Tag: भारतीय क्रिकेट टीम

  • WTC फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन तय, 2 युवा खिलाड़ियों की जगह पक्की, 474 विकेट लेने वाले गेंदबाज की अचानक हुई छुट्टी

    WTC फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन तय, 2 युवा खिलाड़ियों की जगह पक्की, 474 विकेट लेने वाले गेंदबाज की अचानक हुई छुट्टी

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईपीएल 2023 के समाप्त होने के बाद 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जायेगा. टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार WTC फाइनल में अपनी जगह बनाकर इतिहास रचा था वही ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई है.

    बीसीसीआई ने हाल ही में इस फाइनल मुकाबले के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी. टीम में चोटिल श्रेयस अय्यर और बुमराह को शामिल नहीं किया गया है वही रहाणे ने लम्बे समय के बाद टीम में वापसी की है. ऐसे में बात करते है उन 11 खिलाड़ियों की जिनपर कप्तान भरोसा जता सकते है.

    ये 2 खिलाड़ी करेंगे भारत के लिए पारी की शुरुआत

    टीम इंडिया एक बार फिर WTC फाइनल में सलामी जोड़ी के तौर पर कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल नजर आने वाले है. युवा शुभमन गिल इस समय अपने करियर की सबसे शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गिल के आंकड़े काफी बेहतर है. उन्होंने 9 पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक के साथ 413 रन बनाये है जिसमें उनका औसत 51.62 का रहा है.

    वही कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट मैच में भी टीम को तेज़ शुरुआत देने में माहिर है. पिछले कई मुकाबलों में रोहित टीम के लिए तेज़ी से रन बनाते है और हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक भी जमाया था. साथ ही इंग्लैंड में रोहित के बल्ले से 42.36 के औसत से 12 पारियों में 466 रन बनाये है जिसमें एक शतक भी शामिल है.

    चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के अलावा इनके उपर होगी मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी

    नंबर तीन पर टीम में ‘दीवार’ के नाम से मशहूर चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आ सकते है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से पुजारा 5 शतक और 11 अर्धशतक के साथ 2033 रन बनकर चुके है. इस दौरान उन्होंने 50.82 की औसत से रन बनाये है जो टीम की जीत में काफी अहम साबित होने वाले है. नंबर चार पर विराट कोहली से बेहतर कोई खिलाड़ी नजर नहीं आता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 48 से ज्यादा की औसत से 1979 रन बना कर कोहली फाइनल मुकाबले में जीत के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित होने वाले है.

    नंबर पांच पर टीम में वापसी कर रहे अजिंक्य रहाणे मिडिल आर्डर में अय्यर के चोटिल होने की वजह से अपनी जगह बनाते हुए नज़र आ रहे है. शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में अपनी जगह बनाने वाले रहाणे का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा रहा है और साथ ही इंग्लैंड की धरती पर भी उन्होंने जमकर रन बनाये है.

    ऐसे में एक बार फिर उनके टीम के लिए बड़ी पारी की उम्मीद है. नंबर 6 पर केएल राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज़ के तौर पर नज़र आ सकते है. गिल के ओपनर के तौर पर अच्छे प्रदर्शन की वजह से राहुल को मिडिल आर्डर में भेजा जा सकता है. इंग्लैंड में राहुल का बल्ला रन बनाता है जिसके बाद उनसे एक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. नंबर 7 पर आलराउंडर के तौर पर रविन्द्र जडेजा और नंबर 8 पर शार्दुल ठाकुर को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है. इंग्लैंड की पिच को देखते हुए प्लेइंग-xi में 474 विकेट लेने वाले आर अश्विन को जगह नहीं मिली है.

    इन गेंदबाजों के जिम्मे होगी भारत की जीत

    टीम इंडिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के चोट की वजह से टीम से बाहर होने के चलते तेज़ गेंदबाज़ी की कमान एक बार फिर से मोहम्मद शमी के अनुभवी कंधो पर नजर आती है. शमी टीम के लिए अनुभवी गेंदबाज़ की भूमिका में नजर आयेंगे जों स्ट्राइक बॉलर के तौर पर टीम में शामिल है. शमी के अलावा टीम में मोहमद सिराज और उमेश यादव भी आपको अपनी गति से ऑस्ट्रेलिया के बल्बालेजो को डराते हुए नजर आयेंगे. बता दे सिराज की हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलना पक्का ही है.

    वही पर टीम में आलराउंडर के तौर पर शार्दुल ठाकुर को मौका दिया जा सकता है जो गेंद के अलावा बल्ले से भी टीम के लिए अच्छा योगदान दे सकता है. इंग्लिश पिचों पर स्पिन गेंदबाज़ी को मदद नहीं मिलती है जिसकी वजह से टीम रविन्द्र जडेजा के तौर पर एक स्पिनर गेंदबाज़ के साथ मैदान में उतरेगी. बता दें जडेजा टीम इंडिया के बेहतरीन आलराउंडरों में से एक है जो बल्ले से भी कमाल दिखाने में माहिर है.

