Tag: प्रसिध्द कृष्णा

  • IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे में यह तीन खिलाड़ी नही बनेंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा, दीपक चाहर और वाशिंगटन की वापसी बनी इनके बाहर रहने का कारण

    IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे में यह तीन खिलाड़ी नही बनेंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा, दीपक चाहर और वाशिंगटन की वापसी बनी इनके बाहर रहने का कारण

    प्रसिध्द कृष्णाः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) 18 अगस्त से जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली हैं। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने टीम की घोषणा पहले ही कर दी हैं। जिसमें शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) एक बार फिर कप्तानी संभालते दिखने वाले हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), विराट कोहली (VIRAT KOHLI), जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और केएल राहुल (KL RAHUL) जैसे खिलाड़ी इस दौरे में खेलते दिखाई नहीं देने वाले हैं।

    इस दौरे से दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) और वाशिंगटन सुंदर (WASHINGTON SUNDAR) भी वापसी करते दिखाई देंगे। इस दौरे में भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी ऐसे रहेंगे जिन्हें पूरे दौरे में बाहर ही रहना पड़ेगा, आइए जानते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-

    1. प्रसिध्द कृष्णा

    भारतीय टीम वेस्टइंडीज के सफल दौरे के बाद जिम्बाब्वे दौरे में नजर आने वाली हैं। इस दौरे में अमूमन वह खिलाड़ी हैं, जो एशिया कप का हिस्सा नहीं हैं। दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) , आवेश खान (AVESH KHAN), दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) और अक्षर पटेल (AXAR PATEL) को छोड़कर बाकी कोई भी खिलाड़ी एशिया कप का हिस्सा नहीं हैं।  ऐसे में जो खिलाड़ी एशिया कप का हिस्सा हैं, उन्हें टीम ज्यादा से ज्यादा मौका देते दिखाई दे सकती हैं।

    प्रसिध्द कृष्णा (PRADIDH KRISHNA) इससे पहले इंग्लैंड दौरे में खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन प्रसिध्द कृष्णा का प्रदर्शन उतना शानदार नहीं था। इस दौरे में दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। आवेश खान एशिया कप में नजर आने वाले हैं। ऐसे में भारतीय टीम इन 3 खिलाड़ियों के तेज गेंदबाजी अटैक से साथ नजर आ सकती हैं। इसलिए प्रसिध्द कृष्णा को मौका मिलता दिखाई नहीं पड़ रहा हैं।

    2. ऋतुराज गायकवाड़

    ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) पिछले कुछ समय से भारतीय टीम का हिस्सा तो हैं, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला हैं। जिम्बाब्वे दौरे में भी ऋतुराज गायकवाड़ शायद ही खेलते नजर आएंगे, क्योंकि वह ओपनिंग बल्लेबाज हैं। ओपनिंग के लिए भारत के पास पहले से ही शिखर धवन और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) हैं। ईशान किशन (ISHAN KISHAN) भी ऋतुराज गायकवाड़ से पहले रखे जाएंगे। इसलिए यह दौरा भी ऋतुराज गायकवाड़ का स्टैंड में बैठे हुए ही जाने वाला हैं।

    3. कुलदीप यादव

    कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे में भारतीय टीम में वापसी की। कुलदीप भारत के लिए आखिरी टी20 मैच में खेलते हुए नजर आए थे। जहां उन्होने 4 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 3 सफलताएं अर्जित की थी। कुलदीप यादव मगर जिम्बाब्वे दौरे में उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हे शायद ही खेलने का मौका मिलें।

    वाशिंगटन सुंदर वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं। और अक्षर पटेल भी मौजूद रहेंगे। वाशिंगटन सुंदर (WASHINGTON SUNDAR) इंग्लैंड के काऊंटी चैंपियनशिप में खेलते हुए नजर आए थे। जहां वो शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे थे। कुलदीप यादव को खेलने का मौका मिलता दिखाई दे भी रहा हैं और नहीं भी।

  • IND vs ZIM: भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी जिनके लिए जिम्बाब्वे दौरा होगा आखिरी मौका, दिखाना होगा दम वर्ना होना पड़ जाएगा टीम से बाहर

    राहुल त्रिपाठीः  भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) 18 अगस्त से जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली हैं। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने टीम की घोषणा पहले ही कर दी हैं। जिसमें शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) एक बार फिर कप्तानी संभालते दिखने वाले हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), विराट कोहली (VIRAT KOHLI), जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और केएल राहुल (KL RAHUL) जैसे खिलाड़ी इस दौरे में खेलते दिखाई नहीं देने वाले हैं।

