Tag: दीपक चाहर

  • ASIA CUP 2022: बीमार आवेश खान को दीपक चाहर ने एशिया कप में किया रिप्लेस, क्या बन पाएंगे भारत के लिए विजेता?

    ASIA CUP 2022: बीमार आवेश खान को दीपक चाहर ने एशिया कप में किया रिप्लेस, क्या बन पाएंगे भारत के लिए विजेता?

    दीपक चाहरः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) में भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  ग्रुप स्टेज मुकाबलों में शानदार नजर आई थी। लेकिन सुपर-4 में पहुंचते ही टीम ने जीत की लय खो दी। पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाफ 5 विकेट की हार ने भारत के लिए मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ा दी हैं। भारत को एशिया कप में झटका रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA)  के बाहर होने पर लगा था। उसके बाद तेज गेंदबाज आवेश खान (AVESH KHAN) की भी तबीयत खराब होने के वजह से वो खेलते हुए दिखाई नहीं दिए।

    अब आवेश खान भी एशिया कप 2022 से बाहर होकर भारतीय टीम को बड़ा झटका दे चुके हैं। अब खबर आ रही हैं कि भारतीय खिलाड़ी दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR)  ने आवेश खान को मेन टीम में रिप्लेस कर दिया हैं।

    दीपक चाहर ने आवेश खान को किया रिप्लेस

    भारतीय खिलाड़ी दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) इस पूरे एक साल में ज्यादा मुकाबले खेलते हुए नजर आए नहीं हैं। फरवरी में खेलने के बाद सीधा दीपक चाहर अगस्त 2022 में चोट से वापसी करने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए दिखे थे। इस दौरे में उनका पहला मुकाबला शानदार था। उसके बाद वह दूसरे मुकाबले में ड्राप हो गए और फिर तीसरे मुकाबले में वह काफी ज्यादा महंगे दिखे थे।

    लेकिन दीपक को एशिया कप 2022 की टीम में रिजर्व खिलाड़ी में जगह मिली थी। आवेश खान (AVESH KHAN) जो एशिया कप का हिस्सा थे लेकिन वो अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं। एशिया कप में उनका प्रदर्शन उतना शानदार नहीं हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले वह अपनी तबीयत के चलते बाहर हो गए थे।

    अब पीटीआई की खबर के अनुसार आवेश एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर दीपक चाहर को टीम में शामिल कर लिया गया हैं। दीपक चाहर अब तक 20 अंतराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में 26 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। आवेश की जगह टीम में दीपक एक नए वैरिएशन लेकर आ सकते हैं।

    एशिया कप 2022 में भारत की गेंदबाजी बन रही हैं परेशानी

    इस एशिया कप में भारत ने अपनी तेज गेंदबाजी और डेथ गेंदबाजी को बहुत ज्यादा मिस किया हैं। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल के बाहर रहने से टीम को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा हैं। भुवनेश्वर कुमार टीम में अपना काम करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अनुभवी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी से कोई मदद नहीं मिल पा रही हैं।

    चहल का अब तक टूर्नामेंट उतना अच्छा नहीं गया हैं। चहल पूरे टूर्नामेंट में अब तक काफी ज्यादा महंगे साबित हुए हैं। अब तक उन्होंने सिर्फ एक विकेट अपने नाम किए हैं। किसी अनुभवी गेंदबाजी क्रम को बारतीय खेमे ने बहुत ज्यादा मिस किया हैं। दीपक अब टीम में जुड़े हैं तो भारतीय टीम की गेंदबाजी थोड़ी मजबूत आती नजर आ रही हैं।

  • स्टार खिलाड़ी दीपक चाहर ने किया अनोखा काम, एशिया कप में बिना एक भी मैच खेले जीत लिया फैंस का दिल

    दीपक चाहर: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने अपने एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) की शुरुआत बेहद धमाकेदार की है। टीम इंडिया (Team India) ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और हांगकांग दोनों टीमों को हरा कर अब सुपर 4 में अपनी जगह कन्फर्म कर ली है। लेकिन यहाँ ख़ास बात है कि टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने एशिया कप 2022 में बिना खेले ही करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया है। क्या है पूरा मामला आइये जानते है।

