Tag: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका

  • IND vs SL: मैन ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव ने इन्हें दिया अपनी शानदार सफलता का श्रेय, बताया उनमें क्या है सबसे खास बात

    IND vs SL: मैन ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव ने इन्हें दिया अपनी शानदार सफलता का श्रेय, बताया उनमें क्या है सबसे खास बात

    भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच राजकोट में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका और भारत के बीच टॉस हुआ जिसमें हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में टीम इंडिया ने 228 रनों की पारी 5 विकेट के नुकसान पर खेली और श्रीलंका को 229 रनों का टारगेट दिया। जवाबी पारी में श्रीलंका ने 137 रन बनाए और आउट हो गई। टीम इंडिया को 91 रनों से तीसरी टी20 सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। टीम इंडिया की जीत के पीछे सूर्यकुमार यादव का शानदार शतक है। सूर्या ने 51 गेंदों पर 112 रन बनाए।

    मैन ऑफ द मैच सूर्या ने कही ये बात

    अपनी जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा

    “जब आप किसी खेल की तैयारी कर रहे हों तो अपने आप पर दबाव बनाना वास्तव में महत्वपूर्ण है। यदि आप अभ्यास में ऐसा करते हैं, तो खेल खेलते समय यह थोड़ा आसान हो जाता है। इसमें काफी मेहनत शामिल है। लेकिन यह गुणवत्तापूर्ण अभ्यास सत्र करने के बारे में है। आपको पता होना चाहिए कि आपका खेल क्या है और उसी के अनुसार तैयारी करनी चाहिए”।

    उन्होंने कहा कि

    “पीछे की बाउंड्री 50-60 मीटर की तरह हैं, इसलिए मैं उन्हें निशाना बना रहा था। कुछ शॉट ऐसे होते हैं जो पहले से तय होते हैं लेकिन आपको दूसरे शॉट भी लगाने होते हैं ताकि अगर गेंदबाज अपना प्लान बदलता है तो आपको जवाब मिल सके। वह (द्रविड़) मुझे सिर्फ खुद का लुत्फ उठाने देते हैं। वह मुझसे केवल आनंद लेने और खुद को अभिव्यक्त करने के लिए कहते हैं।”

    ऐसा था टीम इंडिया के खिलाड़ियों का स्कोर

    टीम इंडिया के लिए शुरुआती पारी कुछ खास नहीं रही। ईशान किशन पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए राहुल त्रिपाठी को मैदान में उतारा गया। उन्होंने 35 रन बनाए। इसके बाद शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने 53 गेंदो पर 111 रनों की साझेदारी की। गिल 46 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या और दीपक भी 4-4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतक लगाकर 112 रनों का पारी खेली। अक्षर पटेल ने 9 गेंदो पर 21 रन बनाए टीम इंडिया का स्कोर 228 रन पर पहुंच गया।

  • IND vs SL: सीरीज में हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा होंगे कप्तान, जानें केएल राहुल और विराट कोहली को क्यों किया गया बाहर

    टीम इंडिया को नए साल यानि 2023 में श्रीलंका के साथ 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान चेतन शर्मा की चयनसमिति ने ही किया है। इस व्हाइट बॉल सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। सीरीज से पहले कई खिलाड़ियों का कद बढ़ा है, तो कईयों टीम में रौंद दिया गया है। आइए एक नजर डालते हैं, टीम इंडिया के इन्हीं खिलाड़ियों पर…

    जानें कौन हैं टीम के कप्तान

    टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में टी20 सीरीज के लिए कप्तानी की कमान हार्दिक पांड्या को दी गई है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा वनडे सीरीज को संभालेंगे। वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा टीम में शिवम मावी और मुकेश कुमार को टी20 टीम में जगह दी गई है।

    सीरीज में ऐसा है राहुल और शिखर का हाल

    टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल आथिया शेट्टी के साथ ब्याह रचाने वाले हैं, इसी के चलते वो इस सीरीज से बाहर रहेंगे। वहीं, शिखर धवन के हाथ से कप्तानी कमान छीन ली गई है। शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए नवंबर में न्यूजीलैंड सीरीज में वनडे सीरीज की कप्तानी की थी, जिसमें वह फ्लॉप नजर आए थे।

    ये खिलाड़ी हुए सीरीज से बाहर

    ऋषभ पंत को व्हाइट बॉल टीम से ड्रॉप किया गया है. सेलेक्शन के बाद आई एक रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें इंजरी है और जल्दी ही NCA में उन्हें रिपोर्ट करना है। भुवनेश्वर कुमार जो कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हैं, उन्हें टीम से बाहर रखा गया है। वहीं, रवींद्र जडेजा और बुमराह अभी भी अनफिट हैं. उनके अलावा दीपक चाहर भी इंजर्ड हैं, जिसके चलते इन सबके नाम पर विचार नहीं किया गया। विराट कोहली को भारत की टी20 टीम में जगह नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि उन्होंने फिर से छुट्टी की मांग की है।

    कुछ ऐसी है श्रीलंका सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग 11

    टी20 सीरीज – हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।

    वनडे सीरीज –  रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

  • ईशान किशन और ऋषभ पंत के कारण टीम इंडिया के इस शानदार खिलाड़ी को लगेगा झटका, होना पड़ेगा टीम से बाहर

    टीम इंडिया को साल 2023 में जनवरी में श्रीलंका के साथ टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है। इसके लिए टीम श्रीलंका के खिलाड़ी इंडिया के दौरे पर आएंगे। इसके लिए जिन शहरों में मैच होना है, उसकी लिस्ट सामने आ गई है। श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन चेतन शर्मा की टीम करेगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा का नाम कप्तान की लिस्ट से बाहर हो सकता है। संजू सैमसन को इस सीरीज से बाहर किया जा सकता है।

    संजू सैमसन का पत्ता हो सकता है कट

    टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन का चयन कल होगा। इस सीरीज में ऋषभ पंत और ईशान किशन टीम में विकेटकीपर के रूप में शामिल हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत ने अपना बेस्ट फॉर्म हासिल कर लिया है, तो वहीं बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में ईशान किशन ने डबल सेंचुरी लगाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी वजह से सीरीज से संजू सैमसन को बाहर किया जा सकता है।

    ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

    श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

    भारत के इन शहरों में होना है मैच

    टी20 सीरीज का पहला मैच 3 जनवरी को मुंबई में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच 5 जनवरी को पुणे में और तीसरा और अंतिम मैच 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाना है। इस सीरीज के बाद भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज होगा। वनडे सीरीज का पहला मैच 10 जनवरी को गुवाहाटी में तो दूसरा मैच 12 जनवरी को कोलकाता में होना है। तीसरा और अंतिम वनडे 15 जनवरी को केरल के तिरुवंतपुरम में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी हो सकता है।

Exit mobile version