितंबर को खेला गया था। इन चारों खिलाड़ियों द्वारा खुद को आस्ट्रेलिया के लिए कई बार साबित किया जा चुका है।

    पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के डेविड वॉर्नर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रह चुके हैं। वही 2015 वर्ल्ड कप के मिचेल स्टार्क प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। ऑल राउंडर होने के कारण मिशन मार्स और मार्कस स्टोइनिस को ऑस्ट्रेलिया का ट्रंप कार्ड माना जा रहा है। इन्हीं कारणों के चलते ऑस्ट्रेलिया अपने इन चारों खिलाड़ियों को भारत जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने एक्सपोज करने से कतरा रही है।

  • IPL 2022, PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से हराकर बढ़ाया प्लेऑफ की ओर कदम, पंजाब की बढ़ी मुश्किलें

    IPL 2022, PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से हराकर बढ़ाया प्लेऑफ की ओर कदम, पंजाब की बढ़ी मुश्किलें

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 64वां मैच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 20 ओवर में 159 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स (PBKS) नहीं कर पायी और 17 रनों से मैच हार गई.

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने दिया था 160 रनों का लक्ष्य

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) को खराब शुरूआत मिली. डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) आज अपना खाता नहीं खोल पाए. सरफराज खान (SARFARAJ KHAN) ने आज 16 गेंदो में 32 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 रनों की अच्छी पारी खेली.

    इस बीच ललित यादव (LALIT YADAV) ने भी 24 रनों की पारी खेली. जिसके बाद अंत में अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ने भी 17 रन जोड़े. जिसके कारण ही दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 20 ओवर में 159 रन बनाए. पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए लियाम लिविंगस्टोन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. कगिसो राबाडा (KAGISO RABADA) ने भी एक विकेट अपने नाम किया.

    पंजाब किंग्स की हार के साथ प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए जॉनी बैरेस्टो ने 28 रन तो वहीं शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने मात्र 19 रन बनाए. जिसके बाद भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन और कप्तान मंयक अग्रवाल बुरी तरह से फेल हो गए. विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा (JITESH SHARMA) ने जरूर 44 रनों की पारी खेलकर कुछ चुनौती दी, लेकिन वो नाकाफी साबित हुआ और टीम 17 रनों से मैच हार गई.

    अंत में राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) ने भी 23 रन बनाकर लड़ाई की थी. दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) ने 4 विकेट लिए. जबकि कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. एंनरीच नोर्तें (ANRICH NORTJE) ने भी 1 विकेट अपने नाम किया. इस हार के साथ पंजाब टीम की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है.

  • IPL 2022, DC vs RR: मिचेल मार्श के शानदार प्रदर्शन के दमपर दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट जीती, राजस्थान रॉयल्स को मिली शर्मनाक हार

    IPL 2022, DC vs RR: मिचेल मार्श के शानदार प्रदर्शन के दमपर दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट जीती, राजस्थान रॉयल्स को मिली शर्मनाक हार

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 58वां मैच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम आमने-सामने थी. जिसमें ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 160 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 8 विकेट से कर लिया.

    राजस्थान रॉयल्स ने दिया था 161 रनों का लक्ष्य

    रविचंद्रन अश्विन अब गेंद के साथ बल्लेबाजी में भी दिखा रहे है जलवा, बन सकते है बड़ा विकल्प
    रविचंद्रन अश्विन अब गेंद के साथ बल्लेबाजी में भी दिखा रहे है जलवा, बन सकते है बड़ा विकल्प

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए शुरूआत अच्छी नहीं रही. जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने जहाँ मात्र 7 रन बनाए तो वहीं यशस्वी जयसवाल ने 19 रन जोड़े. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) ने 50 रनों की पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए देवदत्त पडिक्कल (DEVDUTT PADIKKAL) ने 48 रनों की पारी खेली.

