Tag: भारतीय क्रिकेट

  • Indian Cricketers: भारत के मशहूर क्रिकेटर्स के बच्चों के नाम और उनका मतलब, आप भी रख सकते हैं ये अच्छे नाम

    Indian Cricketers: भारत के मशहूर क्रिकेटर्स के बच्चों के नाम और उनका मतलब, आप भी रख सकते हैं ये अच्छे नाम

    इन दिनों देश के कई दिग्गज क्रिकेटर आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं। भारतीय क्रिकेट (Indian Cricketers) टीम के ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं, जिनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है और लोग उनसे जुड़ी हर एक चीज को जानने के लिए उतावले रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख में देश के मशहूर क्रिकेटरों (Indian Cricketers) के बच्चों के नाम बताने जा रहे हैं और उनके नाम का मतलब भी बताएंगे।

    विराट कोहली हैं “एक्वामैन” तो महेंद्र सिंह धोनी “बैटमैन” जानिए जस्टिस लीग के किस किरदार में फिट बैठता है कौन सा भारतीय खिलाड़ी

    Indian Cricketers के बच्चों के नाम और उनका मतलब

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी का नाम वामिका है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, वामीका देवी दुर्गा मां का एक नाम है।

    हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा की बेटी नाम हिनाया सिंह हैं, जिसका मतलब ‘समय’ होता हैं।

    क्रिकेटर सुरेश रैना के बेटे का नाम रियो रैना है, जिसके नाम का मतलब नदी होता है।

    क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी का नाम आईरा हैं, जिसका अर्थ होता हैं ‘सम्मानजनक’।

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बेटी का नाम जीवा धोनी है, जिसके नाम का अर्थ है जीवन या अमर।

    शिखर धवन के बेटे का नाम जोरावर धवन है, यह बात कम लोग जानते हैं कि जोरावर नाम का मतलब शक्तिशाली होता है।

    हार्दिक पांड्या और नताशा के बेटे का नाम अगत्स्य पांड्या है। इसके नाम का मतलब ऋषि और तारा होता है।

    वीरेंद्र सहवाग के बेटे का नाम वेदांत है जिसका मतलब परम सत्य है।

    राहुल द्रविड़ के बेटे का नाम अन्वय द्रविड़ है जिसके नाम का मतलब एकजुट होता है।

  • भारत के ये 3 पूर्व खिलाड़ी जो बन सकते है टीम इंडिया के अगले चीफ सेलेक्टर, रेस में विस्फोटक बल्लेबाज़ भी हैं शामिल

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) में टीम इंडिया (TEAM INDIA) की करारी हार के बाद से भारतीय क्रिकेट (INDIAN CRICKET) में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। बीसीसीआई ने इसकी शुरुआत अपने दफ्तर से कर दी है। दरअसल, बोर्ड ने चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा (Chetan Sharma) समेत बीसीसीआई ने पूरी सेलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया है और नयी चयन समिति के लिए आवेदन भी जारी कर दिए गए हैं।

    बर्खास्त सदस्यों में चेतन शर्मा, पूर्व क्रिकेटर देवाशीष मोहंती, हरविंदर सिंह, सुनील जोशी का नाम शामिल है। हालाँकि, अब सवाल यह है कि बीसीसीआई का अगला चीफ सेलेक्टर आखिर कौन होगा ? आज हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो चेतन शर्मा की जगह चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : W,W,W,W… विजय हजारे ट्रॉफी में राहुल तेवतिया ने गेंद से, तो युवराज सिंह ने बल्ले से ढाया कहर! दोनों ने टीम इंडिया के लिए अपना दावा किया मजबूत

    1. अजित अगरकर

    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ अजित अगरकर का। अजीत अगरकर मुंबई के भी चीफ सेलेक्टर भी रह चुके है। उन्होंने 2017 से 2019 तक मुंबई के लिए यह जिम्मेदारी निभाई है। ऐसे में सिलेक्शन का अनुभव अजीत के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। बीसीसीआई के नियमों की बात करे तो आवेदन करने वाले को कम से कम सात टेस्ट मैच या 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 वनडे इंटरनेशनल और 20 प्रथम श्रेणी मैच का अनुभव होना चाहिए।

    अजीत को संन्यास लिए 5 साल से ज्यादा का समय हो चूका है ऐसे में वो बीसीसीआई के सभी नियमों पर खरे उतरते है। अजीत ने भारत के लिए 191 वनडे, 26 टेस्ट और 4 टी20 मुकाबले खेले हैं। साल 2013 में संन्यास ले चुके अजीत अगरकर ने पहले भी इस जिम्मेदारी के लिए नामांकन किया था लेकिन पिछली बार चेतन शर्मा (Chetan Sharma) को यह जिम्मेदारी दी गयी थी।