    सीनियर खिलाड़ी की गैरमौजूदगी में कई भारतीय खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। आज हम आपको जिम्बाब्वे दौरे में भाग लेने वाले 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके लिए इस दौरे में मिलने वाला मौका आखिरी मौका हो सकता हैं, इसलिए उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने की काफी ज्यादा दरकार हैं-

    1. राहुल त्रिपाठी

    राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) पिछले आईपीएल के कुछ सत्र से शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं, आईपीएल में उन्होंने 76 मुकाबलों में 28.1 की एवरेज से 1798 रन बनाए हैं। लेकिन अब तक उन्हें भारतीय टीम में डेब्यू का मौका नहीं मिला हैं। राहुल त्रिपाठी आयरलैंड दौरे में टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। जिम्बाब्वे दौरे में कई खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं, ऐसे में राहुल त्रिपाठी को टीम में खेलने का मौका मिलता हुआ नजर आ रहा हैं।

    राहुल त्रिपाठी को इन मिले मौकों पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा। जिसके दम पर उन्हें भारतीय टीम में आगे भी जगह मिल सकती हैं। क्योंकि फिर जब सीनियर खिलाड़ी रहेंगे तो इन्हें मौका शायद ही मिलें। इसलिए मिले मौकों को अपनी पक्ष में करना होगा। राहुल त्रिपाठी को मिला गया ये मौका आखिरी भी हो सकता हैं। अगर वो इसमें फेल हुए तो उन्हें मौका मिलता दिखाई नहीं देता हैं, क्योंकि भारतीय टीम में अब प्रतियोगिता काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।

    2. वाशिंगटन सुंदर

    वाशिंगटन सुंदर (WASHINGTON SUNDAR) आईपीएल 2022 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे, लेकिन वो पूरे सीजन चोट के चलते अंदर-बाहर ही होते नजर आए। वाशिंगटन सुंदर हाल ही में इंग्लैंड काऊंटी क्रिकेट चैंपियनशिप में खेलते नजर आए, जहां वो शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे थे। वाशिंगटन बड़े लंबे समय बाद भारत के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं, उनको इस मिले मौकों को पूरी तरह अपने पक्ष में करना होगा। क्योकि यह मौका आखिरी मौका भी हो सकता हैं।

    दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी स्पिन गेंदबाज और ऑलराऊंडर के रूप में अपनी शानदार भूमिका दिखाते हुए नजर आ रहे है। ऐसे में वाशिंगटन को अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होगा। प्रतियोगिता को वाशिंगटन को कम करने की जगह पर बढ़ाने का काम करना होगा। वाशिंगटन ने अब तक भारत के लिए वनडे मे 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 57 रन और 5 विकेट लिए हैं। वहीं अंतराष्ट्रीय 31 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 47 रन और 7.24 की इकॉनमी से 25 विकेट लिए हैं।

    3. प्रसिध्द कृष्णा

    प्रसिध्द कृष्णा (PRADIDH KRISNHA) हाल ही में इंग्लैंड दौरे के वनडे मुकाबलों में खेलते हुए नजर आए थे, जिसमें उनका प्रदर्शन मध्यम ही था। वर्तमान में टीम में जगह बनाने के लिए प्रतियोगिता काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। जिसके लिए हर खिलाड़ी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही हैं। प्रसिध्द को भी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत हैं।

    आवेश खान, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी सीनियर खिलाड़ी के अलावा टीम में जगह बनाते नजर आ रहे हैं। जिम्बाब्वे दौरे में प्रसिध्द को मिले मौकों पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा। मिला हुआ यह मौका प्रसिध्द के लिए आखिरी भी हो सकता हैं। प्रसिध्द ने अब तक भारत के लिए 12 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 5.29 की इकॉमनी से 21 विकेट लिए हैं।

  • IND vs WI: दीपक हुड्डा ने पहनी प्रसिध्द कृष्णा की जर्सी, फैंस ने लिए खूब मजे कहा- “इसलिए प्रसिध्द नहीं थे प्लेइंग 11 का हिस्सा”

    दीपक हुड्डाः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) में वनडे सीरीज खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। सीरीज के दोनों मुकाबलों में रोमांचक जीत से भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली हैं। सीरीज के दूसरे मैच में 312 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अंत में अक्षर पटेल (AXAR PATEL) की शानदार बल्लेबाजी के चलते 2 विकटों से मुकाबला नाम कर सीरीज भी अपने नाम कर ली हैं।