    वहीं अंत में संजू सैमसन (SANJU SAMSON) सिर्फ 6 रन तो वहीं रियान पराग ने भी 9 रन ही जोड़े. रसी वन डर डूसेन (RASSIE VAN  DER DUSSEN) ने नाबाद 12 रन बनाए. जिसके कारण उनकी टीम ने 20 ओवर की समाप्ति पर 6 विकेट गंवा कर 160 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए चेतन सकरिया, एंरिच नोर्तें और मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH) ने 2-2 विकेट अपने नाम किया था.

    दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज करके जिंदा रखी प्लेऑफ की उम्मीद

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए श्रीकर भरत तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए. सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने नाबाद 52 रन बनाए. वहीं मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH) ने भी 89 रनों की शानदार पारी खेली.

    अंत में कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने 4 गेंदो में 13 रन बनाकर अपनी टीम को 8 विकेट से मैच जीताया. राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया इस जीत के साथ ही दिल्ली ने प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी है.

  • IPL 2022: COVID 19 से ग्रसित मिचेल मार्श की बिगड़ी तबियत हॉस्पिटल में भर्ती, दिल्ली कैपिटल्स के अगले मैच पर लटकी तलवार

    IPL 2022: COVID 19 से ग्रसित मिचेल मार्श की बिगड़ी तबियत हॉस्पिटल में भर्ती, दिल्ली कैपिटल्स के अगले मैच पर लटकी तलवार

    आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन में कोरोना (COVID 19) वायरल का हमला तेज हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट  (PATRICK FARHART) के बाद टीम के आलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श (MICHALE MARSH) को कोरोना (COVID 19) पॉजिटिव आया था। अब उनकी तबियत खराब हो गई है। मिचेल मार्श (MICHALE MARSH) को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसको देखते हुए पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (PBKS VS DC) के मैच पर अभी भी संशय बरकरार है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) व पंजाब किंग्स (PBKS)का मैच 20 अप्रैल को एमसीए स्टेडियम में होना है।

    आईपीएल के पिछले सीजन के बीचो बीच में कोरोना ने पकड़ी थी रफ्तार

    आईपीएल (IPL) के पिछले सीजन में  कोरोना (COVID 19)  वायरस का असर खिलाड़ियों पर दिखा था। इस पर कई देश के खिलाड़ी वापस हो गए थे तो बीच में ही आईपीएल (IPL) को यूएई (UAE) में शिफ्ट करना पड़ा था लेकिन इस बार हालत सामान्य होने पर पूरी प्रतियोगिता भारत में कराने का निर्णय बीसीसीआई (BCCI) ने लिया था।

    हालांकि कोरोना से बचाव के चलते प्रतियोगिताएं सिर्फ मुंबई के 3 स्टेडियमों में हो रही है। इसके साथ ही खिलाड़ियों व टीम के अन्य सदस्यों के लिए बायो बबल की सुविधा है। बायो बबल में जाने के लिए खिलाड़ियाें व टीम के किसी अन्य सदस्य को कम से कम 3 दिन क्वारंटीन होना पड़ता है। इस सबके बाद भी दिल्ली कैपिटल्स के 2 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

    दिल्ली कैपिटल्स के अलावा अन्य टीमों के खिलाड़ियों में नहीं पाया गया कोरोना संक्रमण

    आईपीएल (IPL)के मौजूदा सीजन में कोरोना (COVID 19) के मामले सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स (DC) के दो सदस्यों में पाए गए है।इसके अलावा अन्य टीमों के खिलाड़ियों व अन्य सदस्यों में COVID 19 संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि बायोबबल में हर 5वें दिन कोरोना (COVID 19) की जांच किया जाना जरूरी है।

    पिछले सीजन में यह तीन दिन के अंदर की जानी थी हालांकि इस बार फ्रेंचाइजी को छूट है कि वो चाहे तो रोज कोरोना (COVID 19) की जांच कर सकता है। बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार मिचेल मार्श की आरटी पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है। टीम फिलहाल क्वारंटीन में है। मंगलवार को सभी  खिलाड़ियों का आरटी पीसीआर किया जाएगा, इसके बाद मैच खेलने का निर्णय लिया जाएगा।

     

     

