हमारी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों के रीमेक बनाने का चलन तो काफी टाइम से चला आ रहा है. बॉलीवुड हो या हॉलीवुड या फिर साऊथ सिनेमा हर कोई एक दूसरे की फिल्मों का रीमेक बनाने में लगा हुआ है. वैसे तो अपने ये कई बार सुना होगा कि बॉलीवुड में एक के बाद एक साऊथ फिल्मों के रीमेक बनाएं जा रहे है, लेकिन शायद आप इस बात से अनजान होंगे कि साऊथ की भी ऐसी कई सारी मूवीज है, जो हमारे बॉलीवुड से कॉपी करके बनाई गयी है.
जिसमें कहानी तो वही रहती हैं, बस किरदारों को बदल दिया जाता है. आज हम आपको ऐसी ही 5 साऊथ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जो बॉलीवुड फिल्मों की कॉपी है.
3 इडियट्स /नानबन
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान(AMIR KHAN), आर माधवन(R. MADHWAN) और शरमन जोशी(SHARMAN JOSHI) की सुपरहिट फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ को शायद ही कभी कोई भूल पाएं. बता दें ये फिल्म साल 2009 में रिलीज़ हुई थी. इस बॉलीवुड फिल्म में इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 स्टूडेंट्स की कहानी को दिखाया गया है.
साथ ही इस फिल्म में स्टूडेंट्स की जिंदगी और शिक्षा प्रणाली को भी दर्शाया गया है. साल 2012 में इस फिल्म का तमिल रीमेक नानबन रिलीज़ हुआ. जिसमें अभिनेता सत्यराज ने मुख्य किरदार निभाया था. हिंदी फिल्म 3 इडियट्स को जहाँ लोगो ने काफी ज्यादा पसंद किया था वहीं इस फिल्म के साऊथ रीमेक को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था.