    दीपक चाहर ने जीता करोड़ों फैंस का दिल

    आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर (Deepak Chahar) बतौर स्टैंडबाई प्लेयर के रूप में एशिया कप 2022 के लिए टीम के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि मुख्य 15 में जगह बनाना और एशिया कप में उनका खेलना लगभग नामुमकिन है। क्योंकि दीपक को टीम में तभी शामिल किया जाएगा जब कोई खिलाड़ी मुख्य दल में से चोटिल हो जाएगा।

    ऐसे में यह स्टार खिलाड़ी यूएई में ही जमकर अभ्यास कर रहा है। वहीं नवभारत टाइम्स की ओर से साझा किए गए दीपक चाहर (Deepak Chahar) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए नज़र आ रहे हैं। बता दें कि वीडियो में जिन बच्चों को दीपक ऑटोग्राफ दे रहे थे वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बहुत बड़े फैन हैं।

    दरअसल दीपक के दो नन्हें मासूम फैन दीपक चाहर (Deepak Chahar) से मिलने एक प्रैक्टिस मैच के दौरान मैदान में पहुंच गए और वह सिर्फ दीपक से ही मिलने आए थे। काफी समय के बाद दीपक ने अपने फैंस की ख्वाहिश को पूरा किया और उनसे मिले। इतना ही नहीं बल्कि दीपक ने दोनों बहन-भाई को उनकी एक कॉपी पर उनके नाम के साथ ऑटोग्राफ भी दिया। दीपक का यह अंदाज़ फैंस को काफी ज़्यादा पसंद आ रहा है।

    ज़िम्बाब्वे दौरे पर की शानदार वापसी

    चोटिल होने की वजह से दीपक चाहर (Deepak Chahar) काफी लंबे समय से खेल से दूर चल रहे थे। उन्हें इंजरी के चलते आईपीएल 2022 (IPL) भी मिस करना पड़ा था। हालांकि भारत के ज़िम्बाब्वे दौरे से पहले दीपक पूरी तरह से फिट हो गए थे। जिसके चलते चयनकर्ताओं ने खिलाड़ी को वापसी करने के लिए ज़िम्बाब्वे दौरे पर मौका दिया।

    इसके साथ ही दीपक भी सबकी उम्मीदों पर खरे उतरे और इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दमदार वापसी की। चाहर ने अपनी स्विंग गेंदबाज़ी से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे श्रृंखला में 20.40 की औसत से गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट हासिल किए थे।

  • ASIA CUP 2022: जिम्बाब्वे दौरे के बाद इस खिलाड़ी के हाथ लगी बड़ी निराशा, अच्छा प्रदर्शन कर कटा सकता था एशिया कप का टिकट

    दीपक चाहरः भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आ रही थी, कल 22 अगस्त को सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा था, जिसे भारत ने 13 रन से जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया। भारतीय टीम द्वारा पूरे दौरे के दौरान कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला हैं, खासकर भारतीय गेंदबाजों द्वारा तीनों मैच जीतने में सबसे ज्यादा भूमिका हमारे भारतीय गेंदबाजों की ही रही हैं। एक खिलाड़ी ऐसा हैं जिसने शुरूआत तो अच्छी की, लेकिन इस दौरे के बाद भी उनके हाथ निराशा ही लगी हैं। आइए आपको उस खिलाड़ी के बारे में बताते हैं-

    शानदार वापसी के बाद भी दीपक चाहर ने किया काफी निराश

    दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR)  इस साल की शुरूआत में फरवरी 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलते दिखाई दिए थे। फिर दीपक चाहर ने चोट के ही चलते आईपीएल 2022 और भारत के हर दौरो को मिस किया हैं। दीपक जिम्बाब्वे दौरे से भारतीय टीम में वापसी की वह सीरीज के पहले मैच का हिस्सा थे। जिम्बाब्वे (ZIMBABVE)  के खिलाफ पहले वनडे मैच में दीपक ने अपने धमाकेदार वापसी का नजारा दिखा दिया हैं।

     