  • IPL 2022, RCB vs DC: दिनेश कार्तिक को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने की बड़ा मांग, मिचेल मार्श जमकर हुए ट्रोल

    IPL 2022, RCB vs DC: दिनेश कार्तिक को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने की बड़ा मांग, मिचेल मार्श जमकर हुए ट्रोल

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 27वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) एक दूसरे के खिलाफ थी. जहाँ ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद आरसीबी (RCB) की टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम नहीं कर पायी और 16 रनों से मैच हार गई. दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) को विश्व कप टीम में जगह देने की मांग फैंस ने की, वहीं मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH) जमकर ट्रोल हुए.

    दिनेश कार्तिक को लेकर फैंस ने की बड़ी मांग, मिचेल मार्श जमकर हुए ट्रोल

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की शुरूआत बेहद खराब रही. ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) ने 55 रनों की शानदार पारी खेली. दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने मात्र 34 गेंदो में ही 66 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही आरसीबी (RCB) की टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाए.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए सलामी बल्लेबाजी डेविड वॉर्नर ने 66 रनों की शानदार पारी खेली. मिचेल मार्श ने खराब बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदो में मात्र 14 रन ही बनाए. लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम 16 रनों से मैच हार गई. दिनेश कार्तिक को विश्व कप में जगह दिलाने की मांग सोशल मीडिया पर उठी. वहीं मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH) जमकर ट्रोल हुए हैं.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/_AmitSai/status/1515377853361098752?s=20&t=CuUGgbW3OT2cLQfuM6kYYg

    https://twitter.com/AbdullahNeaz/status/1515360955848605699?s=20&t=CuUGgbW3OT2cLQfuM6kYYg

    https://twitter.com/mrsyco46789960/status/1515358564143214592?s=20&t=CuUGgbW3OT2cLQfuM6kYYg

    https://twitter.com/momocricket/status/1515379588352081920?s=20&t=CuUGgbW3OT2cLQfuM6kYYg

    https://twitter.com/Shamsihaidri1/status/1515358149217161218?s=20&t=CuUGgbW3OT2cLQfuM6kYYg

    https://twitter.com/FireSkullHindu/status/1515379468201725956?s=20&t=CuUGgbW3OT2cLQfuM6kYYg

    https://twitter.com/d3simerollin/status/1515379082074071042?s=20&t=CuUGgbW3OT2cLQfuM6kYYg

    https://twitter.com/Shaktim75077447/status/1515380381062938625?s=20&t=CuUGgbW3OT2cLQfuM6kYYg

    https://twitter.com/kingashu1008/status/1515355059353436165?s=20&t=CuUGgbW3OT2cLQfuM6kYYg

  • IPL 2022, RCB vs DC: मिचेल मार्श की खराब बल्लेबाजी के कारण 16 रनों से हारी दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी ने जीता एक और मैच

    IPL 2022, RCB vs DC: मिचेल मार्श की खराब बल्लेबाजी के कारण 16 रनों से हारी दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी ने जीता एक और मैच

    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 27वां मुकाबला खेला गया. जहाँ पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ पर ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद आरसीबी (RCB) ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम नहीं कर पायी और 16 रनों से मैच हार गई. मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH) डीसी के लिए विलेन बने.

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिया था 190 रनों का लक्ष्य

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की शुरूआत बेहद खराब रही. अनुज रावत जहाँ अपना खाता भी नहीं खोल पाए, तो वहीं कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) भी मात्र 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दिग्गज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भी 12 रन बनाकर रन आउट हो गए. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) ने 55 रनों की शानदार पारी खेली.

