Tag: नीना गुप्ता

  • विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा गुप्ता की ने इस भारतीय से की शादी, बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता को दे चुके हैं धोखा

    विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा गुप्ता की ने इस भारतीय से की शादी, बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता को दे चुके हैं धोखा

    वेस्टइंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स अपनी बेटी मसाबा गुप्ता की शादी में भारत आए। मसाबा गुप्ता नीना और विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। मसाबा पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। फोटो में वह पिता के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।

    शादी का फोटो हो रहा वायरल

    विवियन रिचर्ड्स अपनी बेटी की शादी में भारत आए और फोटो भी खिचवाया है। परिवार का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो में नीना गुप्ता, विवियन रिचर्ड्स, मसाबा गुप्ता और मसाबा के पति एक्टर सत्यदीप मिश्रा भी नजर आ रहे हैं। मसाबा गुप्ता 33 साल की हैं। ये उनकी दूसरी शादी है। मसाबा ने पहली शादी पहली शादी 2015 में फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंतेना से हुई थी। 4 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।

    इस फोटो में नीना गुप्ता ने लाइट येलो साड़ी वियर की है। वहीं विवियन रिचर्ड्स ने येलो शर्ट के साथ डार्क ग्रीन पेंट पहना है। दुल्हन मसाबा का पिंक लंहगा काफी जम रहा है। वहीं, सत्यदीप मिश्रा ने पीच कलर की शेरवानी पहन रखी है। फोटो पर कई बड़े सेलेब्स ने बधाई दी है।

     

    कब शुरू हुई थी क्रिकेटर की लव स्टोरी

    नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड की लव स्टोरी 1980 के दशक के अंत में शुरू हुई थी। तब वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम कप्तान विवियन रिचर्ड के नेतृत्व वाली एक सीरीज के लिए भारत आए थे और काफी फेमस हो गए थे। आपको बता दें कि उस समय विवियन शादीशुदा थे, लेकिन पत्नी से अलग हो चुके थे। मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि नीना की विवियन से मुंबई में एक पार्टी में मुलाकात हुई थी और भले ही दोनों के बीच कुछ भी सामान्य नहीं था, फिर भी वह प्यार में पड़ गईं। इसके बाद नीना प्रेग्नेंट हो गई। लेकिन इस बेनाम रिश्ते के बाद भी उन्होंने अपने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया।

    कौन हैं विवियन रिचर्ड्स

    वेस्टइंडीज प्लेयर विवियन टीम के बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने टीम के लिए अपना आखिरी वनडे मैच 1991 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। विवियन की पत्नी का नाम मरियम है। उनसे विवियन के दो बच्चे हैं जिनका नाम मातारा रिचर्ड्स जो इस वक्त टोरंटो, कनाडा में हैं। दूसरा बच्चा माली रिचर्ड्स, जो वेस्टइंडीज के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेटर हैं। हालांकि विवियन अपनी पत्नी से अलग हो गए थे। रिचर्ड्स को टीम के सबसे महान बल्लेबाज भी माना जाता है।

  • नीना गुप्ता ने अपने विवियन रिचर्ड्स के बीच रिश्ते को लेकर अब किया बड़ा खुलासा, कहा ‘प्यार में हो गई थी अंधी’

    बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपने करियर में बहुत उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने एक से एक किरदार निभाए हैं. अभिनेत्री नीना ने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी ऊंच नीच देखी है. उनकी जिंदगी का एक ऐसा पहलू भी रहा है जिसके बारे में बात करने से उन्हें हमेशा कतराते हुए देखा गया है, मगर हाल में उन्होंने अपने मूवी प्रमोशन के दौरान अपने निजी जीवन और अपनी बेटी मसाबा को लेकर एक एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए बड़ा बयान दिया.