    दीपक ने 7 ओवर में 3.86 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 27 रन दिए और 3 विकेट अपने नाम किए। दीपक को पहले वनडे मैच के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। लेकिन दीपक को दूसरे मैच का हिस्सा नहीं बनाया गया। वह आखिरी मैच में खेलते हुए नजर आए जिसमें दीपक ने काफी ज्यादा निराश किया। दीपक ने 10 ओवर में 7.50 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए मात्र 2 विकेट हासिल किए।

    दीपक एशिया कप 2022 में बना सकते थे जगह

    दीपक ने पूरे 6 महीने तक कोई मुकाबले नहीं खेले हैं। जिम्बाब्वे दौरे से उन्होने वापसी की हैं। दीपक चाहर की मैदान से दूरी उन्हें एशिया कप 2022 के भारतीय टीम में जगह नहीं दिला पाई। दीपक चाहर को मैनेजमेंट ने अक्षर पटेल (AXAR PATEL) और श्रेय़स अय्यर (SHREYAS IYER) के साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। बीसीसीआई के चयनकर्ता में से एक सदस्य ने कहा था कि-

    “आप दीपक को सीधे एशिया कप के लिए नहीं चुन सकते हैं। जब वह चोट से वापसी कर रहे हो तो हमारे पास टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ी को बदलने का विकल्प हैं। दीपक के पास जिम्बाब्वे में मौका होगा। यदि वह अच्छा करते हैं तो हम जरूर इस पर विचार करेंगे।”

    हमने इस बात की जानकारी पहले ही दी थी कि अगर दीपक जिम्बाब्वे दौरे में अच्छा करें तो वह मेन टीम में जगह बना सकते थे। लेकिन आखिरी मैच में उनका प्रदर्शन देख अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा हैं।

  • Indian Team के इस खिलाड़ी ने जिंबाब्वे के खिलाफ किया बेहद ही घटिया प्रदर्शन, दिया जा सकता था एशिया कप में मौका

    भारतीय टीम (Indian Team) जिंबाब्वे दौरे पर गई हुई थी जहां पर भारतीय टीम ने जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली है। जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिंबाब्वे के खिलाफ 3-0 सीरीज जीत ली है। इस दौरान भारतीय टीम के धुरंधर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को एक बेहतरीन जीत दिलाई। वही वनडे सीरीज का आखिरी मैच 22 अगस्त दिन सोमवार को खेला गया है। जिसमें भारतीय टीम ने 13 रनों से शानदार जीत हासिल की है।

    इस दौरान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया है तो वहीं ईशान किशन ने भी हाफ सेंचुरी मारी है। लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ी ने जिंबाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में बेहद ही घटिया प्रदर्शन किया है। जबकि एशिया कप 27 अगस्त से खेला जाएगा। एशिया कप में किस खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता था लेकिन इसके घटिया प्रदर्शन के चलते उसने अपने मौके को गंवा दिया।

    इस खिलाड़ी ने किया बेहद ही घटिया प्रदर्शन

    भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं इन्हीं में से एक दीपक चहर का भी नाम आता है। दीपक चाहर ने वनडे सीरीज के पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन आखिरी मैच में दीपक चाहर ने जिंबाब्वे के खिलाफ बेहद ही घटिया प्रदर्शन किया है। उनके लिए एशिया कप में खेलने के सभी दरवाजे बंद हो चुके हैं।

    उन्हें एशिया कप में खेलने का मौका दिया जा सकता था लेकिन यह मौका उन्होंने गंवा दिया। कुछ दिन पहले बीसीसीआई ने बड़ा बयान जारी किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि आने वाले दिनों में अगर वह बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें एशिया कप में खेलने का मौका दिया जा सकता है।

    सेलेक्शन कमिटी ने दिया था बड़ा बयान

    दीपक चाहर काफी दिनों से बाहर चल रहे थे। काफी दिनों बाद दीपक चाहर की टीम इंडिया में एंट्री हुई थी ‌। लेकिन दीपक चाहर ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया जिसके चलते अब यह मौका उनके हाथ से चला गया है। कुछ दिन पहले दीपक सलेक्शन कमिटी ने बड़ा बयान जारी किया था। सेलेक्शन कमेटी ने कहा था कि,