    कुछ ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव.

    ALSO READ: शुभमन गिल को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को आउट होता देख रो पड़ी सारा, मैच और दिल दोनों हार बैठी

  • भारतीय टीम के 3 दिग्गज खिलाडियों की जोड़ी जो अच्छे दोस्त के बाद बने एक-दूसरे के जानी दुश्मन, चौकाने वाले नाम शामिल

    भारतीय टीम में कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं, जो क्रिकेट के मैदान पर विपक्ष को अपने बल्ले और गेंदों से धोते हैं। क्रिकेट की लड़ाई में ये स्टार क्रिकेटर मैदान पर एक-दूसरे के दुश्मन हो सकते हैं लेकिन मैदान के बाहर इनका रिस्ता मधुर होता है। हालांकि भारतीय टीम में कुछ ऐसे स्टार क्रिकेटर्स भी हैं जो कभी बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन फिर विवाद के चलते उनका रिश्ता टूट गया। आज वे एक दूसरे के दुश्मन बन बैठे हैं।

    आज हम बात करेंगे उन दिग्गज खिलाड़ियों की जो पहले तो बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन फिर किसी मनमुटाव के कारणवश उनके बीच दूरियां आ गयी। आइए एक नजर डालते हैं, ऐसे ही 3 क्रिकेटर्स की जोड़ी पर जिनके बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिलती थी, लेकिन फिर एक विवाद की वजह से उनके बीच कड़वाहट पैदा हो गई।

    3 दोस्त बन चुके हैं अब एक-दूसरे के दुश्मन!

    युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी –

     

    सूची में सबसे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह का नाम आता है। इन Cricketers की दोस्ती अक्सर ही चर्चा का विषय रहती थी। बता दें साल 2007 में टीम इंडिया में धोनी की एंट्री के बाद उनकी मुलाकात युवराज सिंह से हुई। कई बार इस जोड़ी ने मध्यक्रम में साथ खेलते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है।

    गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2011 जब धोनी और युवराज (युवी) ने साथ खेलते हुए टीम इंडिया की झोली में जीत डाली तो इनकी दोस्ती ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि इन दोनों की दोस्ती को नजर लग गयी और यह ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। दरअसल साल 2015 के वर्ल्ड कप में इनके बीच रिश्ते खराब होने लगे।

    तब धोनी भारतीय टीम के कप्तान थे और युवराज सिंह टीम के बाहर नजर आ रहे थे। धीरे-धीरे इनके रिश्ते की कड़वाहट सामने आने लगी। फिर एक ऐसा वक्त आया जब युवी ने धोनी के खिलाफ बोलते हुए यह कह दिया कि उन्होंने टीम में मुझे (युवी) वापस आने को भी नहीं कहा। इस बात को लेकर युवी पिता ने भी धोनी की आलोचना की थी।

    गौतम गंभीर और विराट कोहली –

     

    लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व स्टार क्रिकेटर (star cricketers) गौतम गंभीर और मौजूदा समय में भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली मौजूद है। साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ जब विराट कोहली (107) ने अपने करियर का पहला वनडे शतक जड़ा तब उस मैच में गौतम गंभीर भी मौजूद थे और उन्होंने भी नाबाद 150 रन की शानदार पारी खेली थी।

    इस मैच में गौतम गंभीर को ‘मैन ऑफ द मैच’ से नवाजा गया था जिससे विराट नाखुश थे, और बाद में गंभीर ने मैदान पर ही सबके सामने ट्रॉफी अपने जूनियर विराट कोहली को थमा दिया था।बता दें गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच बहुत अच्छी दोस्ती नहीं कहा जा सकता है। हालांकि दोनों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान जरुर था।

    लेकिन, IPL 2013 के एक मैच के बाद ये सम्मान भी खत्म हो गया जब हजारों लोगों के सामने ये दोनों खिलाड़ी आपस में भीड़ गए। विराट कोहली उस मैच में आउट होने के बाद अपना आप खो बैठे और गलियां देने लगे ,जिसका गंभीर ने विरोध किया। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गयी थी। इस घटना के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं रहे। अब भी समय-समय पर दोनों की ओर से कई बार दुश्मनी जैसी चीजें देखने को मिल ही जाती हैं।

    दिनेश कार्तिक और मुरली विजय –

     

    आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सबको चकित करने वाले भारतीय टीम के दिनेश कार्तिक और मुरली विजय ने एक साथ क्रिकेट जगत में कदम रखा था। आईपीएल में कई बार इन्हें एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए देखा गया था। शुरुआत में इनकी दोस्ती बहुत अच्छी थी लेकिन फिर एक ऐसा समय आया जब क्रिकेट के मैदान की बजाए इनकी दोस्ती व्यक्तिगत कारणों से दुश्मनी में बदल गई। दरअसल, दिनेश कार्तिक ने मुरली विजय को अपनी पत्नी निकिता से मिलवाया था।