    नीना गुप्ता ने साझा किया पुराना किस्सा

    बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने हाल में अपने एक मूवी प्रमोशन के दौरान अपनी जिंदगी के इस पहलू के बारे में बात किया जिसके बारे में बात करने से उन्हें हमेशा कतराते देखा गया है. नीना गुप्ता उन लोगों में से हैं जिन्होंने हमेशा अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पे अपनी मर्जी के मुताबिक किया है. लेकिन लंबे समय पहले उन्होंने प्यार में मिले धोखे के बाद काफी उतार चढ़ाव झेले है. उन्होंने बिना शादी के एक बेटी को जन्म दिया और दुनिया वालों के बीच रहते हुए उसे पाला पोसा. नीना ने इस इंटरव्यू के दौरान अपने और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात करी और कहा,

    “मैं खुशी से बहुत गदगद नहीं थी. मैं खुश थी क्योंकि मैं उससे प्यार करती थी. मैंने उसे फोन किया और उससे पूछा कि अगर तुम्हें ये बच्चा नहीं चाहिए तो मैं आगे नहीं बढ़ूंगी. उन्होंने कहा, ‘नहीं नहीं, मैं आपके लिए इस बच्चे को जन्म देना पसंद करूंगा.”

    “सभी ने मुझसे कहा की नहीं, नहीं, नहीं, तुम इसे अकेले कैसे कर सकती हो?’ क्योंकि वो पहले से ही शादीशुदा था और मैं उससे शादी नहीं कर सकती थी और वहां रहने के लिए एंटीगुआ नहीं जा सकती थी. लेकिन क्या होता है जवानी में हम अंधे हो जाते हैं. जब आप प्यार में होते हैं, तो आप किसी की नहीं सुनते. कोई भी बच्चा अपने माता-पिता की बात नहीं सुनेगा और मैं भी ऐसा ही बच्चा थी.”

    कैसे हुई थी दोनो की मुलाकात

    बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स की मुलाकात जयपुर में हुई थी. नीना खान फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मौजूद थी और विवियन भी उस दौरान जयपुर में ही थे. दोनो को उस दौरान जयपुर की क्वीन ने डिनर के लिए आमंत्रित किया था. यहीं दोनों की एक दूसरे से पहली बार मुलाकात हुई थी. इसके बाद दोनो का रिश्ता बढ़ा और दोनो की एक बेटी ने जन्म लिया, उनकी बेटी का नाम मसाबा है. मसाबा एक फैशन डिजाइनर हैं. नीना गुप्ता ने इस बारे में बात करते हुए कहा,

    “हम (विवियन और नीना) कभी संपर्क में थे, कभी नहीं. लेकिन मैंने उसे (मसाबा को) सब कुछ खुलकर बता दिया. बच्चे को सच बताना जरूरी है नहीं तो वो इसे कहीं और से खोज लेगा. इसलिए, उसे बताना और उसे इस माहौल के अनुकूल होने देना बेहतर था.”

    आपको बता दें नीना फिलहाल शादी शुदा हैं, उनके पति का नाम विवेक मेहरा है और वो एक चार्टेड अकाउंटेंट हैं. दोनो 2008 में शादी के बंधन में बंधे थे.

  • ओटीटी प्लेटफार्म पर काम करते ही जागी इन 5 स्टार्स की सोयी किस्मत, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

    बॉलीवुड इंडस्ट्री में की ऐसे स्टार्स है जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत जीरो से की लेकिन आज वो एक जाना-माना नाम बन गए है. वहीं कुछ स्टार्स ऐसे भी रहे है जिन्होए अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड (BOLLYWOOD ) से तो की लेकिन काफी मेहनत के बाद उनको वो सफलता हासिल नहीं हो पाई जो वो चाहते थे. फिर उन्होंने ओटीटी प्लेटफार्म का सहारा लिया और वहां आते ही उनकी सोयी किस्मत जाग गई.

    अब वो ओटीटी प्लेटफार्म के साथ साथ बॉलीवुड पर भी राज़ कर रहे है. आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएँगे जिनकी ओटीटी पर आते ही किस्मत चमक गई.आइये जानते है..

     नीना गुप्ता

    इस लिस्ट में पहले नंबर पर मशहूर टीवी, बॉलीवुड और ओटीटी एक्ट्रेस नीना गुप्ता. बता दें इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर  की शुरूआत ‘ये नजदीकियां’ से की थी.इस समय वो काफी ज्यादा यंग थी.  इसके बाद नीना ने कई फिल्मों और टीवी सीरियलो में काम. अभी ओटीटी पर आई’ पंचायत’ वेब सीरीज से उनको काफी लोकप्रियता मिली है. साथ ही उनकी बॉलीवुड फिल्म बधाई हो भी काफी हिट हुई थी.  एक्ट्रेस ने इस फिल्म में एक बड़ी उम्र की प्रेग्नेंट औरत का किरदार निभाया था. लोगो को ये फिल्म बहुत जयादा पसंद आई थी.