    ‘जाहिर है आप दीपक चाहर को सीधे एशिया कप के लिए नहीं चल सकते हैं जब वह चोट से वापस कर रहे हो तो। हमारे पास टूर्नामेंट खेलने से पहले खिलाड़ी को बदलने का विकल्प है। दीपक को जिंबाब्वे के खिलाफ मौका दिया जाएगा यदि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया तो उन्हें एशिया कप में खिलाने का जरूर विचार किया जाएगा।

    Read More-जीत के बाद Indian Team ने मनाया जश्न, धवन-गिल ने डांस करते हुए ईशान की कर दी धुनाई, वीडियो वायरल

  • जीत के बाद Indian Team ने मनाया जश्न, धवन-गिल ने डांस करते हुए ईशान की कर दी धुनाई, वीडियो वायरल

    भारतीय टीम (Indian Team) इन दिनों जिंबाब्वे दौरे पर गई हुई थी। जहां पर भारतीय टीम जिंबाब्वे के खिलाफ़ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही थी। जिस का आखिरी मैच सोमवार 22 अगस्त को खेला गया है। वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 13 रनों से जीत हासिल की और सीरीज को क्लीन स्वीप कर दिया। भारतीय टीम के हर खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

    ईशान किशन से लेकर दीपक चाहर, शिखर धवन, शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों ने धमाल मचा दिया है। हरारे में हुए इस मुकाबले में भारत ने13 रनों की शानदार जीत हासिल की। उसके बाद भारती खिलाड़ियों ने जश्न मनाने का भी मौका नहीं छोड़ा सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन ने ड्रेसिंग रूम के अंदर से टीम इंडिया के जश्न का वीडियो वायरल किया है।

    टीम इंडिया ने किया जमकर डांस

    भारतीय टीम कि जब नैया फंसी थी तो शुभमन गिल ने सिकंदर बनकर 130 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वही भारतीय टीम ने जब बेहतरीन जीत हासिल कर ली और सीरीज को क्लीन स्वीप कर दिया उसके बाद सभी खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में जश्न मनाया। जिसका वीडियो खुद शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

    इस वीडियो में सांप देखा जा सकता है कि मशहूर पंजाबी गाने ‘काला चश्मा’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं ‌ और इसमें ईशान किशन की खिलाड़ियों ने हंसी- हंसी में खूब धुनाई की है। जिसका वीडियो इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है शुभमन गिल ने जमकर डांस किया है।

    शुभमन गिल ने किया शानदार प्रदर्शन

    भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी शुभमन गिल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं शुभमन गिल ने जिंबाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन पारी खेली है। शुभ्मन गिल ने 9वां वनडे मैच खेला जिसमें उन्होंन में अंतर्राष्ट्रीय करियर का पहला शतक जमाया है। शुभमन गिल ने 97 गेंदों में कुल 130 रनों की नाबाद पारी खेली है। वहीं उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया है इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के दौरे पर भी शानदार प्रदर्शन किया गया था। जिसमें भी उन्हें प्लेयर आफ द मैच का अवार्ड दिया गया था।

    Read More-महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ये 3 खिलाड़ी हुए टीम में शामिल लेकिन विराट की कप्तानी में बने मैचविनर

  • IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ पारी की पहली ही गेंद पर दीपक चाहर ने की मांकड़िंग, फिर भी आउट नहीं हुआ बल्लेबाज, जानें क्यों

    भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच खेले गए सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले (IND vs ZIM 3rd ODI) में भारत की गेंदबाजी के दौरान एक दिलचस्प नज़ारा फैन्स को देखने को मिला। तीसरे और आखिरी वनडे में मांकड़िंग रन आउट देखने को मिला, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि बल्लेबाज आउट नहीं हुआ।

    दरअसल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब में लगातार तीसरा टॉस जीतने के बाद भारत ने इस बार बल्लेबाजी चुनी। पहले बैटिंग करते हुए शुभमन गिल (Shubman Gill) के शतक के बूते स्कोरबोर्ड पर 289 रन टांगे। अब 290 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे टीम को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगता, लेकिन दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने खेल भावना का परिचय दिखाया।