    जिसके बाद मुरली विजय और दिनेश कार्तिक की पत्नी के बीच के अफेयर ने जमकर सुर्खियां बटोरी। इस बात की खबर कुछ समय के बाद दिनेश कार्तिक को भी लग गयी थी। जिसके बाद ही दिनेश कार्तिक ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया और मुरली विजय से अपनी दोस्ती खत्म कर ली। बाद में निकिता और मुरली विजय ने एक-दूसरे से शादी कर ली। आज के समय में ये दोनों खिलाड़ी क्रिकेट में एक दूसरे के जानी दुश्मन हैं और यह एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं।

  • 3 ऐसे मौके जब सौरव गांगुली ने दिया विरोधियों का करारा जवाब, विदेशियों के उड़ा दिए थे होश

    भारतीय क्रिकेट में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली  (Sourav Ganguly) को सबसे आक्रामक कप्तान माना जाता था। गांगुली की रणनीति थी कि विपक्षी टीम को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। सौरव गांगुली विपक्षी टीमों और उनके खिलाड़ियों को अपने बेहतरीन तरीके से जवाब देने में माहिर थे। कई मौकों पर उन्होंने विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को समझा दिया था की यदि कोई उनसे उलझेगा तो उसे मुंह की खानी पड़ेगी, जिसके कारण उनकी छवि एक आक्रामक खिलाड़ी के तौर पर बन गयी थी।

    तो चलिए आज हम बात करते हैं ऐसे ही 3 मौको के बारें में जब सौरव गांगुली ने विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को अपने शानदार अंदाज में जवाब दिया। ये सभी जिसके बाद से प्रसिद्ध घटना में शामिल हो गये। आज भी दादा के नाम के साथ इन वाक्यों का जिक्र जरूर होता है।

    नेटवेस्ट ट्रॉफी जीत पर टीशर्ट लहराना

     

    2001 में इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आयी थी। जहाँ पर वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने सीरीज को ड्रॉ करा दिया था। जिसके बाद इंग्लैंड के आलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) पूरे स्टेडियम में अपना टीशर्ट निकाल कर घूमते हुए नजर आ रहे थे। उनकी ये हरकत सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) को तनिक भी पसंद नहीं आया। जिसके बाद नेटवेस्ट ट्रॉफी 2002 में खेलने के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड गयी थी।

    जहाँ पर भारत और इंग्लैण्ड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर फाइनल मुकाबला खेला जा रहा था भारतीय टीम उस मैच में 326 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। कैफ (MD Kaif) और युवराज सिंह (Yuvraj singh) ने भारत के लिए जिम्मेदारी संभाली थी। मोहम्मद कैफ ने अंत में भारत को 2 विकेट से जीत दिला दिया। जिसके बाद लॉर्ड्स के बालकनी में ही सौरव गांगुली ने अपना टीशर्ट लहराना शुरू कर दिया था। जिसके कारण उन्हें कुछ जुर्माना देना पड़ा था। लेकिन उन्होंने फ्लिंटॉफ को जवाब भी दे दिया था।

    स्टीव वॉ को टॉस पर करवाया इंतजार

     

    2000 के शतक के मजबूत टीमों में ऑस्ट्रेलिया की टीम का दबदबा अलग ही था। उस दौरान टीम की कमान स्टीव वॉ (Steve waugh) के कन्धों पर थी। जो विपक्षी टीमों को बड़ी आसानी से चारो खाने चित कर देते थे। जिसके कारण वो विपक्षी टीम के कप्तान पर टॉस से ही दबाव बनाना शुरू कर देते थे। दादा ने उन्हें सबक सिखाने का फैसला किया। 2001 में ऑस्ट्रेलिया की टीम एकदिवसीय और टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत आई।

    दोनों मिलाकर 8 मैच खेले जाने थे। उस सीरीज के दौरान दादा ने स्टीव वॉ को 6 मैच में टॉस के लिए इंतजार करवाया था। जिसका जिक्र स्टीव ने अपनी आत्मकथा में किया था। बाद में सौरव गांगुली ने कहा था की वो अक्सर लेट हो जाते थे। वो उन्होंने कभी जानबूझकर नहीं किया था। लेकिन स्टीव वॉ दादा के इस जवाब से सहमत नहीं थे।

    स्टुअर्ट ब्रॉड को भी दिया था करारा जवाब

     

    एक बार फिर से इंग्लैंड के खिलाड़ी और दादा में भिड़ंत देखने को मिली थी। दरअसल 2006-07 में इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आयी थी। 6 एकदिवसीय मैच में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और सौरव गांगुली (Sourav ganguly) अपने शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart broad) गेंदबाजी के लिए आयें तो उनपर दादा ने शॉट खेलकर दवाब बनाने का प्रयास किया। स्टुअर्ट ब्रॉड के गेंद पर दादा ने शॉट खेला तो वो फील्डर के पास गया।