    भारत के उभरते खिलाड़ी दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) कल गेंद और बल्ले से अपना योगदान देते हुए नजर आए। लेकिन  कल दीपक के प्रदर्शन से ज्यादा उनकी जर्सी को लेकर चर्चा बनी हुई हैं। कल के मैच में दीपक हुड्डा अपनी जर्सी ना पहन कर प्रसिध्द कृष्णा (PRASIDH KRISHNA) की जर्सी पहने हुए नजर आए। जिससे फैंस ने सोशल मीडिया में जमकर मजे लिए हैं।

    दीपक हुड्डा ने पहनी प्रसिध्द कृष्णा की जर्सी

    शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज दौरे की वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली हैं। कल सीरीज का दूसरा मैच चल रहा था। जिसमें भारत ने दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन कर रोमांचक तरीके से जीत प्राप्त की। दीपक हुड्डा भारत के एक ऑलराऊंडर के रूप में उभरते नजर आ रहे हैं। कल दीपक ने गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 42 रन दिए और भारत को पहली सफलता भी दिलाई।

    कल दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) ने बल्लेबाजी करते हुए 33 रनों का योगदान टीम को दिया। कल दीपक ऑलराऊंड प्रदर्शन करते हुए नजर आए। लेकिन दीपक अपनी जर्सी में टेप लगाए हुए नजर आ रहे थे, जर्सी में सिर्फ नंबर नजर आ रहा था, नाम को छुपा दिया गया था। जैसे मैच आगे बढ़ा पता चला कि दीपक ने प्रसिध्द कृष्णा (PRASIDH KRISHNA) की जर्सी पहनी हैं।

    जिसके बाद दीपक और बीसीसीआई (BCCI) सोशल मीडिया में ट्रोल होने लगे। फैंस ने कहा कि- इस दौरे के लिए भारत का बजट कम हो गया हैं, साथ ही एक यूजर ने यह भी लिखा कि दीपक ने प्रसिध्द की जर्सी पहनी इसलिए प्रसिध्द आज टीम का हिस्सा नहीं थे। इस वाक्ये पर हर व्यक्ति अपने-अपने अंदाज से मजे लेते नजर आए।

    यहां देखें ट्वीट

     

  • IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे पर इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा शानदार प्रदर्शन, वर्ना खत्म हो जाएगा करियर

    शिखर धवनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने शानदार तरीके से इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) को खत्म किया हैं। इस दौरे के बाद भारतीय टीम 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा (WEST INDIES TOUR) करने के लिए तैयार हैं। इस दौरे में भारतीय टीम पहले वनडे और फिर टी-20 सीरीज खेलती नजर आएगी। दोनों ही सीरीजों में भारत अलग-अलग कप्तान के साथ नजर आने वाली हैं। वनडे में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) कप्तानी संभालते दिखेंगे, वहीं टी-20 में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) नजर आएंगे।

    विराट कोहली (VIRAT KOHLI), जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) जैसे खिलाड़ी इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं। वेस्टइंडीज दौरा भारत के 3 खिलाड़ियों के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाला हैं। यह दौरा ही भारतीय टीम में उनकी मौजूदगी सुनिश्चित करेगा। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-

    1. शिखर धवन

    भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तान के रूप में मौजूद नहीं रहेंगे, इसलिए इस सीरीज में शिखर धवन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। एक कप्तान के तौर पर शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) के पास काफी जिम्मेदारियां रहेंगी। लेकिन सबसे बड़ी जिम्मेदारी शिखर के पास बल्लेबाजी की रहेगी।

    हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में शिखर का बल्ला ज्यादा बोला नहीं हैं। शिखर सिर्फ वनडे में ही भारत के लिए खेलते हुए नजर आते हैं। टी-20 और टेस्ट टीम में शिखर अभी टीम का हिस्सा नहीं हैं। अगर शिखर धवन इस दौरे में भी खराब प्रदर्शन करते नजर आए, तो उनके लिए मुसिबतें बढ़ती हुई नजर आती हैं।

    क्योंकि अब भारतीय टीम में प्रतियोगिता काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। भारत के पास अब केएल राहुल भी मौजूद रहेंगे, साथ ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इन दोनों के अलावा ईशान किशन भी शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। ऐसे में वनडे में टीम में मौजूदगी बनाए रखने के लिए शिखर धवन को इस दौरे का पूरा फायदा उठाना ही होगा।