    दीपक चाहर की दरियादिली

    जिम्बाब्वे की पारी की पहली गेंद फेंकते-फेंकते दीपक चाहर (Deepak Chahar) अचानक रूक गए। इधर नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े बल्लेबाज इनोसेंट काइया (Innocent Kaia) क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे। फिर क्या था चाहर ने गिल्लियां बिखेर दीं। कायदे से तो पहली ही गेंद पर मेजबानों को करारा झटका लगना चाहिए था, लेकिन चाहर ने कोई अपील नहीं की। शायद वह पहली चेतावनी देकर छोड़ना चाहते थे। वरना अंपायर को अंगुली उठाने में देर नहीं लगती।

     

    गौरतलब है कि, 3 मुकाबलों की इस वनडे सीरीज में भारत ने दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया था। अब भारत की नजरें इस सीरीज के तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर बनी हैं। वहीं इस सीरीज के पहले मुकाबले में दीपक चाहर की तरफ से बेहरतीन प्रदर्शन देखने को मिला था। उन्होंने 7 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। जबकि दूसरे वनडे में दीपक नहीं खेले।

    यहाँ देखें वीडियो

    भारत ने 13 रनों से जीता आखिरी मैच, 3-0 से सीरीज की अपने नाम

    अंत में जिम्बाब्वे बनाम भारत आखिरी मुकाबले की बात की जाए तो, लगातार तीसरी बार टॉस अपने नाम करने के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल(130)की आकर्षक शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 289 रन बनाए, लिहाजा मेजबानों को 290 रनों का लक्ष्य मिला। जिसका पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने सिकंदर रजा(115) की अविश्वसनीय पारी के बूते 276 रन बनाए, लिहाजा भारत ने 13 रनों से मैच जीत लिया।

  • IND vs ZIM: दीपक चाहर को मैदान पर वापस देख दीवानी हुई महिला फैंस, किसी तरह बचकर निकले वहां से तेज गेंदबाज

    लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने धमाकेदार अंदाज में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है। दीपक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले के जरिए टीम इंडिया में वापसी की। वहीं, टीम इंडिया के इस गेंदबाज को लंबे समय के बाद क्रिकेट मैदान पर देख फैंस तो फैंस जिम्बाब्वे की लड़कियां भी खुशी से झूम उठीं। इतना ही नहीं लड़कियों ने गुरूवार को खेले गए मुकाबले के बाद इस तेज गेंदबाज का पीछा ही नहीं छोड़ा।

    महिला फैंस के साथ दीपक ने ली तस्वीरें

    ज़िम्बाव्वे और भारत (ZIM vs IND) के बीच खेले गए पहले वनडे मैच को टीम इंडिया ने 10 विकेट से अपने नाम। मैच खत्म होने के बाद दीपक चाहर (Deepak Chahar) वहां मौजूद दर्शकों से मिल रहे थे, जिसमें महिला फैंस भी शामिल थीं। इस दौरान कुछ लड़कियों ने उन्हें घेर लिया। सभी लड़कियों ने इस तेज गेंदबाज के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई और जमकर सेल्फी भी ली। बता दें कि पहले वनडे में दीपक चाहर ने धमाकेदार वापसी करते हुए तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

    दीपक चाहर ने की शानदार वापसी

    चाहर बाएं क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद से बाहर थे। इसके बाद उन्हें पीठ में चोट लग गई, जिसके चलते उन्हें आईपीएल 2022 से बाहर होना पड़ा। उन्हें न तो वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का मौका मिला और न ही इंग्लैंड के खिलाफ।

    आईपीएल के बाद भारत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज में भी वह चोट के चलते खेल नहीं पाए। छह महीने क्रिकेट से दूर रहने के बाद उनकी वापसी जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मुकाबला खेलकर हुई। जहां उन्होंने टीम के लिए 7 ओवरों में 3 विकेट लिए। बता दें कि दीपक चाहर (Deepak Chahar) फिलहाल यूएई में 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए रिजर्व में शामिल हैं।