    हालाँकि दादा को कोई रन नहीं मिल पाया। जिसपर स्टुअर्ट ब्रॉड ने उन्हें स्लेज करने का प्रयास किया। मैदान पर सौरव और ब्रॉड में कुछ कहासुनी भी हुई थी। जिसके बाद गांगुली ने स्टुअर्ट ब्रॉड के अगले ओवर का इंतजार किया। ब्रॉड जैसे ही अगले ओवर में आयें तो दादा ने उनका स्वागत छक्के के साथ किया। जिसके बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने गांगुली को स्लेज नहीं किया।

  • 3 विदेशी दिग्गज खिलाड़ी जो अगर भारतीय टीम में हो जाये शामिल तो कोई भी हराने में नहीं होगा कामयाब

    क्रिकेट के दुनिया में फैन्स और खिलाड़ी बीच अनोखा रिलेशन देखने को मिलता है। प्रसंशक अपने चहेता खिलाड़ी को अच्छा परफॉर्म करते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन क्या हो जब उनका फेवरेट प्लेयर विरोधी टीम की तरफ से खेल रहा हो। ऐसे मौके पर फैंस सोचते होंगे काश उनके पसंदीदा प्लेयर उनकी टीम में शामिल हो जाये जैसे आईपीएल (Indian Premier League) में विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है। सोचिये अगर असलियत में ऐसा कुछ हो तो खेल कितना रोमांचित हो जायेगा। आज हम बात करने वाले हैं ऐसे  3 विदेशी क्रिकेटर्स की जिन्हे फैंस भारतीय टीम के लिए खेलते हुए देखना चाहते होंगे।

    भारतीय टीम को मिलती और भी मजबूती !

    भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team)में वैसे तो कोई कमी नजर नहीं आती है लेकिन कुछ फील्ड ऐसे हैं जहा कुछ कमी सी महसूस होती है। ऐसे में यदि कुछ विदेशी खिलाड़ी उसे पूरा करते हुए नजर आयें तो फिर मैच का रोमांच दुगना हो जायेगा और फैंस की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आइये नजर डालते हैं उन विदेशी खिलाड़ियों पर जिनके टीम में शामिल होने से भारतीय टीम और भी मजबुत हो जाती। हालांकि यह मुमकिन नहीं है। यह बस एक अनुमान मात्र है।

    बेन स्टोक्स –

     

    इंग्लैंड के आलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर हैं। मौजूदा भारतीय टीम में बतौर आलराउंडर केवल हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ही अपने शानदार फॉर्म में नजर आते है। लेकिन फ़िलहाल वो भी अपनी फिटनेस से जूझ रहे हैं। ऐसे में अगर बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज का टीम में शामिल होता है तो भारतीय टीम कितनी मजबूत होगी ये देखने लायक होगा।

    बल्ले और गेंद के साथ बतौर फील्डर भी प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। स्टोक्स ने इंग्लैंड की टीम के लिए 64 टेस्ट मैच में 36.60 के औसत से 4099 रन बनाये हैं। जबकि 147 विकेट हासिल किया है. 95 एकदिवसीय मैच में स्टोक्स ने 70 विकेट लिए और 2682 रन बनाये हैं। जबकि 26 टी20 मैच में बेन स्टोक्स ने 305 रन बनाये और 14 विकेट अपने नाम किये हैं।

    जोस बटलर –

     

    महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के जाने के बाद यदि एक कमी सबसे ज्यादा खलती है वो है विकेटकीपर फिनिशर की। विकेटकीपर के रूप में पंत (Rishabh Pant) और राहुल (KL Rahul) बहुत बेहतर होते नजर आ रहे है। हालांकि ऐसे में वो अगर जोस बटलर (Joss Buttler) जैसे दिग्गज प्लेयर को अपने साथ जोड़ते हैं तो भारतीय टीम की ताकत कई गुनी बढ़ जाएगी।

    जोस बटलर अंत के ओवरों में अपनी तूफानी पारी का शानदार प्रदर्शन का नजारा पेश करते हैं। जहाँ पर खतरनाक गेंदबाज भी घुटने टेकने पर मजबूर हो जाते हैं। बड़े शॉट खेलना बटलर के लिए छोटी बात है। विकेटकीपर के रूप में स्टम्पिंग करने में भी तेज हैं। जबकि कैच पकड़ने में उन्हें महारथ हासिल है।

    बटलर ने इंग्लैंड के लिए अब तक 42 टेस्ट मैच में 31.79 के औसत से 2162 रन बनाये हैं। जबकि 141 एकदिवसीय मैच में उन्होंने 40.88 के औसत से 3843 रन बनाये हैं. इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 119.83 का रहा है। टी20 फ़ॉर्मेट में 69 मैच खेलकर 26.68 के औसत से बटलर ने 1334 रन बनाये हैं. वो भी 139.69 के स्ट्राइक रेट से।