    पंकज त्रिपाठी

    इस लिस्ट कालीन भईया के नाम से पॉपुलर पंकज त्रिपाठी का नाम भी शामिल है. इन्होंने बॉलीवुड मूवी ‘रन’ में एक छोटे से रोल से अपने फ़िल्मी करियर को शुरू किया था. इस फिल्म में लोगो ने इनके किरदार को काफी पसंद किया था. इसके बाद इन्होंने कई छोटे-बड़े किरदारों को निभाया , लेकिन एक्टर को वो ख्याति हासिल नहीं हुई जिसके वो हक़दार थे. आपको बता दें ओटीटी प्लेटफार्म पर आई मिर्जापुर वेब सीरीज में उनके कालीन भईया के किरदार को लोगो ने बहुत ज्यादा पसंद किया और एक्टर रातों-रात मशहूर हो गए.

    शोभिता धुलिपाला

    अब बारी है ओटीटी प्लेटफार्म की बेहतरीन एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला की. एक्ट्रेस ने साल 2016 में रिलीज फिल्म रमन राघव 2.0 से अपने फ़िल्मी करियर को शुरू किया था. बता दें एक्ट्रेस ने कई शानदार वेब सीरीज में काम किया है. अभी हाल ही वो साउथ इंडियन फिल्म ‘मेजर’ में भी अभिनय करती दिखाई दी थी. ओटीटी प्लेटफार्म से इस एक्ट्रेस को काफी ख्याति मिली है.

    दिव्येंदु

    इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है मन्ना भईया के नाम से मशहूर  ओटीटी प्लेटफार्म एक्टर दिव्येंदु की. आपको बता दें दिव्येंदु ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म ‘आजा नचले’ 2007 में एक छोटे से रोल से की थी. उसके बाद उन्होंने काफी काम किया, लेकिन उनको वो पहचान हासिल नहीं हुई. दिव्येंदु ने पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर में मुन्ना भईया के किरदार को निभा कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

     शेफाली शाह

    इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर है एक्ट्रेस शेफाली शाह. आपको बता दें इन्होंने ‘रंगीला’  फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था. जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन कोई इनको कोई खास सफलता नहीं मिली. आपको बता दें ओटीटी प्लेटफार्म पर आई शेफाली की ‘दिल्ली क्राइम’ वेब सीरीज काफी चर्चा में रही थी. एक्ट्रेस अभी हाल ही आई फिल्म जलसा में दिखाई दी थी.

  • बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेसस ने अपने जीवन के 40 साल बिताने के बाद की शादी, जानिए उन अभिनेत्रियों के नाम

    बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार्स की शादियों की ख़बरें काफी ज्यादा चर्चा में रहती है. अभी हाल ही में कई सारे सितारें शादी के बंधन में बंधे है. कुछ स्टार्स जहां कम उम्र ही शादी कर लेते है, तो वहीँ कुछ स्टार्स ज्यादा उम्र में शादी करते है. अभी हाल ही में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन गौतम के साथ शादी की है. आपको बता दें 40 साल की कनिका कपूर की यह दूसरी शादी हैं. कनिका कपूर की पहली शादी 18 साल में ही हो गई थी , लेकिन बाद में उन्होंने तलाक ले लिया था.

    हमारे बॉलीवुड में ऐसी कई सारी एक्ट्रेसस है, जिन्होंने अपनी उम्र के 40 साल बाद शादी की. आज हम आपको ऐसी ही 5 एक्ट्रेस के बारें बताएँगे, जिन्होंने अपनी जिंदगी के 40 साल बिता लेने के बाद शादी की.

    फराह खान(FARAH KHAN)

    इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और प्रोडयूसर फराह खान. बॉलीवुड में फराह नें काफी समय तक एक कोरियोग्राफर के रूप में काम किया. बाद में वह फिल्मों का निर्देशन करने लगी. इन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है. आपको बता दें फराह खान ने साल 2004 में शिरीष कुंदर से शादी रचाई थी. फराह और शिरीष की पहली मुलाकात फिल्म  ‘मैं हूँ ना’ के सेट पर ही हुई थी. इसी बीच दोनों में प्यार हो गया और कुछ सालों तक डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए.

    (more…)

Exit mobile version