  • Deepak Chahar की बहन मालती चाहर ने नदी के किनारे कराया फोटोशूट, फोटो हो रही सोशल मीडिया पर वायरल

    भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar)आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर पिछले कई दिनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपने शानदार गेंदबाजी के दम पर आज पूरे विश्व में अपना बहुत बड़ा नाम बना लिया है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने जिंबाब्वे के खिलाफ पहले मुकाबले में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने टीम इंडिया में जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे मुकाबले में कई दिनों बाद वापसी की है।

    दीपक चाहर की बहन ने कराया नदी के किनारे फोटोशूट

    आपको बता दें कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की बहन का नाम मालती चाहर है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की बहन मालती चहर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जिस कारण दीपक चाहर की बहन मालती चाहर आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं।

    भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की बहन मालती चहर ने एक नदी के किनारे शानदार फोटो शूट कराया है। जिसके बाद मालती चहर की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मालती चहर की फोटो को लोग बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

    एक्टिंग की दुनिया में करने जा रही है एंट्री

    आपको बता दें कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की बहन मालती चहर एक सुपर मॉडल हैं। मालती चहर की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा है।

    मालती चहर के सोशल मीडिया पर 1 मिलियन फॉलोवर हैं। आपको बता दें कि मालती चहर अब एक्टिंग की दुनिया में भी एंट्री करने जा रही हैं। मालती चहर इश्क पशमीना फिल्म में एक्टिंग करते हुए नजर आ सकती हैं। मालती चहर की फिल्म 23 सितंबर को रिलीज की जाएगी।

    Read More-5 खिलाड़ी जो अपनी टीमों के लिए साबित हुए लकी, एक ने तो नहीं देखा है हार का चेहरा, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल

  • IND vs ZIM: चोट से जूझ रहे दीपक चाहर ने 6 महीने बाद की भारतीय टीम में वापसी, धमाकेदार प्रदर्शन से मनवाया अपना लोहा

    दीपक चाहरः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज 18 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स मैदान (HARARE SPORTS GROUND) में भारतीय समय दोपहर 12:45 बजे से खेला जा रहा था।  जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.3 ओवरों में 189 रन के स्कोर पर ऑलआऊट हो गयी थी। भारत ने यह मुकाबला शिखर धवन और शुभमन गिल की शानदार पारी के चलते 10 विकेट से जीत लिया हैं।

    भारतीय खिलाड़ी दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) जिन्होने 6 महीने बाद आज अपना पहला मुकाबला भारत के लिए खेला हैं। आज दीपक शानदार वापसी करते हुए अपने आप को वापस से स्थापित किया हैं।

    दीपक चाहर ने की भारतीय टीम में धमाकेदार वापसी

    दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR)  इस साल की शुरूआत में फरवरी 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलते दिखाई दिए थे। फिर दीपक चाहर ने चोट के ही चलते आईपीएल 2022 और भारत के हर दौरो को मिस किया हैं। दीपक जिम्बाब्वे दौरे  के लिए चुने गए दीपक की वापसी से सभी खुश नजर आ रहे थे। अब बस दीपक की शानदार वापसी को देखने के लिए सब बेताब थे।

    आज जिम्बाब्वे (ZIMBABVE)  के खिलाफ पहले वनडे मैच में दीपक ने अपने धमाकेदार वापसी का नजारा दिखा दिया हैं। दीपक ने आज 7 ओवर में 3.86 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 27 रन दिए और 3 विकेट अपने नाम किए। दीपक ने जिम्बाब्वे के टॉप ऑर्डर को अपना निशाना बनाते हुए शानदार खेल दिखाया। दीपक की शानदार वापसी देख भारतीय फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।

    एशिया कप 2022 में रिजर्व खिलाड़ी में दीपक ने बनाई हैं जगह

    दीपक चाहर इस साल आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रूपए में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) द्वारा खरीदे गए थे, लेकिन चोट के चलते वह आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। दीपक ने पूरे 6 महीने तक कोई मुकाबले नहीं खेले। दीपक चाहर की मेदान से दूरी उन्हें एशिया कप 2022 के भारतीय टीम में जगह नहीं दिला पाई। एशिया कप में भुवनेश्वर कुमार (BHUVI KUMAR) ही एक ऐसे तेज गेंदबाज नजर आ रहे हैं जो अनुभवी हैं।