    मिचेल स्टार्क –

     

    ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) अपनी गति और घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) के अनफिट होने की स्थिति में भारतीय टीम एक ऐसा गेंदबाज को अपने खेमें में जोड़ना चाहेगी जो डेथ ओवरों में जसप्रीत बुमराह(Bumrah) का साथ निभा सके।

    ऐसी क्षमता केवल मिचेल स्टार्क में नजर आती है। मिचेल स्टार्क ना सिर्फ डेथ ओवरों में बल्कि शुरुआती ओवरों में भी बहुत शानदार गेंदबाजी करते हुए शुरूआती निकलने का गुर जानते हैं। ऐसे में जसप्रीत बुमराह के साथ उनकी जोड़ी के बारें में सोच कर ही बल्लेबाज परेशान होते हुए नजर आ सकते हैं। इस जोड़ी का तोड़ शायद ही बल्लेबाज खोजने में सफल हो पायें।

    स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 57 टेस्ट मैच में 26.98 के औसत से 244 विकेट अपने नाम किये हैं. जबकि उन्होंने 91 एकदिवसीय मैच में 22.23 के औसत से 178 विकेट अपने नाम किये हैं. टी20 फ़ॉर्मेट में स्टार्क ने 31 मैच खेले हैं. जिसमें 18.65 के औसत से 43 विकेट हासिल किये हैं.

  • अपनी ​सीनियर से प्यार कर बैठे थे Robin Uthappa, पत्नी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है, देखें तस्वीरें

    रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज है। उन्होंने पिछले साल यानी 2022 में आईपीएल में खूब रन उगला था। जिसके बाद वो 2022 आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर चल रहे थे। रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) अक्सर चर्चा में रहते है। कभी उनकी प्रोफेश्नल लाइफ को लेकर खबरें सामने आती हैं तो कभी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर। आज हम आपको रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) की पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे है।

    एक ही कॉलेज में पढ़ते थे Robin Uthappa और शीतल

    रॉबिन उथप्पा ने शीतल गौतम से शादी रचाई है और वो कई बार अपने पति को स्टेडियम में उनको स्पोर्ट करने पहुंच चुकी है। रॉबिन उथप्पा और शीतल गौतम ने 3 मार्च साल 2016 को एक दूसरे से शादी रचाई थी। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद शादी करने का फैसला किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रॉबिन उथप्पा और शीतल एक ही कॉलेज में पढ़ते थे।

    ‘उनके टैलेंट को और निखारना होगा’, टी20 वर्ल्ड कप जीताने वाले खिलाड़ी ने ऋषभ पंत पर दिया बड़ा बयान, बैटिंग नंबर भी किया फिक्स

    ऐसे शुरू हुई Robin Uthappa और शीतल की लव स्टोरी

    शीतल उस वक्त रॉबिन की सीनियर थी और वो टेनिस खेलती थी जबकि रॉबिन उथप्पा ​क्रिकेट खेलते थे। दोनों की स्पोर्ट में रूचि थी जिसकी वजह से दोनों एक दूसरे के करीब आए। इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रहे है। रॉबिन उथप्पा सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते है।

    Robin Uthappa Retirement: तूफानी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी फॉर्मेट से किया संन्यास का ऐलान

  • Prithvi Shaw पर गंभीर आरोप लगाने वाली महिला निकली भोजपुरी स्टार, मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) लगातार मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) पर एक महिला ने मारपीट का आरोप लगाया है। आपकी जानकारी लिए बता दें कि ये पूरा मामला मुंबई के सांताक्रूज एक फाइव स्टार होटल का बताया जा रहा है। वहीं पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की तरफ से बताया गया है कि उन पर और उनके दोस्तों पर कुछ लोगों ने बेसबॉल से हमला किया है। सोशल मीडिया पर इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

    एक वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) हाथ में डंडा लिए दिखाई दे रहे है, इस दौरान लड़की से उनकी हाथापाई भी हो रही है। खबरों में बताया जा रहा है कि सपना गिल नाम की ये लड़की सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर और भोजपुरी एक्ट्रेस है।

    इंग्लैंड की जमीं पर 23 सालों के बाद women’s cricket team ने रचा इतिहास, जाने मैच से जुड़ी खास 5 बातें

    Prithvi Shaw पर लगाया गंभीर आरोप

    इस मामले को लेकर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के दोस्त आशीष द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार बेसबॉल से हमला किया गया है। इसके बाद आरोपियों ने कार का पीछा किया और पैसे नहीं देने पर झूठा केस कर दिया है। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि सुरेंद्र ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इन 8 लोगों में दो लोगों की पहचान खुद होटल के मैनेजर ने दी है।