    2. अतुल वासन

    इस लिस्ट में अगला नाम अतुल वासन का आता है। वासन को भी चेतन शर्मा (Chetan Sharma) की जगह यह बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। बता दें वासन इस से पहले दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के चीफ सेलेक्टर रह चुके है। उन्होंने लगभग चार महीने के लिए इस पद पर सेवाएं दी थी। ऐसे में उनके पास सेलेक्शन कमेटी में काम करने का अनुभव है।

    बीसीसीआई के नियमों पर भी वो फिट नजर आते है। वासन ने 80 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच के साथ भारत के लिए 4 टेस्ट और 9 वनडे मुकाबले भी खेले है। ज्यादा मौका ना मिल पाने की वजह से साल 1997-98 में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वासन मौजूदा समय में कमेंटेटर की भूमिका निभाते हुए नजर आते है। उम्मीद है वासन जल्द ही अपना आवेदन बोर्ड को भेजेंगे।

    3. वीरेंदर सहवाग

    इस लिस्ट में तीसरा नाम है भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग का नाम भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाता है। सहवाग भी चेतन शर्मा की जगह भारत के चीफ सेलेक्टर बनने की रेस में शामिल है। वैसे तो सहवाग को अभी तक किसी भी सिलेक्शन कमेंटी में काम करने का अनुभव नहीं है लेकिन वो कई मौकों पर बोर्ड के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुके है।

    सहवाग बोर्ड के नियमों के के सामने भी सही बैठते है क्योकि उन्होंने भारत के लिए 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 टी20 मुकाबले खेले हैं। सहवाग ने साल 2015 में भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। ऐसे में सहवाग इस पद के लिए आवेदन करते हुए नजर आ सकते है। बता दें सहवाग एक बाद बल्ल्लेबाज़ी कोच के लिए भी बोर्ड को आवेदन भेज चुके है।

  • SUNIL GAVASKAR BIRTHDAY: अगर बचपन में टला न होता ये हादसा तो आज महान खिलाड़ी के बजाय मछुआरे के बेटे होते सुनील गावस्कर

    भारतीय क्रिकेट इतिहास में तमाम खिलाड़ी ऐसे हुए जिन्होंने अपना प्रभाव छोड़ा, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसे थे जिनको ‘लेजेंड’ या महान खिलाड़ी के रूप में जाना जाता रहा है। इन्हीं में से एक हैं पूर्व भारतीय ओपनर व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar)। सनी और लिटिल मास्टर जैसे नामों से पहचाने जाने वाले इस महान बल्लेबाज ने पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आज वो 73 वर्ष के हो गए हैं।

    मछुआरे के बच्चे से हुई थी अदला-बदली

    मछुआरे के बच्चे से हुई थी अदला-बदली

    सुनील गावस्कर का जन्म 10 जुलाई 1949 को मुंबई में हुआ था। जब गावस्कर का जन्म हुआ तब अस्पताल में एक मछुआरे के बच्चे से उनकी अदला-बदली हो गई थी। गनीमत रही कि गावस्कर के अंकल ने इस बात को पकड़ लिया। उनके अंकल ने कान पर जन्म के निशान से इसकी पहचान की, जिससे गावस्कर के परिवार को वो वापस मिल सके। गावस्कर ने इस बारे में बताया था कि, “शायद मैं पश्चिमी तट पर किसी मछुआरे के रूप में बड़ा हुआ होता।”

    पहली जीत थी खास

    पहली जीत थी खास

    इस छोटे कद के महान भारतीय खिलाड़ी को मार्च 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट के जरिए पहली बार देश के लिए खेलने का मौका मिला था। उस दौरे पर पहले टेस्ट में नाखून में संक्रमण के कारण उनको खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए दूसरे टेस्ट में उतरते ही उन्होंने 65 और 67 रनों की दो पारियां खेलीं, वो भी उस दौर की दि्गगज वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ। उन्होंने विजयी रन बनाए और भारत ने अपने टेस्ट इतिहास में पहली बार वेस्टइंडीज को मात दी।

    शानदार करियर, गजब रिकॉर्ड्स

    शानदार करियर, गजब रिकॉर्ड्स
    • सुनील गावस्कर ने 125 टेस्ट मैचों में 10,122 रन बनाए। जिसमें 34 शतक शामिल थे।
    • उन्होंने 108 वनडे मैच भी खेले जिसमें उन्होंने 3,092 रन बनाए और 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम का अहम हिस्सा भी रहे।
    • गावस्कर ने 348 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों में 81 शतक जड़ते हुए 25.834 रन बनाए थे।
    • सुनील गावस्कर ने अपने 95वें टेस्ट मैच में 29वां टेस्ट शतक जड़ते हुए महान डॉन ब्रैडमैन के सर्वाधिक शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। हालांकि बाद में सचिन तेंदुलकर ने अपने आदर्श गावस्कर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया था।
    • वो टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर थे। उन्होंने अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में 774 रन बनाए थे (वेस्टइंडीज के खिलाफ) जो आज भी एक रिकॉर्ड है।
    • वो एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2 वेन्यू पर खेलते हुए लगातार 4 टेस्ट शतक जड़े थे। वो अकेले ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने 18 खिलाड़ियों के साथ शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया।
    • गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 100 कैच लेने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने थे।

