Tag: पाक

  • IND vs PAK: पाकिस्तान के साथ वापस से दो हाथ करने रोहित शर्मा करेंगे 3 बड़े बदलाव, इन फिसड्डी खिलाड़ियों को देखना पड़ेगा बाहर का रास्ता

    IND vs PAK: पाकिस्तान के साथ वापस से दो हाथ करने रोहित शर्मा करेंगे 3 बड़े बदलाव, इन फिसड्डी खिलाड़ियों को देखना पड़ेगा बाहर का रास्ता

    रोहित शर्माः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 23 अक्टूबर को मेलबर्न के एमसीजी स्टेडियम (MCG STADIUM) में भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN)  आपस में दोपहर 1ः30 बजे से टकराती दिखेगी। भारतीय टीम ने अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप 2007 में जीता था तब से लेकर अब तक भारत एक भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई हैं, इस बार जब टीम इंडिया मैदान में उतरेगी तो पहले दिन से उनकी मंशा ट्रॉफी को जीतने की रहने वाली हैं।

    पहले आईसीसी टूर्नामेंट में भारत पाक पर दबदबा बनाकर रखती थी। लेकिन पिछले टी20 वर्ल्ड कप से सारी चीजें बदलती दिखी हैं जब पाकिस्तान ने भारत को 10 विकटों से शिकस्त दी थी। पाक ने हाल ही में हुए एशिया कप में भारत को 5 विकटों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था। लेकिन अब रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की टीम पलटवार करते हुए नजर आएगी। रोहित शर्मा वर्ल्ड कप से पहले आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका जैसी टीमों को हराकर नंबर-1 का ताज सजाए हुए हैं।

    साथ ही भारतीय खेमे में एक से बढकर एक मैच विनर खिलाड़ी हैं जो कभी भी मैच पलट सकते हैं। भारत और पाकिस्तान पिछली बार एशिया कप 2022 में टकराती हुई देखी थी। तब की प्लेइंग 11 और वर्ल्ड कप में खेलने वाले प्लेइंग 11 को लेकर रोहित शर्मा तीन बदलाव करते हुए नजर आएंगे, आइए आपको बताते हैं कि वो 3 बड़े बदलाव कौन से होंगे-

    1. ऋषभ पंत- दिनेश कार्तिक

    भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत (RISHABH PANT) टीम का लगातार हिस्सा बनते हुए नजर आ रहे हैं वह वनडे और टेस्ट में तो टीम के लिए योगदान दे रहे हैं लेकिन टी20 क्रिकेट में उनका बल्ला शांत ही हैं। एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के साथ पहले मुकाबले में ऋषभ पंत प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे, लेकिन पाक के साथ सुपर-4 मुकाबले में ऋषभ प्लेइंग 11 का हिस्सा बनते हुए नजर आए थे।

    ऋषभ अपने बल्ले से सिर्फ 14 रन बना पाए थे और खराब शॉर्ट खेलकर अपना विकेट गंवाते दिखे थे। दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) इस वक्त शानदार नजर आ रहे हैं, साऊथ अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में दिनेश कार्तिक का बल्ला अच्छा चलता हुआ नजर आया हैं। जिसके चलते प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा उन्हें जगह देते दिखाई देंगे। ऋषभ इस वक्त चोटिल भी हैं यह भी कारण रहेगा वह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनेंगे।

    2. दीपक हुड्डा- अक्षर पटेल

    दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) और अक्षर पटेल दोनों ही टी20 वर्ल्ड कप की टीम में भारत का हिस्सा हैं। अक्षर पटेल जिन्होने रविंद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट के तौर पर जगह बनाई हैं भारत के लिए खेलते हुए शानदार नजर आ रहे हैं। एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के साथ खेले गए सुपर-4 मुकाबले में दीपक हुड्डा प्लेइंग 11 का हिस्सा थे वह उस मैच में अच्छे तो नजर आ रहे थे लेकिन मात्र 16 रनों पर ही अपना विकेट गंवा बैठे।

    अक्षर पटेल (AXAR PATEL) हाल ही में हुए घरेलू टी20 सीरीजों में भारत के लिए पावरप्ले में भी गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं। साथ ही वह डेथ में भी ठीक-ठाक हैं अक्षर बल्ले से भी आक्रमक शॉर्ट खेलने के लिए माहिर हैं। जिसके चलते रोहित शर्मा दीपक की जगह पर अक्षर पर भरोसा दिखाते हुए नजर आएंगे।

    3. रवि बिश्नोई- मोहम्मद शमी

    भारतीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) एशिया कप 2022 में एक ही मैच खेलते हुए नजर आए थे और वह सुपर-4 का मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ था, इस मैच में रवि बिश्नोई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 गेंद में 8 रन ठोक डाले। साथ ही गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किए थे। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बिश्नोई भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं वह रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं।

    मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) जो जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट बनकर वर्ल्ड कप में उतरे हैं। मोहम्मद शमी ने एक साल बाद टी20 क्रिकेट भारत के लिए खेलते हुए दिखाई दिए। जिसमें उन्होने आस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्मअप में 1 ओवर डालते हुए ही 3 विकेट अपने नाम कर डालें। पाकिस्तान के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ओपनिंग मैच में कप्तान रोहित शर्मा मोहम्मद शमी के प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाते हुए नजर आएंगे।

  • पाकिस्तान के पूर्व अंपायर Asad Rauf का हुआ निधन, बीसीसीआई ने लगाया था बैन

    Umpire Asad Rauf Dies: पाक के पूर्व अंपायर असद रऊफ का बीते दिन लाहौर में निधन हो गया। 64 साल के रऊफ के भाई ताहिर ने इस बारे में जानकारी दी। रऊफ ने लंबे समय तक अंपायरिंग में अपना हाथ आजमाया। फिलहाल आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में आरोपी होने की वजह से उनका करियर खराब हो गया। उन पर बैन भी लग गया। जिसके बाद फिर उन्होंने अंपायरिंग से संन्यास ले लिया।

    ज्ञात हो कि ताहिर ने बताया है कि जब उनके भाई असद रऊफ अपनी दुकान बंद करके वापस आ रहे थे। तभी उनके सीने में कुछ दिक्कत होने लगी है। उनको तुरंत अस्पताल ले गया, जहां उनकी जान ना बचाई जा सकी। डॉक्टर ने बताया उनका निधन कार्डियक अटैक की वजह से पड़ा है।

    लगाया था बीसीसीआई ने बैन

    आईसीसी के एलीट अंपायर पैनल के सदस्य रऊफ रहे। वह दुनिया के टॉप अंपायर में से एक थे और यह सिलसिला करीब 7 साल तक चला। आईपीएल में मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग के नाम आने की वजह से उनका करियर खराब हो गया। साल 2016 में रऊफ को बीसीसीआई ने भ्रष्टाचार का आरोपी बताया। रऊफ को 5 साल के लिए बैन कर दिया। पाक अंपायर को मुंबई पुलिस ने साल 2013 में आईपीएल सट्टेबाजी कांड में आरोपी बताया।

    रऊफ का करियर

    इंटरनेशनल क्रिकेट के कुल 231 मुकाबलों में रऊफ ने अंपायरिंग की,जिसमें उन्होंने 64टेस्ट, 28 टी20 और 139 वनडे मुकाबले में अपना काम किया। साल 2013 में उन्होंने सभी तरह के मैचों में अंपायरिंग के संन्यास लिया। अपने करियर में वो लाहौर, नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान, पाकिस्तान रेलवे, पाकिस्तान यूनिवर्सिटी के लिए खेले। इसके बाद में उन्होंने एक दुकान खोल ली ।

    Read More-5 खिलाड़ी जिन्होंने टेस्ट में प्रर्दापण करने के लिए किया था बहुत लंबा इंतजार, खेल चुके थे 90 से ज्यादा वनडे मैच !

  • Asia Cup 2022: रोहित और द्रविड़ के सामने खड़ी हुई मुसीबत, दो मैच, दो ओवर और एक जैसा हाल…

    Asia Cup: भारतीय टीम को अब ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी आशा किसी को भी नही थी। टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम अलग ही फॉर्म में नजर आ रही थी, पर भारतीय टीम के दावेदार के तौर पर एशिया कप में पहुंची थी और शुरुआत भी काफी मजेदार की थी, लेकिन अचानक अब उसका फाइनल मुकाबले में पहुंचना कठिन लग रहा है। पाक के बाद टीम को अब श्रीलंका से भी हार का सामना करना पड़ रहा है। भारत की हार में उन दो ओवरों की मुख्य भूमिका है, जिनको सबसे मुख्य माना जाता है।

    लगातार 2 बार हार

    बीते रविवार 4 सितंबर को रोहित शर्मा की कैप्टेंसी में भारतीय टीम को पाक ने 5 विकेट से मात दी है। इसके बाद बीते मंगलवार को भारत को श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। तकरीबन 10 माह के बाद भारतीय टीम पहली बार 2 टी20 मैच हारी। संयोग से पिछले बार भी कुछ ऐसा दुबई में हुआ था। इन दोनों मैच में पहले बल्लेबाजी के बाद भारतीय टीम हारी. वो टी20 वर्ल्ड कप 2021 में था और इस एशिया कप 2022.