    जिसका नाम सपना गिल और शोभित ठाकुर है। हालांकि इस मामले को लेकर सपना गिल के वकील अली काशिफ खान ने क्रिकेटर पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई वीडियो सामने आ रहे है। जिसमे अलग अलग बातें सामने आ रही है। असल सच्चाई क्या है ये पुलिस की जांच के बाद साफ जाहिर हो जाएगा।

    Cricket In Olympics: ओलंपिक में 128 साल बाद होगी क्रिकेट की वापसी, टॉप 6 टीमों के बीच इस नए तरीके से खेला जायेगा मैच

    क्या है पूरा विवाद

    गौरतलब है कि क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) जब अपने दोस्तों के साथ 15 फवरी को फाइव स्टार होटल में डिनर करने पहुंचे थे। खबर के अनुसार डिनर के दौरान एक अज्ञात आरोपी आया और सेल्फी की मांग करने लगा। क्रिकेटर ने ये कहते हुए मना कर दिया कि वो दोस्तों के साथ खाना खाने आए है और परेशान नहीं करना चाहते है। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

    4 Cricketers जो आज करें संन्यास से वापसी तो विश्व क्रिकेट में मचा सकते हैं धमाल, कभी अपनी टीम के लिए थे मैच विनर

  • IND vs NZ: भारतीय टीम ICC रैकिंग में जीत के बाद बनी नंबर 1 तो फैंस ने पाकिस्तानी टीम को किया ट्रोल, जमकर उड़ाया मजाक

    ICC: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच ODI सीरीज का अंतिम मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. जहाँ पर टॉम लॉथम ने टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा की टीम को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जिसके बाद टीम इंडिया ने 9 विकेट गंवाकर 50 ओवरो में 385 रन बनाए हैं. जिस लक्ष्य का पीछा न्यूजीलैंड नहीं कर सकी और 90 रनों से मैच और सीरीज 3-0 से हार गई. ICC रैकिंग में नंबर 1 बनने के बाद फैंस ने पाकिस्तान टीम को जमकर ट्रोल किया.

    ICC रैकिंग में टॉप पर आई भारत तो ट्रोल हुआ पाकिस्तान

    श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से वनडे सीरीज में जीत के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी फॉर्मेंट में फिर से भारतीय टीम ने क्लीन स्वीप कर दिया है. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने आईसीसी रैकिंग में नंबर 1 वनडे टीम बन गई है. रोहित शर्मा की टीम के 385 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 295 रनों पर ही सिमट गई जिसके कारण भारत मुकाबला 90 रनों से जीत लिया. जिसके कारण ही फैंस ने टीम को जमकर प्यार दिया. वहीं इसके साथ ही कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी टीम को जमकर ट्रोल किया है. फैंस बाबर आजम की टीम का मजाक उड़ा रहे हैं.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/akashboby28/status/1617907461314449408?s=20&t=4E7G02AEoZEVfgrxHYDtTA

    https://twitter.com/OMG__82/status/1617918386993827844?s=20&t=eZLim35P-fgZojSDYWaGHQ

    https://twitter.com/KishoreNC_/status/1617917809488715777?s=20&t=eZLim35P-fgZojSDYWaGHQ

    https://twitter.com/Suvhu0854/status/1617918147880972288?s=20&t=eZLim35P-fgZojSDYWaGHQ

  • सहवाग हैं “परशुराम” तो विराट कोहली “नरसिम्हा” जानिए भगवान के किस गुण में फिट बैठता है कौन सा भारतीय खिलाड़ी

    भारतीय खिलाड़ी व क्रिकेट जगत के सबसे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को कौन नहीं जानता होगा। उन्होने अपने शानदार खेल से दुनिया को दीवाना बनाकर क्रिकेट को दुनिया में विख्यात किया हैं। उनके योगदान की जितनी सराहना की जाए उतनी कम हैं। सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR)  को क्रिकेट का भगवान का कहा जाता हैं।

    आज तक ना कोई उन जैसा आ पाया हैं और ना ही उनके जैसा कोई बन सकता हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा हैं, अगर सचिन क्रिकेट के  भगवान हैं, यानि कि वह क्रिकेट के राम हैं।  तो बाकी क्रिकेटरों को किसका दर्जा प्राप्त हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के जरिए बताएंगे कि ऐसे कौन-कौन से खिलाड़ी हैं, जिन्हें क्रिकेट की दुनिया में भगवान का दर्जा प्राप्त हैं।

    सुनिल गावस्कर हैं भगवान विष्णु

    भगवान राम विष्णु का ही अवतार थे। उसी तरह सचिन तेंदुलकर भी भारतीय दिग्गज सुनिल गावस्कर (SUNIL GAVASKAR) के ही नए अवतार थे। दोनों की खतरनाक बल्लेबाजी दोनों को एक जैसा बनाती थी। इसलिए सुनिल गावस्कर भगवान विष्णु (GOD VISHNU) हैं।