    सुयश प्रभुदेसाई ने भी सिर्फ 6 रन ही जोड़े. विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने मात्र 34 गेंदो में ही 66 रनों की पारी खेली. उनका साथ देते हुए शहबाज अहमद (SHAHBAZ AHMAD) ने भी नाबाद 32 रन बनाए. जिसके कारण ही आरसीबी (RCB) की टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. दिल्ली के लिए शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) , खलील अहमद और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

    मिचेल मार्श की खराब बल्लेबाजी के कारण हारी दिल्ली कैपिटल्स

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए सलामी बल्लेबाजी डेविड वॉर्नर ने 66 रनों की शानदार पारी खेली. वबीं पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) आज मात्र 16 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. मिचेल मार्श ने खराब बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदो में मात्र 14 रन ही बनाए. जो टीम को बहुत भारी पड़ गई. इसके साथ ही आज ललित यादव (LALIT YADAV) और रोवमैन पॉवेल बुरी तरह से फेल हो गए.

    कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने आज 34 रनों की पारी खेली. अंत में शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) ने जरूर 17 रन बनाए. लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम 16 रनों से मैच हार गई. मिचेल मार्श की गलती से जीता हुआ मैच डीसी हारी. आरसीबी (RCB) के लिए मोहम्मद सिराज (MOHAMMED SIRAJ) और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट अपने नाम किया.

  • IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा बहुत बड़ा झटका, दिग्गज आलराउंडर के चोटिल होने से बढ़ी परेशानी

    IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा बहुत बड़ा झटका, दिग्गज आलराउंडर के चोटिल होने से बढ़ी परेशानी

    दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की परेशानी अपने मजबूत आलराउंडर के चोटिल होने से बढ़ गई है। टीम ने अभी अपने पहले मैच में 5 बार की चैंपियन मुबंई इंडियंस (MUMBAI INDIAN) को हरा कर जीत के साथ आईपीएल (IPL) की 15 वीं सीरीज का आगाज किया है। दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की टीम ने 2 ओवर शेष रहते 178 रन के स्कोर को बना लिया लेकिन अब टीम की अपने मजबूत आलराउंडर के चोटिल होने से उनके ठीक होने तक विकल्प को तलाशने में जुटी है।

    पाकिस्तान दौरे पर पंजाब किंग्स के मिचेल मार्श को लगी है चोट

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा बड़ा झटका, आलराउंडर के चोटिल होने से बढ़ी परेशानी
    delhi-capitals-ipl-2022 INJURY UPDATE

    ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) अपने पाकिस्तान (PAKISTAN) के दौरे पर है। टीम के मजूबत बल्लेबाज माने जाने वाले मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH) को घुटने में चोट लग चुकी है। अब वो पाकिस्तान (PAKISTAN) के होने वाले तीन वनडे व एक टी 20 मैच की सीरीज में हिस्सा नहीं लें पाएंगे, ऐसी संभावना जताई जा रही है। यह सिर्फ ऑस्ट्रलिया (AUSTRALIA)के लिए ही नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए भी बुरी खबर है।

    दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) ने उनको एक मजबूत आलराउंडर के रूप में मेगा ऑक्सन में खरीदा था। दिल्ली ने उनको 6.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। मौजूदा समय में उनके घुटने का एक्सरे हुआ है। खबर है कि उनको ठीक होने में एक लगभग एक माह का समय लग जाएगा। ऐसे में वो आईपीएल के आखिरी मैचों में शायद दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए उपलब्ध हो पाएं।

     टी20 में शानदार बल्लेबाजी करते हैं मिचेल मार्श

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा बड़ा झटका, आलराउंडर के चोटिल होने से बढ़ी परेशानी
    delhi-capitals-ipl-2022 INJURY UPDATE

    मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH)ऑस्ट्रेलिया के टी20 में शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले टी20 विश्व कप में ऑस्ट्र्रलिया (AUSTRALIA) को विश्वकप में जिताने में मुख्य रोल अदा किया था। मार्श ने 6 मैचोंं में 61.66 की औसत से 185 रन बनाए थे, इसमें दो अर्द्ध शतक भी शामिल हैं।

    बता दें कि मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH) पिछले सीजन में आईपीएल खेलने के लिए आए थे। उनको आरसीबी (RCB) ने लिया था लेकिन एक मैच खेलने के बाद वो चोटिल हो गए थे और उनको वापस जाना पड़ा था, इस बार वो पहले से ही चोटिल हो गए हैं।