    कानपुर की मार्शनील से की थी शादी

    कानपुर की मार्शनील से की थी शादी

    सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कानपुर के चमड़ा व्यापारी की बेटी मार्शनील से शादी की थी। उनको एक बेटा हुआ जो आगे भारत के लिए भी खेला। सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर ने भारत के लिए 11 वनडे मैच खेले लेकिन वो अपने पिता के करियर के आसपास भी नजर नहीं आए। रोहन ज्यादा समय तक टीम में नहीं रह पाए और बाद में क्रिकेट कमेंट्री में उन्होंने अपना करियर आगे बढ़ाया।

    सालाना इतनी है लिटिल मास्टर की कमाई

    सालाना इतनी है लिटिल मास्टर की कमाई

    आपको जानकर खुशी होगी कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गावस्कर (Sunil Gavaskar) एक महीने में 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं। यानी कि उनकी सालाना आय के बारे में बात करें तो वो 12 करोड़ से भी ज्यादा कमाई कर लेते हैं। इसके अलावा उनके पास कार का कुछ खास कलेक्शन नहीं है। क्योंकि ज्यादातक वो अपनी BMW 5-series का ही कहीं आने-जाने के लिए यूज करते हैं। लिटिल मास्टर अक्सर अपने बयानों के चलते भी सुर्खियों में बने रहते हैं।

  • भारत का वो स्टार क्रिकेटर, जिसे Kiss करने मैदान पर पहुंच गई थी लड़की, पूरा स्टेडियम गूंज उठा का तालियों की आवाज़ से

    हम भारतीयों का क्रिकेट से वही रिश्ता है जो ‘समोसे’ का ‘आलू’ से है। मतलब ये कि दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे से लगते हैं। भारत में क्रिकेट धर्म की तरह पूजा जाता है। फ़ैंस अपने चहेते क्रिकेटरों के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। क्रिकेट जितना खिलाड़ियों की वजह से चर्चा में रहता है, उतना ही फ़ैंस की वजह से सुर्खियों में भी बना रहता है। कभी-कभी फ़ैंस की वजह से स्‍टेडियम में ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जो भुलाए नहीं भूलतीं।

    ऐसा ही एक वाक्या हुआ था अब्बास अली बेग (Abbas Ali Baig) के साथ। अब्बास अली बेग एक ऐसा नाम, जिसने अपने बल्लेबाजी से 60 दशक में तूफान मचा दिया था। बहुत कम लोग अब्बास अली के बारे में जानते होंगे कि उन्हें भारतीय क्रिकेट का भगवान माना जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि, वे उस समय धोनी और विराट कोहली जैसी फैन फॉलोइंग रखते थे। चलिए आपको एक ऐसे मजेदार किस्से के बारे में बताते हैं। जब आउट होकर लौट रहे अब्बास अली बैग को लड़की ने सरेआम लाइव मैच के दौरान किस कर दिया था।

    अब्बास अली बैग को मैदान पर लड़की करने लगी थी किस

    आपने अक्सर देखा ही होगा फ़ैंस अपने फ़ेवरेट क्रिकेटर के पैर छूने, उनसे हाथ मिलाने और सेल्फ़ी लेने की ज़िद में मैदान के अंदर तक घुस जाते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा साल 1960 में देखने को मिला था। जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा था। अब्बास अली बेग (Abbas Ali Baig) ने इस मुकाबले की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों की पारी खेली थी। जब अब्बास टी ब्रैक के टाइम मैदान से पवेलियन की तरफ लौट रहे थे। तो, मैदान पर हैरान कर देने वाला नजारा देखेने को मिला।

    उनकी पारी को देखकर फैंस काफी खुश थे। अब्बास अली बेग (Abbas Ali Baig) जैसे -जैसे पवेलियन की ओर बढ़ रहे थे। ठीक वैसे- वैसे ही फैंस उनका जोरदार तालियों के साथ स्वागत कर रहे थे। लेकिन, उसी वक्त मैदान में एक लड़की आई और अब्बास अली के गाल पर लगातार किस करने लगी। इस घटना के बाद मैदान पर सन्नाटा पसर गया और फैंस ये रोमांटिक नजारा देखकर तालियां बजाने लगे।

    अब्बास अली बैग क्रिकेटिंग करियर

    अब्बास अली बैग (Abbas Ali Baig) भारत के लिए ज़्यादा क्रिकेट नहीं खेल सके। 10 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से कुल 428 रन बनाए थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112 रहा। प्रथम श्रेणी क्रिकेट की बात करें तो अब्बास अली बेग ने 235 मैचों में 12367 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 21 शतक और 64 अर्धशतक लगाए।

Exit mobile version