    वीरेंद्र सहवाग हैं भगवान परशुराम

    भगवान परशुराम (GOD PARSHURAM)  पृथ्वी की सारी बुरी ताकतों का खातमा किया था। वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) भी अपनी बल्लेबाजी से बड़े से बड़े खतरनाक गेंदबाजों का खातमा करते हुए नजर आते थे। इनका खातमा कर उन्होने कई अविश्वसनीय रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। जिसके चलते वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट की दुनिया के परशुराम हैं।

    राहुल द्रविड़ हैं भगवान शिव

    भगवान शिव (GOD SHIVA) दुनिया को बचाते हैं। पूरा का पूरा ब्रम्हांड उनके भरोसे चलता हैं। उसी तरह राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) भी भारतीय क्रिकेट टीम के रक्षक हैं। उन्होने भारत के लिए खेलते हुए अपनी शानदार पारियों से एक नए युग का आरंभ किया। वहीं आज कोच के रूप में खिलाड़ियों को शिक्षा देकर नया इतिहास रचने की तैयारी व भारतीय टीम को आगे ले जाने में जुटे हुए हैं।

    विराट कोहली हैं नरसिम्हा

    नरसिम्हा भगवान (GOD NARSIMHA)  हमेशा अपने विरोधियों से प्रतियोगिता करते हुए नजर आते हैं। वह बहुत ही निडर और खतरनाक थे। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भी ऐसी हैं। वह भी विरोधियों से प्रतियोगिता लेने में बिल्कुल भी हिचकिचाते नहीं हैं। वह निडर और खतरनाक हैं बिल्कुल नरसिम्हा भगवान की तरह।

    वीवीएस लक्ष्मण हैं भगवान सूर्या

    भगवान सूर्य (GOD SURYA) हमेशा चमकते रहते हैं। ठीक उसी तरह वीवीएस लक्ष्मण (VVS LAXMAN) भी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे चमकते खिलाड़ी हैं। वह जब भारतीय टीम का हिस्सा थे हमेशा भारत की जीत में चमकते हुए नजर आते थे। हाल ही में वह जिम्बाब्वे और आयरलैंड के खिलाफ भारत को हेड कोच थे तब भी वह चमकते हुए ही नजर आए।

    कपिल देव हैं भगवान इंद्र

    भगवान इंद्र (GOD INDRA) सभी देवताओं को लीड करते हुए नजर आते हैं। ठीक उसी तरह कपिल देव (KAPIL DEV) ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को लीड किया हैं। साल 1983 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट ने वहां से पीछे मुड के नहीं देखा। कपिल देव की क्षत्र छाया में भारतीय टीम फलते हुए ही नजर आयी हैं।

    ऋषभ पंत हैं भगवान गणेश

    गणेश भगवान (GOD GANESH) को दुनिया में सबसे पहले पूजा जाते हैं। ऋषभ पंत (RISHABH PANT) अभी क्रिकेट जगत में नए हैं लेकिन उनके अंदर को प्रतिभाएं नजर आती हैं जिससे वह महान बनने की काबिलियत रखते हैं। बस उनको काम करने की जरूरत हैं। गणेश भगवान और ऋषभ पंत में अगर कुछ समानता हैं तो वह हैं उनका शारिरिक बनावटय़

    अनिल कुंबले हैं भगवान ब्रम्हा

    भगवान ब्रम्हा (GOD BRAHMA) किस्मत लिखने का काम करते हैं। ठीक उसी तरह भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले (ANIL KUMBLE) भी अपने गेंद के कमाल से बल्लेबाजों की किस्म्त लिखने का काम करते थे।

    जवगाल श्रीनाथ हैं भगवान वायु

    जवगाल श्रीनाथ (JAVGAL SRINATH) भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं। भगवान वायु (GOD VAYU) की तरह ही जवगाल श्रीनाथ काफी तेज हैं। और अपने तेज से बल्लेबाजों का काम-तमाम करते हुए नजर आते थे।

    जहीर खान हैं भगवान कार्तिकेय

    जहीर खान (ZAHEER KHAN) जैसा तेज गेंदबाज ढूंढे कभी नहीं मिलेगा। उन्होने भारत के लिए खेलते हुए कितने खतरनाक बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया हैं। जिस तरह भगवान कार्तिकेय (GOD KARTIKEYA) सभी देवताओं के कमांडर थे उसी तरह जहीर खान भी भारतीय तेज गेंदबाजी क्रम के कमांडर हैं।

  • BAN vs IND, 2ND DAY, STAT: टेस्ट मैच के पहले 2 दिन बने 14 बहुत बड़े रिकॉर्ड, कुलदीप यादव ने दूसरे दिन रच दिया इतिहास

    टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम चटगांव खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी भारत ने अपना दबदबा बरकरार रखा. दूसरे दिन बल्ले और गेंद दोनों से भारत ने कमाल किया. कुलदीप यादव ने गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाया. जिसके कारण दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश 133 रनों पर 8 विकेट गंवा चुकी है और 271 रनों से पहली पारी में अभी भी पीछे है. पहले 2 दिन में कुल 14 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. कुलदीप यादव ने इतिहास रच दिया है.