    2. श्रेयस अय्यर

    श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) इस समय अपनी सबसे बड़ी कमजोरी शॉर्ट बॉल से लड़ रहे हैं। श्रेयस बार-बार एक ही गेंद पर अपना विकेट खोते नजर आ रहे हैं। श्रेयस की ये कमजोरी टीम में उनकी जगह पर भी आ गई हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऐसा ही हुआ था। उसके बाद टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रेयस खेलते हुए दिखाई दिए लेकिन यहां पर भी श्रेयस कुछ कमाल नहीं दिखा पाए।

    श्रेयस मिले मौकों को अपनी तरफ नहीं कर पा रहे हैं। श्रेयस को वेस्टइंडीज दौरे में अच्छा प्रदर्शन करने की बहुत ज्यादा दरकार हैं भारतीय टीम में युवा प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं टीम मैनेजमेंट दूसरे खिलाड़ियों को मौका देना चाहती हैं और उन्हें ही टीम में रखेगी जो अच्छा प्रदर्शन करें। अगर श्रेयस अय्यर का ऐसा फॉर्म जारी रहा तो उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा सकता हैं।

    3. प्रसिध्द कृष्णा

    प्रसिध्द कृष्णा (PRASIDH KRISHNA) भारत के शानदार युवा प्रतिभाओं में से एक हैं, अपनी गेंदबाजी से वो धीरे-धीरे टीम में जगह बनाने में कामयाब हो रहे हैं। लेकिन भारतीय टीम के हर क्षेत्र में प्रतियोगिता बढ़ती जा रही हैं। जिसके लिए प्रसिध्द को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत हैं।

    प्रसिध्द इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों मैचों में भारत का हिस्सा थे, लेकिन वह अपनी शानदार छाप छोड़ने पर उतने सिध्द नहीं हो पाए। प्रसिध्द को वेस्टइंडीज दौरे में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होगा, क्योंकि अर्शदीप सिंह भी अब टीम में उनकी प्रतियोगिता बढ़ाने के लिए मौजूद हैं।

  • लीसेस्टशायर के खिलाफ वॉर्मअप गेम में भारत के खिलाफ खेल रहे हैं जसप्रीत बुमराह सहित 4 दिग्गज खिलाड़ी, जानिए उसकी वजह

    भारतीय टीम (INDIA) 1 जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। भारत इस वक्त टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं। टीम इस वक्त इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं और मैच के लिए अभ्यास करना भी शुरू कर चुकी हैं। 1 जुलाई को मेन मैच गेम से पहले भारत 23 जून से लीसेस्टशायर (LEICESTERSHIRE) के साथ चार दिवसीय वॉर्मअप गेम खेलने वाली हैं।

    वॉर्मअप गेम में भारत के खिलाफ खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इंग्लैंड (ENGLAND) का दौरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस दौरे के दौरान भारत पिछले साल कोरोना के कारण स्थगित टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच, 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगी। टेस्ट मैच 1 जुलाई से 5 जुलाई के बीच बर्मिंघम (BIRMINGHAM) में खेला जाएगा। भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच कर अभ्यास करना भी शुरू कर दिया हैं।

    भारत और इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई को टकराने से पहले लीसेस्टशायर (LEICESTERSHIRE) के साथ वॉर्मअप गेम खेलेगी। लीसेस्टशायर के खिलाफ वॉर्मअप गेम में भारत (INDIA) के 4 खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) , प्रसिध्द कृष्णा (PRASIDH KRISHNA), जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और ऋषभ पंत (RISHABH PANT) भारत के खिलाफ खेलते नजर आएंगे।

    लीसेस्यशायर की टीम ने सोशल मीडिया में आधिकारिक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी हैं। भारत के यह दमदार खिलाड़ी अब भारत के खिलाफ ही धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। यह चारों खिलाड़ी काऊंटी क्लब लीसेस्टशायर की टीम का हिस्सा होंगे। दोनों टीमों के बीच वॉर्मअप गेम में 13-13 खिलाड़ी टीम में शामिल रहेंगे।

    वॉर्मअप गेम में भारत और लीसेस्टसायर की टीम

    भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव।

    लिसेस्टरशायर टीम: सैम इवांस (कप्तान), रेहान अहमद, सैम बेट्स (विकेटकीपर), नैट बॉउली, विल डेविस, जोय इविसन, लुइस किम्बेर, अबि सकंदे, रोमन वॉकर, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।

Exit mobile version