    2-2 के स्कोर में वहीं हाल

    बीते साल उस हार का सबसे बड़ा कारण भारत की बेकार बल्लेबाजी थी. इसी तरह इस बार भी बल्लेबाजी को कोसा जा सकता है। पर बैटिंग के अतिरिक्त बहुत सी दिक्कतें आई है. ये बड़ी समस्या 19वां ओवर. टी 20 क्रिकेट में (ODI में भी) किसी स्कोर के सेव करते हुए 19वें ओवर को सबसे मुख्य माना जाता है. यदि 19वां ओवर बढ़िया निकलता है, तो 20वें ओवर में वहां की स्थिति कुछ अच्छी हो सकती है, पर लगातार दो मैचों में भारत ने ये गलती कर दी।

    भुवनेश्वर से हुई चूक

    ये दोनो ही मैच एक टाइम में काफी समानता थी और सबसे अधिक दुख इस समानता की वजह से ही है। दोनों मैचों के19वें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा ने अनुभवी और सबसे धारदार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से करवाए। पर बीते कुछ महीनों में डेथ ओवर्स में भुवनेश्वर बड़े हथियार साबित हुए थे, पर दबाव वाले मैच में दोनों ही बार वो मात खा गए। 20वां ओवर युवा पेसर अर्शदीप ने भुवनेश्वर की तुलना में कराया और दोनों बार 7-7 रन बनाने में उन्होंने हैरान कर दिया। ये सवाल हो रहा है कि इस बार क्या कप्तान ने अर्शदीप को ये जिम्मेदारी न देकर गलती की?

    इसे भी पढ़ें-PAK vs AFG: पाकिस्तान को हरा कर अफगानिस्तान रच देगी इतिहास? प्लेइंग-XI में कप्तान नबी कराएँगे इस खिलाडी की दोबारा एंट्री

  • IND vs PAK: विराट कोहली को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, कुछ इस तरह दिखेंगे पूर्व कप्तान

    Asia Cup 2022, IND vs PAK: आज शाम 7:30 बजे भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक दूसरे के आमने सामने आने वाली है। यानी कि कुछ समय बाद ही चिर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान के साथ एशिया कप 2022 की दूसरी लड़ाई लड़ेगी, लेकिन टीम इंडिया के बीते 4 में बहुत कुछ बदल गया है।

    भारतीय टीम के ऑलराउंडर और पिछले मैच के टॉप स्कोरर रहे रविंद्र जडेजा को चोट लग गई, जिसकी वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। तो वहीं केएल राहुल के बल्लेबाजी में निराश करने के बाद अब सलामी बल्लेबाजी की स्थिति भी काफी बिगड़ती दिखाई दे रही है।

    क्या है विराट कोहली की स्थिति?

    भारतीय क्रिकेट टीम इस तरह नए नए प्रयोग कर रही है। कप्तान से लेकर बल्लेबाजी आर्डर में भी नए प्रयोग हो रहे हैं। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि टीम इंडिया को कहीं यह बदलाव नुकसान ना पहुंचा दें। फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कुछ घंटे बाद ही शुरू होने वाला है।

    एक और एक मैच में जहां टीम इंडिया को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही डिपार्टमेंट में बहुत अच्छा काम करना है, तो वहीं एक सवाल यह भी खड़ा होता है कि विराट कोहली इस मैच के बीच गेंदबाजी भी कर पाएंगे।

    असल में भारतीय टीम के हांगकांग के खिलाफ मैच के 17 ओवर को जब विराट कोहली डालने के लिए बाहर आए तब उनके हाथ में गेंद थी तब वह कुछ मुस्कुरा भी रहे थे। विराट कोहली ने 1 ओवर में 6 रन खर्च किए थे जडेजा के ना होने में क्या विराट कोहली एक बार फिर से ऐसा करेंगे? यह सवाल सबसे बड़ा सामने आ रहा है।

    पाक का हांगकांग के खिलाफ गेंदबाजी हिट

    भारतीय गेंदबाज अब आपने फॉर्म में वापस लौट आए हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि हांगकांग और पाक के मैच के बीच पाक गेंदबाजी ने एक भी बल्लेबाजी को दोहरे अंक तक इसको नहीं बनाने दिया, तो वहीं हांगकांग टीम इंडिया के खिलाफ दो ही विकेट खोकर 152 रन तक ही जा पहुंचा। जिसके बाद टीम इंडिया के 40 रनों से जीत हुई थी।

    इसे भी पढ़ें-IND vs PAK: रविवार को फ़िर से भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, दोनों टीमों के बीच क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें मौसम रिपोर्ट

Exit mobile version