    कुलदीप यादव ने रच दिया इतिहास, बने 14 बहुत बड़े रिकॉर्ड

    1. कुलदीप यादव ने अपने करियर में पहली बार एक पारी में 40 रन और 4 विकेट हासिल किया है.

    2. रविचंद्रन अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में आज 13वां अर्धशतक जड़ा है.

    3. मोहम्मद सिराज ने पारी की पहली गेंद पर ही विकेट इस दौरे पर दूसरी बार लिया है.

    4. कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन ने 92 रनों की साझेदारी की जोकि भारतीय टीम द्रारा बांग्लादेश के खिलाफ 8वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है.

    5. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में पिछले 5 पारियों में ये चेतेश्वर पुजारा का पांचवा 50 प्लस स्कोर हैं.

    6.चेतेश्वर के नाम अब भारत के लिए टेस्ट में 52 फिफ्टी प्लस स्कोर है.

    7. श्रेयस अय्यर ने अभी तक भारत के लिए 10 टेस्ट परियां खेली है और इन सभी में वह डबल डिजिट में रन बना पाए हैं. ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी हैं.

    8. ऋषभ पंत ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन पूरे किए। साथ ही उन्होंने टेस्ट में 50 छक्के भी लगा लिए हैं.

    9. प्रत्येक देश में विराट कोहली का टेस्ट औसत:

    61.06 – भारत (71 पारी)
    54.08 – ऑस्ट्रेलिया (25 पारी)
    51.35 – दक्षिण अफ्रीका (14 पारी)
    43.77 – श्रीलंका (10 पारी)
    36.00 – न्यूजीलैंड (8 पारी)
    35.61 – वेस्टइंडीज (13 पारी)
    33.32 – इंग्लैंड (31 पारी)
    7.50 – बांग्लादेश (2 पारी)

    10. श्रेयस अय्यर ने टेस्ट में अपनी केवल 10 पारियों में 55 की औसत से 500 प्लस रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके नाम 5 अर्धशतक और एक शतक है.

    11. श्रेयस अय्यर के नाम इस साल अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन हैं.

    12. ऋषभ पंत ने आज टेस्ट में इंडिया से बाहर 1500 रन पूरे कर लिए हैं.

    13. ऋषभ पंत टेस्ट में 50 छक्के पूरे करने के मामले में दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे आगे केवल रोहित शर्मा हैं, इसी के साथ पूरे विश्व में वह तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं.

    14. पिछले 47 महीने और 51 पारियों से चेतेश्वर भारत के लिए टेस्ट शतक नहीं लगा पाए हैं. आज भी वह एक शतक से चूक गए.

  • BAN vs IND, STAT REPORT: मुकाबले में बने 8 बहुत बड़े रिकॉर्ड, कप्तान रोहित शर्मा ने हारे हुए मैच में रच दिया इतिहास

    बांग्लादेश और भारत के बीच मीरपुर में पहला वनडे मैच खेला गया. जिसमें लिटन दास ने टॉस जीतकर रोहित शर्मा की टीम को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. भारतीय टीम ने 186 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम ने रोमांचक मैच को 1 विकेट से अपने नाम कर लिया. मैच में कुल 8 बहुत बड़े रिकॉर्ड बने हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है.

    मैच में बने 8 बड़े रिकॉर्ड, कप्तान रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

    1. रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में मोहम्मद अजहरूद्दीन को पीछे छोड़ दिया है. अब रोहित शर्मा के नाम 9403 रन बना लिए हैं. इसके साथ ही वो इस फॉर्मेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

    2. केएल राहुल ने आज वनडे करियर का 11वां अर्धशतक लगाया है.

    3. शाकिब अल हसन पहले बांग्लादेशी स्पिनर बने हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ 5 विकेट ह़ॉल लिया है.

    4. लिटन दास ने आज वनडे फॉर्मेंट में अपने 200 चौके पूरे कर लिए हैं.

    5. कुलदीप सेन ने आज डेब्यू मैच में अपना पहला वनडे विकेट हासिल किया.

    6. 2022 में वनडे में सबसे ज्यादा मेडन ओवर:

    • जोश हेज़लवुड – 13
    •मोहम्मद सिराज – 12*

    7. रोहित शर्मा की भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच अब तक 37 मैच खेले गए हैं. जिसमें भारतीय टीम ने 30 मैच जीते तो वहीं 6 मैच बांग्लादेश ने अपने नाम किया है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है.

    8. बांग्लादेश की टीम ने अपने घर में पिछले 4 मैचों में से 3 मैच बांग्लादेश ने भारत को हराया है. मात्र एक मैच भारत ने जीता है.

Exit mobile version