    दीपक चाहर को मैनेजमेंट ने अक्षर पटेल (AXAR PATEL) और श्रेय़स अय्यर (SHREYAS IYER) के साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। दीपक चाहर की शानदार वापसी देख फैंस उन्हें टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP) में देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। उम्मीद रहेगी की दीपक मिले मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करें और विश्व कप में खेलते जरूर दिखाई दिए।

  • IND vs ZIM: दीपक चाहर की शानदार वापसी समेत इन 3 कारणों ने भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मैच में दिलाई शानदार जीत

    दीपक चाहरः भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  18 अगस्त से जिम्बाब्वे दौरा (ZIMBABVE TOUR) की शुरूआत कर चुकी हैं, जिसमें टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देगी। भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का पहला मैच आज 18 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स मैदान (HARARE SPORTS GROUND) में भारतीय समय दोपहर 12:45 बजे से खेला जा रहा था। भारतीय कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था।

    दीपक चाहर, अक्षर पटेल और प्रसिध्द कृष्णा की शानदार गेंदबाजी के चलते जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  189 रनों के स्कोर पर ऑलआऊट हो गयी थी। शिखर धवन और शुभमन गिल के शानदार अर्धशतकीय पारी के चलते भारत ने 10 विकटों की आसान जीत हासिल की हैं। आज भारत की शानदार जीत के तीन कारण रहे हैं, आइए आपको बताते हैं-

    1. दीपक चाहर की धमाकेदार वापसी

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आज जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) को पहले वनडे मैच में 40.3 ओवर पर 189 रन के स्कोर पर ऑलआऊट कर दिया था। आज भारतीय गेंदबाजों द्वारा शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) जिन्होंने आज काफी समय बाद भारतीय टीम में वापसी की हैं। आज दीपक चाहर ने वापसी करते ही अपना धमाकेदार अंदाज दिखाना शुरू कर दिया। जिम्बाब्वे जो शुरूआत में अच्छी नजर आ रही थी।

    दीपक चाहर ने विरोधी टीम को शुरूआती झटके दिए जिससे जिम्बाब्वे वापसी नहीं कर पायी। दीपक ने आज 7 ओवर में 3.86 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 27 रन दिए और 3 विकेट अपने नाम किए। दीपक ने जिम्बाब्वे के टॉप ऑर्डर को अपना निशाना बनाते हुए शानदार खेल दिखाया। दीपक ने आज भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई हैं। दीपक को आज के मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

    2. शिखर धवन और शुभमन गिल की शानदार साझेदारी

    आज शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और शुभमन गिल भारत के लिए पारी की शुरूआत करने उतरे थे। दोनों ही खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे में भी ओपनिंग करते हुए शानदार कमाल दिखाते हुए नजर आ चुके हैं। दोनों के बीच आज 192 रनों की शानदार साझेदारी हुई। शिखर धवन ने आज 113 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 81 रनों की पारी खेली।

    शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने 72 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 82 रनों की पारी खेली। दोनों की कमाल की साझेदारी से भारत ने 10 विकेट से मुकाबला जीता हैं। दोनों के बीच की यह साझेदारी जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ी 197 रनों की साझेदारी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की हैं।

    3. अक्षर पटेल की अटैकिंग गेंदबाजी

    अक्षर पटेल (AXAR PATEL) आज भारतीय टीम का स्पिन गेंदबाजी का क्रम संभालते हुए नजर आ रहे थे। आज अक्षर पटेल ने 7.4 ओवर में 3.20 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। अक्षर ने जिम्बाब्वे के कप्तान रेजिस चकाबवा (REGIS CHAKABVA) को 35 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा

    जिम्बाब्वे के कप्तान रन बनाते हुए नजर आ रहे थे, अगर वो क्रिज पर और समय बिताते तो भारत के पास आज 200 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हो सकता था। अक्षर पटेल ने आज जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 विकेट लेकर वनडे फॉर्मेट में अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए हैं।

Exit mobile version